Agneepath Protest Live: कई संगठनों ने कल किया भारत बंद का एलान, झारखंड में बंद रहेंगे स्कूल, बिहार में अलर्ट
{"_id":"62ae8ad64f5910774f23f020","slug":"bihar-agnipath-scheme-protest-live-updates-uttar-pradesh-delhi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Agneepath Protest Live: कई संगठनों ने कल किया भारत बंद का एलान, झारखंड में बंद रहेंगे स्कूल, बिहार में अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
खास बातें
Why Protest Against Indian Army Agnipath Yojana Live: केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई 'अग्निपथ' योजना का विरोध और भी तेज होता जा रहा है। इस योजना को वापस लेने के लिए देश के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी आए दिन उग्र होते जा रहे हैं और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे भी सतर्क हो गई है और रविवार को वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित 40 एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जबकि 27 पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
लुधियाना स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : एजेंसी
लाइव अपडेट
11:41 PM, 19-Jun-2022
बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट बंद
बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनमें 15 जिले वे हैं जहां पहले से ही इंटरनेट बंद है। इनमें कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मोतिहारी, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण शामिल है। यहां इंटरनेट पर प्रतिबंध को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा जिलों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

11:31 PM, 19-Jun-2022
गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू
ADCP (कानून व्यवस्था), नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि 'अग्निपथ' को लेकर जो प्रदर्शन हो रहे हैं, उसमें वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। जानकारी मिली है कि कल भारत बंद के मद्देनजर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू है। जो भी व्यक्ति समूह में या अकेले इस प्रकार की गतिविधि में लिप्त होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

11:17 PM, 19-Jun-2022
कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को करेंगे प्रदर्शन
अग्निपथ योजना और राहुल गांधी को निशाना बनाने की मोदी सरकार की प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ देश भर में कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता सोमवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेगा और धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न को उनके संज्ञान में लाएगा।
11:11 PM, 19-Jun-2022
उत्तर और पूर्वी रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें
पंजाब से मुंबई जाने वाली ट्रेन के साथ दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर समाप्त होने वाली 31 ट्रेनें 20 जून को रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी है। वहीं पूर्वी रेलवे के मुताबिक, पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से चलने वाली 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि दोनों राज्यों से चलने वाली 10 अन्य ट्रेनों को 20 जून को पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल के शहरों से आने वाली दो अन्य ट्रेनों के मार्ग में 20 जून को कटौती की गई है।

10:29 PM, 19-Jun-2022
कांग्रेस सबसे बेहतर काम में भी दोष निकाल रही है: वीके सिंह
‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान को लेकर विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री एवं सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने आरोप लगाया कि सबसे पुरानी पार्टी केंद्र सरकार के सबसे बेहतर काम में भी दोष ढूंढ रही है, क्योंकि यह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राहुल गांधी से की गई पूछताछ से नाराज हैं। उन्होंने कांग्रेस पर युवाओं को गुमराह करने और देश में अशांति पैदा करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
09:48 PM, 19-Jun-2022
बिहार में आज कोई घटना नहीं
बिहार पुलिस के मुताबिक, बिहार में आज कोई घटना नहीं हुई। 16 से 18 जून तक सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 145 प्राथमिकी दर्ज की गई है और 804 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए 17 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:36 PM, 19-Jun-2022
कल भारत बंद, सोशल मीडिया पर संदेश वायरल
केंद्र की ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने कल यानी सोमवार (20 जून) को कथित तौर पर भारत बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर झारखंड में सोमवार को सभी स्कूल-कॉजेल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बिहार में सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, केरल पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने या हिंसा में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रखने का आदेश जारी किया है।
08:50 PM, 19-Jun-2022
35 व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिबंध
अग्निपथ योजना को लेकर फेक न्यूज फैलाने के आरोप ने सरकार ने व्हाट्सएप ग्रुप पर कड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सरकार ने फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने वाले 35 व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इके अलावा सरकार कुछ अन्य ग्रुप पर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही सरकार ने योजना पर गलत खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। 'फर्जी समाचार' फैलाने और विरोध प्रदर्शन के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

06:52 PM, 19-Jun-2022
पीके ने जदयू-भाजपा को घेरा
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने केंद्र की नई 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दलों जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय
जनता पार्टी (भाजपा) की एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि अग्निपथ पर आंदोलन होना चाहिए, हिंसा और तोड़फोड़ नहीं। बिहार की जदयू और भाजपा के आपसी तनातनी का खामियाजा भुगत रही है। बिहार जल रहा है और दोनों दल के नेता मामले को सुलझाने के बजाय एकदूसरे पर छींटाकशी और आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हैं।
06:13 PM, 19-Jun-2022
पूर्व रेलवे ने कई ट्रेन रद्द की
पूर्वी रेलवे ने रविवार को कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई ट्रेन को रद्द कर दिया, जबकि कुछ ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है। पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से अपराह्न तीन बजकर 15 मिनट पर रवाना हुई। इसी तरह उन्होंने पूर्वा एक्सप्रेस के अपराह्न चार बजकर 50 मिनट पर रवाना होने की बात कही।