Assembly Election Live: राजस्थान में थमा चुनाव प्रचार, PM पर दिए विवादित बयान पर राहुल गांधी को EC का नोटिस
{"_id":"655ed016e9dee25e810c8c93","slug":"assembly-election-2023-live-rajasthan-and-telangana-vidhan-sabha-chunav-campaign-last-day-ashok-gehlot-news-in-2023-11-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: राजस्थान में थमा चुनाव प्रचार, PM पर दिए विवादित बयान पर राहुल गांधी को EC का नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 24 Nov 2023 12:18 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:18 AM IST
खास बातें
Rajasthan and Telangana Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत लगाएंगे। सीएम अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री मोदी भी आज राजस्थान में रैली कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को राजस्थान समेत सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:18 AM, 24-Nov-2023
कार से पांच करोड़ रुपये की नकदी जब्त
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में गच्चीबावली इलाके से एक कार से पांच करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की है। गच्चीबावली पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए नकदी को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है।
Rangareddy, Telangana: Earlier today, Gachibowli police seized Rs. 5 crores of unaccounted cash from a car. The cash was handed over to the IT department officials for further action: Gachibowli Police. pic.twitter.com/JxRAMgLB8x
— ANI (@ANI) November 23, 2023
09:44 PM, 23-Nov-2023
तेलंगाना में चुनावी रैली में सीएम चंद्रशेखर राव ने भाजपा पर चुटकी ली। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा को लेकर देश में माहौल खराब है। उनके कार्यकाल के अब कुछ ही दिन बचे हैं।
कांग्रेस ने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की: मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को तेलंगाना के पेद्दापल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता आज जोर-शोर से जाति-आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने ओबीसी को एससी और एसटी की तर्ज पर आरक्षण देने की मांग को स्वीकार नहीं किया। बसपा प्रमुख ने संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक में एससी, एसटी और ओबीसी को अलग कोटा नहीं देने के लिए केंद्र की एनडीए सरकार की भी आलोचना की। मायावती ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों ने कांग्रेस से एससी और एसटी के आधार पर आरक्षण लाभ की मांग की थी। लेकिन सबसे अधिक समय तक देश की सत्ता में रही कांग्रेस ने इस पर विचार नहीं किया था। अब एससी, एसटी, ओबीसी का वोट पाने के लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता अपनी चुनावी सभाओं में कह रहे हैं कि जाति जनगणना कराई जानी चाहिए। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी के लिए आरक्षण की सिफारिश करने वाले काका कालेलकर आयोग और मंडल आयोग की रिपोर्टों को लागू नहीं किया था।
विज्ञापन
07:26 PM, 23-Nov-2023
तेलंगाना में चुनावी रैली में कांग्रेस पर बिफरे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
तेलंगाना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा से ही झूठे वादे करती आई है।आज तक कांग्रेस ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। कांग्रेस और बीआरएस लोगों से झूठे वादे करते आए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, जो वादे उन्होंने कर्नाटक में किए थे वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। बेरोजगारी भत्ता, 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे वादों को कर्नाटक में सिर्फ चुनावी वादे के तौर पर कांग्रेस ने इस्तेमाल किया, वास्तिवकता से उसका कोई लेना देना नहीं।06:03 PM, 23-Nov-2023
राजस्थान में थमा चुनाव प्रचार, 25 नवंबर को मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दल जोर अजमाइश कर रहे हैं। चुनावी तारीखों की घोषणा होते ही सभी दलों ने जनसभाओं और रैलियों का आयोजन किया। पीएम मोदी समेत कई स्टार प्रचारकों ने लोगों से वोट देने की अपील की। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है। इसी बीच, आज गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है।04:53 PM, 23-Nov-2023
तेलंगाना में चुनावी मोड में दिखे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, जिसमें तेलंगाना महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही उन्होंने कहा अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो आप देखेंगे कि तेलंगाना पूरी तरह से विकास के पथ पर चलने लगेगा। मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने देशवासियों के भीतर आत्मविश्वास भर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा, नौ साल पहले भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। लेकिन मोदी सरकार आते ही पूरी तरह से तस्वीर बदल गई। हम अगले तीन वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।
04:38 PM, 23-Nov-2023
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को थमाया नोटिस
पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मामले पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। उनसे चुनाव आयोग ने 25 नवंबर तक नोटिस का जवाब मांगा है।Election Commission of India issues notice to Congress MP Rahul Gandhi on his 'panauti' and 'pickpocket' jibes at PM Modi, asks him to respond by 25th November pic.twitter.com/CcrIlU6I9o
— ANI (@ANI) November 23, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
03:20 PM, 23-Nov-2023
'25 साल बाद 35 ट्रिलियन की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था'
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'हमारा विश्वास है कि आने वाले 25 वर्षों में, जब हम अमृत काल में आजादी के 100 वर्ष मनाएंगे तब भारत एक विकसित देश होगा। हमारी अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 35 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी और इस विकास यात्रा में तेलंगाना के लोग जुड़ना चाहते हैं। ईमानदार सरकार के साथ तेलंगाना में भी इस प्नकार का परिवर्तन आ सकता है... यह स्पष्ट है कि यह काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है।'03:18 PM, 23-Nov-2023
बीआरएस पर परिवारवादी राजनीति को लेकर भड़के नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'जब मैं परिवारवाद की बात बोलता हूं तो मैं ये भी आपको बताना चाहता हूं कि सिर्फ KCR का सवाल नहीं है, ये सारे देश में जितनी भी परिवारवाद की पार्टियां हैं उससे लड़ने का काम और देश में राष्ट्रीय पार्टी आगे बढ़े इसकी जिम्मेदारी भाजपा ने ली है...जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर में पहले मुफ़्ती मोहम्मद सईद और बाद में महबूबा मुफ्ती। पंजाब में प्रकाश सिंह बादल से अब सुखबीर सिंह बादल। उत्तर प्रदेश में हमारी लड़ाई अखिलेश और डिंपल से हैं। बिहार में हम लड़ते हैं लालू से उनके बाद राबड़ी, फिर तेजस्वी यादव फिर तेज प्रताप यादव। बंगाल में हमारी लड़ाई ममता और उनके भतीजे से है। आंध्र में भी पहले YSR और जगन मोहन रेड्डी, यहां KCR, KTR, कविता उसका बेटा यहीं परिवार है और कुछ नहीं है। परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई भाजपा लड़ती है।'01:59 PM, 23-Nov-2023
हिमंता बिस्व सरमा ने राजस्थान कांग्रेस पर कसा तंज
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'उन लोगों(अशोक गहलोत और सचिन पायलट) के बीच तो प्रतियोगिता है कि कौन ज्यादा निकम्मा है? अशोक गहलोत कह रहे हैं कि सचिन पायलट सबसे बड़े निकम्मे हैं, सचिन पायलट बोलते हैं कि अशोक गहलोत ज्यादा निकम्मे हैं। ये तो निकम्मों की प्रतियोगिता चल रही है, इसमें मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।'01:56 PM, 23-Nov-2023