Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Winter Session Live: राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने का मामला गरमाया, संसद की कार्यवाही स्थगित

Fri, 06 Dec 2024 03:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 06 Dec 2024 03:18 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament Live Updates: संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे और शोरगुल के बीच जारी है। विपक्ष सरकार को अदाणी और संभल जैसे मुद्दों पर घेर रहा है तो सरकार ने विपक्ष को राहुल गांधी और जॉर्ज सोरेस से जुड़ मामलों के जरिए घेरना शुरू किया है। डॉ. बीआर आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संविधान की प्रति लेकर संसद पहुंचे। 

विज्ञापन
parliament Winter Session Live Updates Adani Issue PM Modi Rahul Gandhi Sambhal Violence Lok Sabha Rajya Sabha
Parliament Winter Session - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:20 PM, 06-Dec-2024

'सदन चलने नहीं दे रहा विपक्ष'

लोजपा (R) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, 'केवल 3 ही दिन सदन ठीक से चला है। हमारे देश का दुर्भाग्य है कि एक ऐसा विपक्ष है जिसे देश की चिंता नहीं है। रेल मंत्री को जवाब देने तक नहीं दिया गया।'

01:23 PM, 06-Dec-2024

'राज्यसभा की घटना की जांच होनी चाहिए'

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, 'अगर ऐसा हुआ है तो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर ये जांच का विषय है तो जब तक जांच पूरी ना हो जाए तब तक कुछ नहीं कहना चाहिए। जबरदस्ती अफवाहें फैलाने का मतलब नहीं होता... अगर धनखड़ जी ने ये बात कही है तो उसमें कुछ वजन होगा तभी उन्होंने ये कहा है।' राज्यसभी की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन
12:23 PM, 06-Dec-2024

अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों को बताया हास्यापद

वहीं आरोपों पर कांग्रेस सांसद और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'मैं इस बारे में सुनकर ही हैरान हूं। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सुना। मैं कल दोपहर 12.57 बजे सदन के अंदर पहुंचा। सदन से दोपहर 1 बजे उठा। दोपहर 1 से 1.30 बजे तक मैं अयोध्या प्रसाद के साथ कैंटीन में बैठा और लंच किया। दोपहर 1.30 बजे मैं संसद से चला गया। इसलिए कल मैं सदन में कुल 3 मिनट और कैंटीन में 30 मिनट रहा। मुझे यह अजीब लगता है कि ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति की जाती है। बेशक इस बात की जांच होनी चाहिए कि लोग कैसे कहीं भी किसी भी सीट पर कुछ भी रख सकते हैं। इसका मतलब है कि हममें से हर किसी के पास एक सीट होनी चाहिए, जहां सीट को लॉक किया जा सके और चाबी सांसद अपने साथ ले जा सकें, क्योंकि फिर हर कोई सीट पर बैठकर कुछ भी कर सकता है और इस बारे में आरोप लगा सकता है। अगर यह दुखद और गंभीर नहीं होता तो यह हास्यास्पद होता।'
12:19 PM, 06-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई है। दरअसल सत्ता पक्ष ने ओसीसीआरपी की रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। जिसके चलते सदन में हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
11:49 AM, 06-Dec-2024

राज्यसभा में उठी निजी क्षेत्र में बदलाव की मांग

टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने निजी क्षेत्र में बदलाव की मांग की। श्रम कानून में भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लोगों को भारी दबाव में काम करना पड़ रहा है। साकेत गोखले ने बीते दिनों काम के दबाव में जान गंवाने वाली युवती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में इस साल कॉरपोरेट टैक्स, राजस्व टैक्स से कम रहा। 
11:41 AM, 06-Dec-2024

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मुझे मेरे भाई पर गर्व

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'जो लोग जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को देशद्रोही कह सकते हैं, अगर वही लोग राहुल गांधी के साथ भी ऐसा ही करते हैं, तो इसमें कोई नई बात नहीं है। मुझे मेरे भाई(राहुल गांधी) पर गर्व है और मेरे भाई के लिए देश से ऊपर कुछ नहीं है। अदाणी पर चर्चा करने की उनमें हिम्मत नहीं है। चर्चा करने में क्या ऐतराज है? लोकतंत्र में चर्चा ही तो होती है।'  कांग्रेस सांसदों ने काला मास्क पहनकर प्रतिकात्म विरोध प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:30 AM, 06-Dec-2024

अभिषेक मनु सिंघवी ने किया इनकार

वहीं आरोपों से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सदन में मिले पैसे उनके नहीं है और वे सदन में सिर्फ 500 का नोट लेकर गए थे। 
11:23 AM, 06-Dec-2024

राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने पर बवाल

राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने पर हंगामा हो गया है। ये गड्डियां कथित तौर पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद की सीट से मिली हैं। कार्यवाही के बाद सदन की जांच के दौरान ये गड्डियां मिलीं। इसकी जांच की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा जारी है। भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है और ये सदन की गरिमा पर चोट है। सभापति ने घटना की जांच कराने की बात कही है। 

सभापति ने बताया कि नोटों की गड्डियां सीट नंबर 222 पर मिली हैं, जो फिलहाल कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर आवंटित है। कांग्रेस सांसद और सदन में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति द्वारा इसे किसी एक पार्टी से जोड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब घटना की जांच होगी तो उसमें साफ होगा कि कौन दोषी है, लेकिन अभी किसी पर सीधे आरोप लगाना सही नहीं है। इस पर सभापति ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सीट नंबर की जानकारी दी है और इसे किसी पार्टी विशेष से नहीं जोड़ा है। 
11:07 AM, 06-Dec-2024

संविधान की प्रति लेकर संसद पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संविधान की प्रति लेकर संसद पहुंचे। 

11:03 AM, 06-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हो गई है। दरअसल लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन पूरी मर्यादा और नियमों से ही चलेगा। जब सांसदों ने विरोध किया तो लोकसभा अध्यक्ष ने दोपहर 12 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed