13th Brics Summit: पीएम मोदी के संबोधन के बाद पुतिन ने उठाया अफगानिस्तान का मसला
{"_id":"6139f198246ba069e049509c","slug":"13th-brics-summit-pm-modi-live-to-chair-meeting-prime-minister-nrendra-modi-address-know-all-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"13th Brics Summit: पीएम मोदी के संबोधन के बाद पुतिन ने उठाया अफगानिस्तान का मसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 09 Sep 2021 06:39 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:36 PM, 09-Sep-2021
सभी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रुप फोटो ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजीलके राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रुप फोटो ली।06:30 PM, 09-Sep-2021
साथ मिलकर कोई लक्ष्य हासिल कर सकते हैं: अफ्रीकी राष्ट्रपति
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि कोराना के खिलाफ हमारे साझा प्रयासों ने दिखाया है कि जब हम एक साथ काम करते हैं तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। ब्रिक्स देशों के रूप में हमें अपने लोगों के जीवन, आजीविका की रक्षा करना जारी रखना चाहिए। हमें वैश्विक आर्थिक सुधार का समर्थन करना चाहिए और सार्वजनिक प्रणालियों के लचीलेपन को बढ़ावा देना चाहिए। कोरोना के टीकों, निदान और चिकित्सा विज्ञान तक समान पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए। यह एकमात्र तरीका है जिससे हम दुनिया को घेरने वाली इस महामारी का जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
06:22 PM, 09-Sep-2021
अफगानिस्तान अपने पड़ोसी देशों के लिए खतरा न बने : पुतिन
पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान को अपने पड़ोसी देशों के लिए खतरा नहीं बनना चाहिए। इसकी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी का स्रोत के रूप में नहीं होना चाहिए।06:21 PM, 09-Sep-2021
पुतिन ने उठाया अफगानिस्तान का मुद्दा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका सेना और उसके उसके सहयोगियों के वापस आने से नई चुनौतियां खड़ी हुई है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इससे वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा पर कैसा असर पड़ेगा। यह अच्छी बात है कि हमारे देशों ने इस मुद्दे पर खास नजर बना रखी है।06:17 PM, 09-Sep-2021
ब्रिक्स के भविष्य को मजबूत करेंगे : जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि यह ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ है। पिछले 15 साल में हमने राजनीतिक विश्वास बढ़ाया है और कूटनीतिक बातचीत को आगे ले गए हैं। हमने एक-दूसरे से बातचीत का मजबूत रास्ता निकाला। हमने कई क्षेत्रों में प्रगति की है। हम अपने साझा विकास की यात्रा साथ-साथ कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत से हमारे सहयोगी देश महामारी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिक्स के भविष्य के लिए हम मिलकर काम करेंगे। हम अपनी चुनौतियों से निपटने के लिए साझा संसाधनों के आधार पर रणनीति बनाएंगे। ब्रिक्स के भविष्य को मजबूत करेंगे।06:09 PM, 09-Sep-2021
गर्व करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ
मोदी ने कहा कि ब्रिक्स ने न्यू डेवलपमेंट बैंक, एनर्जी रिसर्च कॉरपोरेशन जैसे प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं। गर्व करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है। यह भी जरूरी है कि हम आत्मसंतुष्ट ना हों। हमें ये निश्चित करना है कि ब्रिक्स अगले 15 सालों के लिए उपयोगी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:53 PM, 09-Sep-2021
जल संसाधन मंत्री ब्रिक्स फॉर्मेट में पहली बार मिलेंगे
हाल ही में पहले “ब्रिक्स डिजिटल हेल्थ सम्मेलन” का आयोजन हुआ। तकनीकी की मदद से हेल्थ एक्सेस बढ़ाने के लिए यह एक इनोवेटिव कदम है। नवंबर में हमारे जल संसाधन मंत्री ब्रिक्स फॉर्मेट में पहली बार मिलेंगे।
05:53 PM, 09-Sep-2021
ब्रिक्स में यह पहली बार हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि यह भी पहली बार हुआ कि ब्रिक्स ने बहुपक्षीय प्रणाली की मजबूती और सुधार पर एक साझा पोजीशन ली। हमने ब्रिक्स "काउंटर टेररिज्म एक्शन प्लान" भी अडॉप्ट किया है।
05:50 PM, 09-Sep-2021
ब्रिक्स अगले 15 वर्षों में और परिणामदायी हो : मोदी
उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि ब्रिक्स अगले 15 वर्षों में और परिणामदायी हो। भारत ने अपनी अध्यक्षता के लिए जो थीम चुना है, वह यही प्राथमिकता दर्शाता है - ‘ब्रिक्स @15: निरंतरता, समेकन और आम सहमति की खातिर अंतर-ब्रिक्स सहयोग’।
05:48 PM, 09-Sep-2021
पीएम मोदी का संबोधन शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में ब्रिक्स ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आज हम विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक प्रभावकारी आवाज है। विकासशील देशों की प्राथमिकताओं पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए भी यह मंच उपयोगी रहा है।