Republic Day 2025: शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण; सीएम भी रहे मौजूद
{"_id":"6795c4134867cb3a0e079d24","slug":"himachal-pradesh-republic-day-2025-parade-live-video-update-governor-sukhvinder-singh-sukhu-shimla-2025-01-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2025: शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण; सीएम भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 26 Jan 2025 02:44 PM IST
अंकेश डोगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:44 PM IST
खास बातें
Republic Day 2025: हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज पर आयोजित हुआ। 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तिरंगा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर शिमला में राज्यपाल ने ली परेड की सलामी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव अपडेट
12:13 PM, 26-Jan-2025
नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया तिरंगा
नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने तिरंगा फहराया। वहीं, इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली।
12:05 PM, 26-Jan-2025
चंबा चौगान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर परेड का आयोजन
ऐतिहासिक चंबा चौगान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने परेड की सलामी ली। पशुपालन मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस की परेड में 14 पार्टियां सहित होमगार्ड बैंड प्लाटून शामिल रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा।
विज्ञापन
11:34 AM, 26-Jan-2025
शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रिज पर फहराया तिरंगा
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ऐतिहासिक रिज शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने 22, जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट गगनदीप चौहान के नेतृत्व में शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, पंजाब पुलिस, राज्य पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सेवाएं, हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेट और भारत स्काउट्स एवं गाइड आदि की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करती झांकियां इस समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं।
किन्नौर, हमीरपुर, शिमला तथा मंडी से आए सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला-राजस्थान एवं उत्तराखंड के सांस्कृतिक दलों ने भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी तथा राज्यभर से आए लोग भी उपस्थित थे।
11:22 AM, 26-Jan-2025
कुल्लू में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ली परेड की सलामी
कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने परेड की सलामी ली। पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एसएसएस, स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट किया। कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट ने सबका मन मोह लिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
11:18 AM, 26-Jan-2025
गणतंत्र दिवस पर युवा सेवाएं खेल मंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादवेंद्र गोमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न स्कूलों के एनसीसी, स्काऊटस व गाईडस एवं एनएसएस के विद्यार्थियों की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इससे पहले आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने युद्व स्मारक में शहीदों को फूल मालाएं अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि युवा सेवाएं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश की आजादी एवं गणतंत्र की स्थापना में स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कुर्बानियां देने वाले महान व्यक्तियों को स्मरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है तथा प्रदेश के युवा सुरक्षा बलों व सैन्य बलों में सेवा करना अपनी शान समझते हैं। प्रदेश सरकार ने सैनिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि, डाइट मनी व यात्रा सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि की है। हाल ही में प्रदेश के 21 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को 14 करोड़ 77 लाख रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत सभी विस क्षेत्रों में चरणबद्व तरीके से मैदान निर्मित किए जाएंगे। कांगड़ा जिले में मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 5 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न खेल मैदान के निर्माण हेतु 75 लाख रूपये प्रदान किए गए हैं। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के अंतर्गत इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु 3 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में वर्ष 2024 में 17 नए आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर उपग्रेड किए गए, जिला कांगडा में अब कुल 155 आयुष हेल्थ वेलनस सेंटर है। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित आयुष हेल्थ वेलनस सेंटर में लगभग 215 योगा गाईड की नियुक्ति हुई है, योगा गाईड द्वारा पंचायत स्तर, वार्डों और स्कूलों में फ्री योगा शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर समाज सेविका संतोष कटोच ने रेडक्रास सोसाइटी के लिए दस हजार का चेक भी भेंट किया।

10:43 AM, 26-Jan-2025
परेड में इस वर्ष पहली बार करीब 5 बैंड के दल शामिल होंगे। लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी समारोह में मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया कुल्लू में तिरंगा फहराएंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार लाहौल-स्पीति के केलांग, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल मंडी, कृषि मंत्री चंद्र कुमार चंबा, उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान नाहन, हमीरपुर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर के रिकांगपिओ, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हमीरपुर, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बिलासपुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सोलन और आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:42 AM, 26-Jan-2025
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में लगभग 27 दल हिस्सा लेंगे। इसमें पंजाब पुलिस, जेएंड के राइफल्स, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस के महिला और पुरुष टुकड़ियां, जिला पुलिस, सेना पाइप बैंड, यातायात पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, होमगार्ड बैंड, पूर्व सैनिकों का दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड, आपदा प्रबंधन समूह और पुलिस का श्वान दल शामिल होगा। इसके साथ ही 22 जेएंडके राइफल्स, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिम ऊर्जा, राज्य बिजली बोर्ड, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, डीआरडीए, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, उद्यान विभाग, राज्य फोरेंसिक सेवाएं, वन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकियां शामिल होंगी।
10:23 AM, 26-Jan-2025
Republic Day 2025: शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण; सीएम भी रहे मौजूद
ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिमाचली देव संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से अन्य राज्यों के भ्रमण पर गए बच्चे, छात्रों को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण, समेज त्रासदी में डीएनए मैपिंग की भूमिका, विंटर कार्निवाल, सीए स्टोर, मक्की की खरीद, दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र, पत्तल बनाने और लंगर परोसने की झलकियां पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन