Vinesh Phogat Live: विनेश फोगाट पैतृक गांव बलाली पहुंचीं, मंदिर में की पूजा-अर्चना; स्वागत के लिए उमड़ी भीड़
पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान वे अपनी साथी रेसलर साक्षी मलिक के गले लगकर रोने लगीं। इसके बाद विनेश ओपन जीप में रवाना हो गई हैं।
लाइव अपडेट
सम्मान समारोह में विनेश को आया चक्कर
बलाली में सम्मान समारोह के दाैरान विनेश को चक्कर आया। उन्हें कुछ देर के लिए वहीं लेटा दिया गया।पैतृक गांव बलाली पहुंचीं विनेश
विनेश फाैगाट अपने पैतृक गांव बलाली पहुंच गई हैं। चरखी दादरी में अपने गांव बलाली पहुंचने पर भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का जोरदार स्वागत किया गया।। विनेश के स्वागत के लिए फैंस ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे थे। अपने गांव बलाली के एक मंदिर में विनेश ने पूजा-अर्चना की। वहीं, खबर है कि मंच पर विनेश को चक्कर आ गया।#WATCH चरखी दादरी, हरियाणा: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का लोगों ने समसपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। pic.twitter.com/Cyw5lopHlu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2024
#WATCH हरियाणा: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का भिवानी जिले के इमलोटा गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। pic.twitter.com/ltysb37SVf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2024
#WATCH झज्जर, हरियाणा: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का झज्जर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। pic.twitter.com/vAEFT5pfc7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2024
#WATCH झज्जर, हरियाणा: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का झज्जर बादली रोड सारस सिटी में स्वागत किया गया। pic.twitter.com/HXu0FW5GLa

#WATCH हरियाणा: भारतीय पहलवान विनेश फोगट के काफिले का झज्जर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2024
विनेश फोगट ने कहा, "मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं।" pic.twitter.com/mxAt6C0A5w