HBSE 10th Result 2023: 65.43 फीसद रहा परिणाम, रेवाड़ी पहले स्थान पर, देखें कौन आया प्रथम
{"_id":"64632e1239bc7f5e10077164","slug":"hbse-10th-result-2023-bseh-haryana-board-class-10-result-on-bseh-org-in-get-direct-link-topper-list-marksheet-2023-05-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"HBSE 10th Result 2023: 65.43 फीसद रहा परिणाम, रेवाड़ी पहले स्थान पर, देखें कौन आया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 16 May 2023 07:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 16 May 2023 07:03 PM IST
खास बातें
BSEH Haryana Board 10th Result Out, HBSE Result Live : हरियाणा बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों इंतजार पूरा हुआ। बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
haryana board 10th result
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:03 PM, 16-May-2023
शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
दसवीं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी अपनी लग्न से जीवन में हर इम्तिहान में यूं ही विजय प्राप्त करते रहें, ऐसा मेरा आशीर्वाद है। बोर्ड की परीक्षाओं के सफल संचालन एवं कम समय में बेहतर परिणाम के लिए बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों का ये प्रयास भी काबिले तारीफ है। -कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार।06:26 PM, 16-May-2023
रेवाड़ी पहले तो नूंह अंतिम स्थान पर रहा
दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में रेवाड़ी पहले और नूंह अंतिम स्थान पर रहा है। पिछले साल सोनीपत पहले और पंचकूला अंतिम स्थान पर बना रहा था। पिछले साल के मुकाबले जिला वार रैंकिंग में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले तुलनात्मक रैंकिंगजिला- 2023- 2022
1. रेवाड़ी- 78.68- 82.92
2. चरखी दादरी- 77.61- 84.12
3. महेंद्रगढ़- 77.55- 84.38
4. पानीपत- 74.30- 82.92
5. जींद- 73.52- 77.88
6. यमुनानगर- 73.09- 78.70
7. फतेहाबाद- 72.40- 69.75
8. झज्जर- 71.60- 81.56
9. हिसार- 68.89- 73.57
10. सिरसा- 65.63- 65.65
11. सोनीपत- 65.61- 85.06
12. कैथल- 65.46- 69.03
13. गुरुग्राम- 64.92- 74.43
14. भिवानी- 64.47- 74.05
15. करनाल- 64.29- 67.48
16. कुरुक्षेत्र- 61.07- 61.06
17. अंबाला- 58.62- 58.36
18. पलवल- 58.15- 74.78
19. रोहतक- 56.65- 77.92
20. पंचकूला- 54.31- 55.24
21. फरीदाबाद- 52.17- 68.92
22. नूंह- 51.68- 57.73
विज्ञापन
05:22 PM, 16-May-2023
करनाल की ज्योति रानी प्रदेश में तृतीय
करनाल की ज्योति रानी प्रदेश में तृतीय स्थान पर रही। छात्रा आनंद पब्लिक स्कूल निग्धु में पढ़ती है। मजदूर की बेटी ने कुल 496 अंक प्राप्त किए, जिनमें गणित पंजाबी और सोशल साइंस में छात्रा के 100 में से 100 अंक हैं।
05:21 PM, 16-May-2023
सोनीपत में गोहाना के गांव बली ब्रह्मणान निवासी वर्षा ने 10वीं कक्षा में 498 अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया है। वर्षा पुत्री नवीन संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा स्कूल में पढ़ती है। वर्षा ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 100, गणित में 99, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में 100, फिजिकल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त किए।
04:49 PM, 16-May-2023
पानीपत की दो बोटियों ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान
दोनों ने 496-496 अंक पाए।
- शिवानी शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवी
- और तमन्ना पुत्री सत्यनारायण स्कूल आशादीप आदर्श हाई स्कूल करहंस
तम्मना पुत्री सत्यनारायण, आशा दीप स्कूल
03:39 PM, 16-May-2023
HBSE 10th Result 2023: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे रहे आगे
परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 57.73 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 75.65 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 67.35 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 61.28 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:38 PM, 16-May-2023
HBSE Result 2023 Class 10: परीक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए
परीक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,87,401 उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 37,342 परीक्षार्थियों के कम्पार्टमैंट आयी है तथा 61,682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहें। इस परीक्षा में 1,49,439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91,772 पास हुए तथा 1,36,986 प्रविष्ठ छात्राओं में से 95,629 पास हुई।
03:36 PM, 16-May-2023
HBSE 10th Result 2023: तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र
तृतीय स्थान छात्रा शिवानी शर्मा, राजकीय कन्या हाई स्कूल, कावी, पानीपत, स्वीटी कुमारी, न्यू हैवन मॉडल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, तिरखा कालोनी, फरीदाबाद, याशी, आदर्श सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बसाना, रोहतक, मोन्टी, बाबा उदल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी, हिसार, तमन्ना, आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस, पानीपत, दिपांशी, गीता विद्या मन्दिर हाई स्कूल, उचाना मंडी, जीन्द, रिया, शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व ज्योति रानी, आंनद पब्लिक स्कूल, निगदू , करनाल ने 496 अंक अर्जित करके पाया है।
03:35 PM, 16-May-2023
HBSE Result 2023 Class 10: द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र
छात्रा सिमरन, शान्ति महक पब्लिक स्कूल, बनावली, फतेहाबाद, दिपेश शर्मा, शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व मानही, टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नारनौद, हिसार इन तीनों विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया है।
03:34 PM, 16-May-2023
HBSE 10th Result 2023: प्रथम रहे छात्र
हिमेश, न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना, फतेहाबाद और वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा, सोनीपत और सोनू, एनजेएम हाई स्कूल, बुसान, भिवानी ने इस परीक्षा में 498 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
