फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Shroff Firing Case Live: फूल लेकर टाइगर के घर के बाहर जुटे फैंस, नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर्स

Mon, 19 Oct 2026 01:24 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Mon, 19 Oct 2026 01:24 PM IST
खास बातें

Firing on Tiger Shroff Car Shooting Case Live Updates: रविवार शाम मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। यह हमला तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं हमलावरों की भी पहली तस्वीर सामने आ गई है। जानें अपडेट्स..

विज्ञापन
Tiger Shroff Car Firing Case Live Updates First Photo of Accused Out Mumbai Police Registered FIR
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:17 PM, 19-Oct-2026

सुनीता आहूजा ने टाइगर श्रॉफ के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं

सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
05:01 PM, 19-Oct-2026

गोली लगने से घायल शख्स की हालत स्थिर, KEM अस्पताल में चल रहा इलाज

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हमलावरों की ओर से की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए एक राहगीर की हालत स्थिर है। KEM अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उमेश चौहान की हालत फिलहाल ठीक है और डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, रविवार रात जुहू में पुष्पा पार्क के बाहर जब अभिनेता की कार पर गोलियां चलाई गईं, उस समय उमेश चौहान वहां मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गोली लग गई।

अधिकारी ने बताया कि उमेश को सबसे पहले जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शुरुआती इलाज करने और उनकी हालत स्थिर करने के बाद आधी रात के आसपास उन्हें बेहतर इलाज और आगे की जांच के लिए सरकारी KEM अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, गोली लगने से उमेश के दिल और फेफड़ों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

अस्पताल के आधिकारिक बयान में कहा गया, 'फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। जनरल सर्जरी विभाग के तहत इमरजेंसी ICU में उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (CVTS) टीम के डॉक्टरों की सलाह भी ली जा रही है।'

विज्ञापन
04:30 PM, 19-Oct-2026

एसपी ने दी जानकारी

कोटा में एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया, 'मुंबई पुलिस से हमें सूचना मिली थी कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के संदिग्ध आरोपी एक ट्रेन में सफर कर रहे हैं और ट्रेन जल्द ही कोटा जंक्शन पहुंचने वाली है। सूचना मिलने के 15 से 20 मिनट के अंदर हमने इस ऑपरेशन की तैयारी कर ली। मैंने पुलिस की टीमें बनाईं और ट्रेन की पहचान कर उसकी तलाशी ली गई। कोटा सिटी पुलिस के सभी जवानों को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग टीमों में तैनात किया गया था।

मुंबई पुलिस ने हमें सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए थे। इनकी मदद से ट्रेन में सफर कर रहे तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनसे पूछताछ की गई और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीन आरोपियों में से दो हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। हालांकि, वह पिछले तीन से चार साल से मुंबई में रह रहा था और रैपिडो बाइक टैक्सी चलाता था।

तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। मुंबई पुलिस कोटा पहुंच चुकी है। अब हम ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया के लिए तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस के हवाले कर रहे हैं। आरोपियों के नाम रेहान, ऋतिक उर्फ रोशन हैं, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है।'

03:48 PM, 19-Oct-2026

घर के बाहर जमा हुई फैंस की भीड़

अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ हुई फायरिंग की घटना के बाद आज उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई। कुछ फैंस अभिनेता के लिए फूल लेकर भी पहुंचे। इस घटना के बाद लोग उनके घर के बाहर खड़े नजर आए।

 

03:15 PM, 19-Oct-2026

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया पूरा मामला

टाइगर पर हुए हमले के प्रत्यक्षदर्शी ने पूरा मामला बताया। उसने कहा कि शुरुआत में उसे लगा कि पटाखे चल रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि हो क्या रहा है। 
03:09 PM, 19-Oct-2026

गृह राज्य मंत्री योगेश कदम बोले आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री ने सरकार का रुख साफ कर दिया है। हमारे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है। मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में इस तरह की गुंडागर्दी को लेकर हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे निश्चित रूप से गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 19-Oct-2026

नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर्स

तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद कोटा पुलिस ने एक प्रेस वार्ता में मामले से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि तीनाें शूटर्स को हिरासत में लिया गया है। यह लगातार बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित के संपर्क में थे। तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे।
12:56 PM, 19-Oct-2026

कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए आरोपी

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई पांच राउंड फायरिंग की घटना के सिलसिले में कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन तीनों को एसपी कार्यालय के पास स्थित अन्वेषण भवन में रखा गया है, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे।
 
12:34 PM, 19-Oct-2026

सामने आई तीन संदिग्धों की जानकारी

मामले में पकड़े गए तीन संदिग्धों से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। इनमें से एक नाबालिग है। दूसरे का नाम ऋतिक कुमार उर्फ रोशन है। 22 साल का यह संदिग्ध बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है। फिलहाल यह अंधेरी वेस्ट, मुंबई में रह रहा है और बहुत तेज़ गाड़ी चलाता है। वहीं तीसरे संदिग्ध का नाम  रेहान है जो 18 साल का है और सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है।
 
12:33 PM, 19-Oct-2026

सलमान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

इसी बीच मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी और पुलिस की गाड़ियां देखी गईं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed