10:26 PM, 08-Sep-2022
15वां सवाल
किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकीपॉक्स का पहला केस सामने आया था। सही जवाब- कोपेनहेगेन
इस सवाल का जवाब देने के लिए रजनी ने फोनो फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। हालांकि, जवाब को लेकर जारी असमंजस की वजह से उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया और इसी के साथ आज का एपिसोड भी खत्म हुआ।
10:11 PM, 08-Sep-2022
14वां सवाल
1970 में, इसमें से कौन दूसरे राज्य के अंदर स्थित एक स्वायत्त राज्य बना था। इस सवाल के लिए रजनी ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन की मदद ली और सही जवाब मेघालय का चुनाव किया।
10:06 PM, 08-Sep-2022
13वां सवाल
मान्यता के अनुसार इनमें से कौन से मंदिर को उन कबूतरों का निवास स्थान माना जाता है, जिन्होंने भगवान शिव ने दुनिया के रहस्य को सुन लिया था। सही जवाब- अमरनाथ मंदिर
10:01 PM, 08-Sep-2022
12वां सवाल
अगस्त 2022 में किस शहर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक पुल का उद्घाटन किया गया था। सही जवाब है- अहमदाबाद
09:57 PM, 08-Sep-2022
11वां सवाल
भारत की हरित क्रांति में अपने योगदान के लिए किसे पहला विश्व खाद्य पुरस्कार दिया गया था। सही जवाब है- एम एस स्वामीनाथन
09:54 PM, 08-Sep-2022
दसवां सवाल
असुरों की माता कौन थीं जिसके कारण उन्हें दैत्य भी कहा जाता था। इस सवाल का सही जवाब है दिति, जिसके लिए रजनी ने 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया और दूसरा पड़ाव भी पार कर लिया है।
09:53 PM, 08-Sep-2022
नौवां सवाल
बिहार राज्य का नाम किस तरह की संरचना से आता है। सही जवाब- बौद्ध मठ और इसके साथ ही रजनी ने एक लाख 60 हजार रुपये की इनाम राशि जीत ली है।
09:50 PM, 08-Sep-2022
आठवां सवाल
इनमें से कौन अभी तक किसी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे हैं। सही जवाब- अमित शाह
09:33 PM, 08-Sep-2022
सातवां सवाल
जिसे ताउस भी कहा जाता है, इनमें से क्या इस वाद्य यंत्र का एक वैकल्पिक नाम भी है, जो इस चित्र में दिखया गया है। सही जवाब- मयूरी और इसके साथ रजनी ने 40 हजार रुपये जीत लिए हैं।
09:32 PM, 08-Sep-2022
छठवां सवाल
आपको किस शहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिलेगा। सही जवाब- कोलकाता