फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14 Live Updates: निकहत जरीन और मीराबाई चानू ने जीती 25 लाख रुपये की इनाम राशि, इन सवालों के दिए जवाब

Mon, 05 Sep 2022 10:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 05 Sep 2022 10:48 PM IST
खास बातें

Kaun Banega Crorepati 14 Episode 22 Latest News in Hindi: बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना को मात देकर एक बार फिर केबीसी के मंच पर वापसी कर चुके हैं। टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। आज इस सीजन का 22वां एपिसोड प्रसारित हुआ। आज के एपिसोड में कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीत चुकीं मीराबाई चानू और निकहत जरीन नजर आईं और दोनों ने 25 लाख की इनाम राशि जीती।

विज्ञापन
KBC 14 Live Updates Episode 22 5 September Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati News in Hindi
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:36 PM, 05-Sep-2022

कृष्णा दास ने जीता फास्टेस्ट फिंगर क्रॉस राउंड

फास्टेस्ट फिंगर क्रॉस राउंड जीतकर हॉटसीट पर पहुंचे कृष्णा दास और इसके साथ ही हूटर बज गया और इसी के साथ आज का एपिसोड खत्म हुआ। 
10:34 PM, 05-Sep-2022

फिर शुरू हुआ आज का एपिसोड

एड के बाद फिर शुरू हुआ केबीसी 14 का 22वां एपिसोड और शो के होस्ट बिग बी ने 10 नए कंटेस्टेंट का सभी से परिचय कराया और उनके साथ फास्टेस्ट फिंगर क्रॉस राउंड खेला।
विज्ञापन
10:17 PM, 05-Sep-2022

तेरहवां सवाल

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनने तक, कौनसी धार्मिक प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची थी। इसका सही जवाब देने के लिए मीराबाई और निकहत ने फोनो फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। इसका सही जवाब भगवान बुद्ध था।
10:10 PM, 05-Sep-2022

बारहवां सवाल

इनमें से क्या भारतीय पुलिस सेवा के किसी भी अफसर की वर्दी के किसी भी रैंक के तमगे पर नहीं पाया जाता है। इस सवाल का जवाब देने के लिए खिलाड़ियोंने 50-50 लाइफलाइन ली और सही जवाब राष्ट्रीय ध्वज का चुनाव किया। 
10:06 PM, 05-Sep-2022

ग्यारहवां प्रश्न

मणिपुर के याओशांग फेस्टिवल में इनमें से कौनसा नृत्य पारंपरिक रूप से किया जाता है। सही जवाब है- थबल चौंगा। इस सवाल का जवाब देने के बाद मीराबाई और निकहत ने स्टेज पर अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज पर इस नृत्य को भी किया।
10:01 PM, 05-Sep-2022

निकहत की कहानी सुन भावुक हुए लोग

शो के दौरान अपनी सफलता और संघर्ष की कहानी सुनाते हुए निकहत ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने पिता को श्रेय दिया, जिसे सुन वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:57 PM, 05-Sep-2022

दोनों खिलाड़ियोंं ने पार किया दूसरा पड़ाव

चित्र में दिखाई गई संरचनाएं आपको किस शहर में मिलेगी। इसका सही जवाब देते हुए दोनों खिलाड़ियों ने इस्तानबुल का चुनाव किया।
09:55 PM, 05-Sep-2022

निकहत ने दिया बिग बी को अनोखा टास्क

विज्ञापन के बाद फिर शुरू हुआ आज का एपिसोड। निकहत ने बिग बी ने अपील की कि वह उनकी फिल्म शहंशाह के मशहूर डायलॉग को हैदराबादी स्टाइल में बोले। इसके बाद एक्टर ने निकहत की नकल कर टास्क पूरा किया।
09:42 PM, 05-Sep-2022

नौवां प्रश्न

'द सोल अ बटरफ्लाई' और 'किंग ऑफ द वर्ल्ड' किस खेल दिग्गज से संबंधित किताबें हैं। सही जवाब था- मोहम्मद अली
09:40 PM, 05-Sep-2022

अमिताभ बच्चन ने रीक्रिएट किया अपना सीन

मीराबाई चानू की खास अपील पर अमिताभ बच्चन ने अपने मशहूर फिल्म अग्निपथ का फेमस सीन शो के मंच पर रीक्रिएट किया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed