फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Winner:तेजस्वी प्रकाश बनीं इस सीजन की विजेता, प्रतीक सहजपाल बने फर्स्ट रनर अप

Mon, 31 Jan 2022 01:08 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 01:08 AM IST
खास बातें

Bigg Boss Season 15 Grand Finale 2022 Colors TV Live Updates: टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो रहा है। हालांकि शो के 15वें सीजन को दर्शकों का कुछ खास प्यार नहीं मिला। बीते कुछ महीनों से चल रहा यह शो आखिरकार खत्म हो चुका है। इसके साथ ही दर्शकों का इंतजार भी अब खत्म हो गया। दरअसल, शो के इस सीजन के विनर का नाम सामने आ गया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale Live: Who is Bigg Boss 15 Winner? Bigg Boss 15 Winner Kon He, Salman Khan Show BB Season 15 Winner Name News in Hindi
बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

लाइव अपडेट

01:06 AM, 31-Jan-2022

कब शुरू होगा बिग बॉस 16?

शो के इस सीजन के खत्म होते ही सभी इस रियलिटी शो के अगले सीजन  यानी बिग बॉस 16 के बारे में जानने को उत्सुक है। शो के अंत में सलनाम खान ने बताया कि 8-9 महीने बाद शो का अगला सीजन शुरू हो सकता है। 
12:52 AM, 31-Jan-2022

तेजस्वी प्रकाश ने दी प्रतीक सहजपाल को मात

सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें चल रही थी कि इस सीजन की ट्रॉफी प्रतीक अपने नाम करने वाले हैं। ऐसे में तेजस्वी के जीतने से जहां उनके फैंस काफी खुश होंगे तो वहीं प्रतीक के फैंस बेहद निराश हुए होंगे।
विज्ञापन
12:24 AM, 31-Jan-2022

तेजस्वी प्रकाश बनीं विजेता

बिग बॉस के 15वें सीजन के विजेता का नाम सामने आ चुका है। शुरू से ही शो की मजबूत कंटेस्टेंट रहीं तेजस्वी प्रकाश इस सीजन के विजेता बनी हैं। वहीं, प्रतीक सहजपाल इस सीजन के फर्स्ट रनर अप रहे। 

 
12:09 AM, 31-Jan-2022

फिनाले की रेस से बाहर हुए करण कुंद्रा

फिनाले की इस दौड़ से शो के एक और मजबूत सदस्य करण कुंद्रा भी बाहर हो चुके हैं। करण को शुरू से ही इस शो की ट्रॉफी का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि उनका यह सपना यहीं खत्म हो गया। इसी के साथ तेजस्वी और प्रतीक इस सीजन के टॉप 2 सदस्य बन गए हैं।
12:00 AM, 31-Jan-2022

सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद


इस दौरान बिग बॉस के मंच पर 'बिग बॉस 13' विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया गया। इस दौरान सलमान ने कहा कि शहनाज ने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती रहें। अभी आगे बहुत जिंदगी बाकी है। इसके् बाद शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए एक डांस परफॉर्मेंस भी दिया
11:57 PM, 30-Jan-2022

शहनाज और सलमान ने किया डांस

इसके बाद शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ उनके मशहूर गाने सड्डा कुत्ता टॉमी पर मजेदार डांस किया। इतना ही नहीं राखी सावंत और निशांत ने भी उनके साथ उनके नए गाने सच आ बोरिंग डे पर मजेदार डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:54 PM, 30-Jan-2022

शहनाज ने की सलमान की खिंचाई

इसके बाद शहनाज ने कहा कि अब वह हिंदुस्तान के शहनाज गिल बन चुकी हैं क्योकि कटरीना कैफ तो पंजाब की हो चुकी हैं, क्योंकि उनकी शादी विक्की कौशल के साथ हो गई है। इस पर सलमान खान कहते हैं कि हां सब कुशल मंगल से हो गया और सब खुश हैं। इस पर सलमान की खिंचाई करते हुए शहनाज ने कहा कि बस आप खुश रहो।
11:52 PM, 30-Jan-2022

भावुक हुए शहनाज और सलमान

इसके बाद सलमान खान ने शहनाज को हिंदुस्तान की शहनाज गिल बताया। बाद में  सलमान को देख शहनाज इमोशनल हो गईं, जिसके बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। वहीं सलमान खुद भी भावुक हो गए। 
 
11:50 PM, 30-Jan-2022

बिग बॉस के मंच पहुंचीं शहनाज गिल

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल ने ग्रैंड फिनाले में शिरकत की और सलमान खान के साथ खूब मस्ती की। शहनाज गिल ने आते ही 'हौले हौले' गाने पर डांस मूव्स दिखाए। 
 
11:48 PM, 30-Jan-2022

नागिम बन तेजस्वी ने किया डांस

नागिन 6 से पर्दा उठने के बाद सलमान खान ने तेजस्वी को नागिन के गाने पर डांस करने को रहा। इस पर करण और तेजस्वी ने 'मैं तेरी दुश्मन' पर साथ में डांस किया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed