अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन: रजनीकांत-कमल हासन से CM विजय तक, कपल की खुशियों में शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां
- अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी का जश्न जारी है।
- दोनों आज, 21 नवंबर 2026 को चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में अपना वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं।
- इस खास मौके पर फिल्म जगत की कई सितारे शामिल होने पहुंचे हैं।
लाइव अपडेट
एक्टर राघव ने भी दी बधाई
चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित इस समारोह में साउथ एक्टर राघव भी शामिल हुए। उन्होंने कपल के साथ तस्वीर खिंचवाई और उन्हें बधाई दी।
कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे सीएम विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में एंट्री की। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए होटल के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजय समारोह में पहुंचे।

सुपरस्टार रजनीकांत ने दिया आशीर्वाद
चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित इस समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत भी पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से हुई। दोनों ने समारोह के दौरान एक-दूसरे के साथ कुछ पल बिताए।
कमल हासन भी आए नजर
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए।
रिसेप्शन से सामने आई कपल की खूबसूरत तस्वीरें
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन अपने वेडिंग रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आए। अनिरुद्ध ने डार्क मैरून और ब्लैक शेड की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली इंडो-वेस्टर्न शेरवानी पहनी। वहीं, काव्या मारन ने रेड कलर का खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा सेट चुना। दोनों ने अपने आउटफिट्स में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल दिखाया।

