फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satish Shah: पंचतत्व में विलीन हुए सतीश शाह, कई सितारों ने दी अंतिम विदाई; रुपाली गांगुली का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 26 Oct 2025 03:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 26 Oct 2025 03:53 PM IST
खास बातें

Satish Shah Funeral Live Updates: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे। सतीश को अंतिम विदाई देते वक्त उनके दोस्त, को-स्टार्स, परिजन काफी भावुक दिखे।

विज्ञापन
satish shah last rites funeral live updates bollywood celebrities pay last respects
सतीश शाह की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:28 PM, 26-Oct-2025
पंचतत्व में विलीन हुए सतीश शाह 
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उन्हें अंतिम विदाई देने इंडस्ट्री से कई सितारे पहुंचे थे। इस दौरान उनके दोस्त और को-स्टार्स काफी इमोशनल नजर आए, जिनमें रुपाली गांगुली, रत्ना पाठक शाह जैसे दिग्गज नाम शामिल रहे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)



03:20 PM, 26-Oct-2025
नसीरुद्दीन शाह-सुरेश ओबेरॉय ने की बात 
सतीश शाह के निधन के बाद 'इंस्टेंट बॉलीवुड' से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह और सुरेश ओबेरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुरेश ने कहा हम एक साथ एक्टिंग सीखे हैं। हमारे वो दिल का टुकड़ा था।
 

विज्ञापन
02:28 PM, 26-Oct-2025
सुधीर पांडे-दिलीप जोशी की मुलाकात
इस दौरान सुधीर पांडे और दिलीप जोशी एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। रुपाली गांगुली और राजेश कुमार भी इस दौरान पीछे बैठे नजर आए।
 

02:15 PM, 26-Oct-2025
दिलीप जोशी ने निधन पर क्या कहा? 
तारक मेहता फेम दिलीप जोशी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'हम आपके हैं कौन की शूटिंग के दौरान उनके साथ काफी समय बिताया था। हम अक्सर एक दूसरे को जोक फॉर्वर्ड करते रहते थे। उनका चले जाना एकदम से हो गया।'
 

02:10 PM, 26-Oct-2025
वो मेरे पिता जैसे थे- नील नितिन मुकेश 
अभिनेता नील नितिन मुकेश ने सतीश के निधन पर बात करते हुए कहा- 'वो मेरे पिता जैसे थे। उन्होंने मेरी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर पहली फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' में काम किया था। वो मुझसे बहुत प्यार करते थे और मेरे पिता के बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने ऐसी कई फिल्में की हैं जो हमेशा याद रखी जाएंगी।'
 
01:52 PM, 26-Oct-2025
सुधीर पांडे ने भी दी अंतिम विदाई 
दिग्गज अभिनेता सुधीर पांडे भी सतीश शाह के अंतिम संस्कार में पहुंचे। उनके अलावा हसमुख शाह जिन्हें सीरियल अनुपमा में रुपाली गांगुली के ससुर के रूप में जाना जाता है, वो भी यहां पहुंचे।
 


 


 


विज्ञापन
विज्ञापन
01:46 PM, 26-Oct-2025
शरत सक्सेना भी अंतिम संस्कार में पहुंचे
दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना भी दोस्त सतीश शाह की यादें अपने साथ लेकर श्मशान घाट पहुंचे। शरत इस दौरान काफी भावुक नजर आए।  
 

01:38 PM, 26-Oct-2025
श्मशान घाट पहुंचे दिलीप ताहिल
दिग्गज अभिनेता दिलीप ताहिल ने भी दोस्त सतीश शाह को अंतिम विदाई दी।

 

01:32 PM, 26-Oct-2025
फराह खान ने सतीश शाह को दी विदाई 
कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान भी सतीश शाह के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान फराह काफी दुखी नजर आईं। 
 

01:16 PM, 26-Oct-2025
रत्ना पाठक शाह के भी नहीं रुके आंसू 
सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचीं ऑनस्क्रीन पत्नी रत्ना पाठक शाह भी इस दौरान काफी भावुक नजर आईं। वो रोते हुए नजर आईं। उन्हें पास में खड़े पति और एक्टर नसीरुद्दीन शाह संभालते हुए दिखाई दिए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed