फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar Awards 2022 Live: विल स्मिथ और जैसिका चैस्टेन बेस्ट एक्टर्स, ऑस्कर से चूकी भारतीय फिल्म 'राइटिंग विद फायर'

Mon, 28 Mar 2022 09:13 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Mar 2022 09:13 AM IST
खास बातें

Oscar 2022 94th Academy Awards Live: कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में में ऑस्कर पुरस्कार समारोह चल रहा है। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में द समर ऑफ सोल को ऑस्कर मिला है। भारतीय फिल्म राइटिंग विद फायर को भी इस श्रेणी में नामांकित किया गया था। हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड जीतने में नाकामयाब रही। 'राइटिंग विद फायर' का निर्देशन  रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने मिलकर किया है।

विज्ञापन
oscar 2022 94th academy awards live dolby theatre in los angeles california news updates in hindi best actors best films
विल स्मिथ, राइटिंग विद फायर - फोटो : Instagram

लाइव अपडेट

09:06 AM, 28-Mar-2022

बेस्ट फिल्म बनी कोडा

'कोडा' को बेस्ट फिल्म के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। कोडा की पूरी कास्ट को ऑस्कर में स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। इस फिल्म की कहानी में चार सदस्यों वाले एक परिवार के तीन लोग बधिर हैं। चौथा किरदार गायिकी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है और वह कई बड़े आयोजनों में हिस्सा लेता है।


08:59 AM, 28-Mar-2022

जैसिका चैस्टेन को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर

The Eyes of Tammy Faye के लिए जैसिका चैस्टेन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। 

विज्ञापन
08:41 AM, 28-Mar-2022

विल स्मिथ बने बेस्ट एक्टर

किंग रिचर्ड के लिए विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड लेते हुए स्मिथ इमोशनल हो गए। रिचर्ड विलियम्स नामक उस पिता की कहानी जिसने अपनी बेटियों के जन्म से पहले ही 78 पेज का उनका पूरा करियर प्लान लिख डाला था। फिल्म के निर्देशक रीनाल्डो मारकस ग्रीन और इसे लिखा है जैक बैलिन ने।

08:31 AM, 28-Mar-2022

Jane Campion बने बेस्ट डायरेक्टर

जैन कैंपियन को 'द पावर ऑफ द डॉग' के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस कैटेगरी में पॉल थॉमस एंडरसन, केनेथ ब्रनाघ, स्टीवन स्पीलबर्ग, रुसुके हमागुची भी नामांकित थे।
 
08:27 AM, 28-Mar-2022

बिली एलीश को नो टाइम टू डाय के लिए ऑस्कर

बिली एलीश को जेम्स बॉन्ड के गाने नो टाइम टू डाय के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला है। बिली का यह पहला अकादमी पुरस्कार है।
 
07:58 AM, 28-Mar-2022

द समर ऑफ सोल को ऑस्कर

राइटिंग विद फायर - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में द समर ऑफ सोल को ऑस्कर मिला है। भारतीय फिल्म राइटिंग विद फायर को भी इस श्रेणी में नामांकित किया गया था। हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड जीतने में नाकामयाब रही। 'राइटिंग विद फायर' का निर्देशन  रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने मिलकर किया है। 'राइटिंग विद फायर'  में दिखाया गया है कि एक महिला  पत्रकारों को कैसी कैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:51 AM, 28-Mar-2022

पसंदीदा फिल्म बनी आर्मी ऑफ द डेड

'आर्मी ऑफ द डेड' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फैंस की पसंदीदा फिल्म के रूप में जैक स्नाइडर की फिल्म आर्मी ऑफ द डेड को चुना गया है। बेस्ट ओरिजनल स्कोर का अवॉर्ड Hans Zimmer को ड्यून के लिए मिला है। बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर ड्यून को मिला है।

Army Of The Dead Review: स्नाइडर ने दिखाया वीभत्सता का चरम, सिर्फ फैंस के लिए है ‘आर्मी ऑफ द डेड’

 

 

07:36 AM, 28-Mar-2022
शॉन हेडर ने कोडा के लिए बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर जीता। उन्हें ऑस्कर में स्टैंडिंग ओवेशन मिला, इस दौरान वह इमोशनल भी हो गईं।
 
07:32 AM, 28-Mar-2022

Belfast को बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर

Kenneth Branagh ने Belfast के लिए बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अपने नाम किया है। 
 
07:16 AM, 28-Mar-2022
लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अकादमी पुरस्कार द लॉन्ग गुडबाय फिल्म को मिला है। यह फिल्म Riz ने Aneil Karia के साथ मिलकर लिखा है।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed