Dharmendra Death News: धर्मेंद्र के निधन के बाद गमगीन बॉलीवुड,शत्रुघन सिन्हा समेत सितारे हेमा से मिलने पहुंचे
{"_id":"69253064d717e0dc540a87f3","slug":"dharmendra-death-news-live-updates-celebs-social-media-reactions-hema-malini-sunny-deol-news-in-hindi-2025-11-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Dharmendra Death News: धर्मेंद्र के निधन के बाद गमगीन बॉलीवुड,शत्रुघन सिन्हा समेत सितारे हेमा से मिलने पहुंचे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tue, 25 Nov 2025 11:10 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:10 PM IST
खास बातें
Dharmendra Death News Live Updates in Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार 24 नवंबर को निधन हो गया। मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम पसरा है। हर कोई उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद कर रहा है। अमिताभ बच्चन ने आधी रात को अपने जिगरी दोस्त के लिए पोस्ट लिखा। तमाम अन्य सितारे भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
अभिनेता धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:02 PM, 25-Nov-2025
हेमा मालिनी से मिलने पहुंचीं रानी
हेमा मालिनी के घर से बाहर निकलते हुए रानी मुखर्जी नजर आईं। धर्मेंद्र के निधन के बाद रानी देओल परिवार के इस दुख में शामिल हुई हैं।10:19 PM, 25-Nov-2025
हेमा के घर पहुंचे रवि किशन
अभिनेता और सासंद रवि किशन भी हेमा मालिनी के घर पहुंचे। धर्मेंद्र के निधन के बाद कई सितारे अब हेमा के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
10:04 PM, 25-Nov-2025
पिता के साथ हेमा के घर पहुंचे अहान पांडे
सैयारा स्टार अहान पांडे भी अपने पिता चिक्की पांडे के साथ हेमा मालिनी के घर पहुंचे हैं।10:03 PM, 25-Nov-2025
हेमा मालिनी के घर पहुंचीं कृति सेनन
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन भी हेमा मालिनी के दुख में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंची हैं।09:24 PM, 25-Nov-2025
हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे शत्रुघन सिन्हा
धर्मेंद्र के निधन के बाद शत्रुघन सिन्हा भी हेमा मालिनी से मिलने उनके घर पर पहुंचे हैं।09:15 PM, 25-Nov-2025
हेमा मालिनी के घर पहुंचे सितारे
धर्मेंद्र के घर कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन, रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ और अमीषा पटेल हेमा मालिनी के घर पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:43 PM, 25-Nov-2025
पिता राकेश रोशन संग पहुंचे ऋतिक
अभिनेता ऋतिक रोशन अपने पिता और निर्माता राकेश रोशन के साथ दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के घर पहुंचे। वीडियो में वो घर से बाहर निकलते दिख रहे हैं।
अभिनेता ऋतिक रोशन अपने पिता और निर्माता राकेश रोशन के साथ दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के घर पहुंचे। वीडियो में वो घर से बाहर निकलते दिख रहे हैं।
07:29 PM, 25-Nov-2025
अभिनेता सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी धर्मेंद्र के घर पहुंचे।
05:47 PM, 25-Nov-2025
धर्मेंद्र के घर से बाहर निकले आलिया और रणबीर
आलिया भट्ट भी धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार के पास पहुंची हैं। आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ ही घर से बाहर निकलते हुए नजर आईं।05:23 PM, 25-Nov-2025