Tunisha Sharma Death News Live: तीन महीने में ही हो गया था तनीशा और शीजान का ब्रेकअप, पुलिस ने किया खुलासा
{"_id":"63a90c79fa5ac252d027ec82","slug":"tunisha-sharma-death-news-suicide-case-live-updates-co-star-sheezan-khan-and-actress-broke-up-15-days-ago","type":"live","status":"publish","title_hn":"Tunisha Sharma Death News Live: तीन महीने में ही हो गया था तनीशा और शीजान का ब्रेकअप, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mon, 26 Dec 2022 10:55 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:55 PM IST
खास बातें
TV Actress Tunisha Sharma Death News Live Updates: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस मामले में आरोपी बनाए गए को-स्टार शीजान खान को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा जा चुका है। आइए आपको इस मामले के हर अपडेट से रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन
तुनीशा शर्मा और शीजान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:53 PM, 26-Dec-2022
तीन महीने में हो गया था ब्रेकअप
तुनिशा मामले में फिर एक नया खुलासा हुआ है। आरोपी शीजान ने पुलिस को बताया है कि उनका और तुनिशा का ब्रेकअप तीन महीने के अंदर ही हो गया था और दोनों के बीच में उम्र का भी फासला था।09:17 PM, 26-Dec-2022
मुंबई के जेजे अस्पताल से टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर निकाला जा रहा है, कल उनका अंतिम संस्कार मीरा रोड इलाके के श्मशान घाट में किया जाएगा।
Maharashtra | Mortal remains of TV actor Tunisha Sharma being taken out of JJ Hospital in Mumbai
— ANI (@ANI) December 26, 2022
Her last rites will be performed tomorrow at a crematorium ground in the Mira Road area. pic.twitter.com/JFrlCbl6zC
विज्ञापन
07:55 PM, 26-Dec-2022
अब तक 17 लोगों के बयान दर्ज
तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक 17 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।06:48 PM, 26-Dec-2022
मेकअप रूम में शीजान और तुनिशा
तुनिशा की मौत के बाद अब शीजान के इंस्टाग्राम से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेकअप रूम में अभिनेता के साथ वक्त बिताती नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ये वही मेकअप रूम है जिसमें अभिनेत्री ने फांसी लगाई है, लेकिन अभी तक यह बात साबित नहीं हो पाई है।06:00 PM, 26-Dec-2022
शीजान के परिवार ने की अपील
तुनिशा की मौत के बाद जब से शीजान पर आरोप लगे हैं तब से हर कोई पल-पल का अपडेट जानने की कोशिश में लगा है। शीजान के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उनका कहना है कि हर कोई मामले पर एक बयान के लिए हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। कृपया इस गंभीर स्थिति में हमारे परिवार की गोपनीयता की अनुमति दें। मीडिया के सदस्यों द्वारा लगातार हमें फोन करना और यहां तक कि हमारे अपार्टमेंट के नीचे खड़े रहना भी हमें परेशान कर रहा है। हमें भारतीय न्यायपालिका प्रणाली में पूर्ण विश्वास है, और शीजान सभी प्रक्रियाओं में मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। हम इस बारे में सही समय आने पर बात करेंगे, लेकिन अभी के लिए कृपया गोपनीयता की अनुमति दें, जिसके लिए हमारा परिवार अभी हकदार है।04:55 PM, 26-Dec-2022
पुलिस स्टेशन पहुंचीं आरोपी शीजान की बहन
तुनिशा शर्मा की मौत के बाद पुलिस कई लोगों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। इस मामले में तुनिशा के को-स्टार शीजान आरोपी हैं, इस वजह से पुलिस ने शीजान की बहन को भी पूछताछ में शामिल किया है। शीजान की बहन को वलीव पुलिस स्टेशन जांच के सिलसिले में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:39 PM, 26-Dec-2022
को-स्टार आयुष श्रीवास्तव ने किया याद
'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में तुनिषा के साथ काम कर चुके आयुष श्रीवास्तव ने दिवंगत अभिनेत्री से जुड़ी मीठी यादों को शेयर किया है। आयुष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे आज भी वो दिन याद है जब हम इश्क सुभानअल्लाह के सेट पर मिले थे। मैं नया था और हर कोई मुझे बहुत सारे कारण से गलत समझ रहा था लेकिन सिर्फ तुम थी वहां जिसमें मुझे वेलकम फील कराया। फिर अली बाबा का शो हुआ और मेरे जन्मदिन पर तुम मेरे लिए छह केक लेकर आई लेकिन अपने बुरे से बुरे सपने में भी नहीं था कि यह भी एक दिन आएगा। मैं बहुत दुखी हूं। काश की तुम इसमें फेल हो जाती। मैं यही प्रार्थना करता हूं कि काश यह नहीं होता।'04:15 PM, 26-Dec-2022
मौत से एक दिन पहले तुनिशा ने शीजान के बारे में मां से क्या कहा?
तुनिषा शर्मा की मां ने बताया है कि एक्ट्रेस की सुसाइड से एक दिन पहले ही उनकी मां वनिता शर्मा खुद सेट पर गईं थी। आत्महत्या के दिन पहले ही तुनिषा ने अपनी मां को कहा था कि मां मेरे दिल में एक बात है जो आप को बतानी है,मुझे शीजान चाहिए। लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं है, क्या आप एक बार शीजान से बात करेंगी। इसके बाद तुनिषा की मां ने शीजान को बुलाया था और बेटी की जिंदगी में दोबारा लौट आने के लिए भी कहा था, तब शीजान ने कहा था मुझे माफ कर दो।03:19 PM, 26-Dec-2022
तुनिशा की मां का रो-रोकर बुरा हाल
तुनिशा की मौत के बाद उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। तुनिशा की मां ये झटका बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं, लेकिन फिर भी उनके इरादे बुलंद हैं। वह शीजान के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रही हैं। तुनिशा की मां ने रोते हुए एक वीडियो भी साझा किया है, जिसे देखने के बाद कोई भी सहम सकता है।02:17 PM, 26-Dec-2022
होगी तुनिशा के कपड़ों की जांच
पुलिस तुनिशा केस सख्ती से जांच कर रही है। जहां लगातार शीजान से पूछताछ की जा रही है, वहीं अब सामने आया है कि पुलिस तुनिशा शर्मा के कपड़ों और गहनों को भी फॉरेंसिंक चांज के लिए भेजेगी। इससे अहम खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।