Sidharth Kiara Wedding Live: शादी के बाद ऐसा होगा सिद्धार्थ-कियारा का नया आशियाना, घर से दिखेगा समंदर का नजारा
Sidharth Malhotra Kiara Advani Marriage Live News in Hindi: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। कपल की शादी के लिए जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस सज-धजकर तैयार है। वहीं, कल परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इस खास मौके पर हम आपको दोनों की शादी से जुड़ा हर अपडेट बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मेहंदी सेरेमनी में गुलाबी रंग में रंगा सूर्यगढ़ पैलेस
सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां सूर्यगढ़ पैलेस में बहुत ही खास अंदाज में की गई है। मेहंदी समारोह से पहले सूर्यगढ़ पैलेस पूरी तरह से गुलाबी रंग में रंगा नजर आया। सोशल मीडिया पर वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।जूही चावला बोलीं- बहुत ही सुंदर जोड़ी है
सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होने के लिए जूही चावला जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने कपल को शादी की शुभकामनाएं देते हुए दोनों की जोड़ी को सुंदर बताया है।ऐसा होगा सिद्धार्थ-कियारा के सपनों का घर
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ा शादी के बाद अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो दोनों सी-फेसिंग बंगले में रहेंगे।जूहा चालवा भी होंगी शादी में शामिल
सिद्धार्थ कियारा की शादी में जूही चावला भी शिरकत करने वाली हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी भी दी है। कुछ ही देर में वह फ्लाइट से जैसलमेर पहुंचने वाली हैं। बता दें कि जूही, कियारा के पिता जगदीश आडवाणी की बचपन की दोस्त हैं।#sidkiara ✨ pic.twitter.com/CWfs5Ay05Z
— Juhi Chawla (@iam_juhi) February 6, 2023
अभेद्य किले में तब्दील हुआ सूर्यगढ़ पैलेस
सिद्धार्थ-कियारा की शादी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सूर्यगढ़ पैलेस को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। तीन सुरक्षा एजेंसियों को मेहमानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।खाने का है खास इंतजाम
सिद्धार्थ-कियारा की शादी में मेहमानों के खाने का खास ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए काफी स्पेशल मेन्यू तैयार किया गया है। शादी के मेन्यू में राजस्थान का स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन दाल बाटी चूरमा को शामिल किया गया है। इसके अलावा बहुत से स्थानीय व्यंजनों को भी मेन्यू में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ प्रकार का चूरमा, पांच प्रकार की बाटी मेहमानों को परोसी जाएगी। इसके अलावा राजस्थानी और पंजाबी खाने के कई आइटम भी मेन्यू में रखे जाएंगे।कियारा को लगी मेहंदी
इस दिन होगा रिसेप्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा 12 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जिसमें बी टाउन के सेलेब्स हिस्सा लेंगे।सिड-कियारा का डांस करते हुए वीडियो वायरल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का एक पुराना डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों डांस फ्लोर पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।Memory lane: When groom to be @SidMalhotra and bride to be @advani_kiara were grooving together on dance floor 🕺💃 #SidharthKiaraWedding #SidKiaraWedding #SidKiaraKiShaadi #SidKiara #SidharthMalhotra #KiaraAdvani pic.twitter.com/FGlW7WZiPU
— Sidharth Malhotra FC (@SidharthFC_) February 5, 2023
'प्रीति' के लिए 'कबीर' का 'डोला रे डोला'
कॉफी विद करण 7 में जब शाहिद और कियारा साथ आए थे, तो शाहिद ने कहा था कि वह कियारा का शादी जब भी होगी डोला रे डोला पर डांस करेंगे। अब देखना होगा कि क्या सच में शाहिद ने अपनी ऑनस्क्रीन प्रीति के लिए स्पेशल डांस किया या नहीं।KJo, Mira & Shahid Kapoor arrive at Jaisalmer for the #SidKiara wedding.
— Khabristan Network (@WebKhabristan) February 5, 2023
.#SidKiara #KiaraAdvaniWedding #SidharthMalhotraWedding #SidharthKiaraWedding #BigFatBollywoodWedding #KiaraAdvani #SidKiaraWedding pic.twitter.com/FupWCR1tTd