फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virosh Wedding News Live: पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, संपन्न हुआ कोडावा विवाह; साझा की शादी की तस्वीरें

Thu, 26 Feb 2026 06:59 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 26 Feb 2026 06:59 PM IST
खास बातें

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Latest News: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। आज फैंस की पसंदीदा ‘विरोश’ की जोड़ी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। यहां जानिए शादी से जुड़ी पल-पल की अपडेट…

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live Virosh Marriage in Udaipur Inside Photos Videos News in Hindi
विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:46 PM, 26-Feb-2026

विजय और रश्मिका की शादी की पहली तस्वीर आई सामने

विजय औ रश्मिका की शादी की पहली तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही एक प्यारा और इमोशनल नोट भी लिखा है। रश्मिका ने विजय को 'माय हसबैंड' कहा और अपनी फीलिंग्स को शेयर किया। वहीं विजय ने भी रश्मिका के नाम एक प्यारा भरा मैसेज लिखा है। दोनों कोडावा विवाह के पारंपरिक पहनावे में नजर आए। इनकी तस्वीरें देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं।

 
 


06:11 PM, 26-Feb-2026

विजय देवरकोंडा के भाई ने बताया की शादी हो गई

पैपराजी से बात करते हुए विजय देवरकोंडा के भाई ने बताया कि रश्मिका और विजय की शादी हो गई। यह जानकारी साझा करते हुए वह काफी खुश नजर आए। 

 



 
विज्ञापन
06:05 PM, 26-Feb-2026

शादी में विजय ने रश्मिका के लिए स्पेशल डेजर्ट अरेंज करवाया

फिल्मफेयर के मुताबिक विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के लिए स्पेशल डेजर्ट अरेंज करवाया। रश्मिका को डेजर्ट खाने का बहुत शौक है। 
05:50 PM, 26-Feb-2026

इंद्रा कृष्णनन ने रश्मिका और विजय को दी बधाई

'एनिमल' फिल्म में इंद्रा कृष्णनन ने रश्मिका मंदाना के साथ अभिनय किया था। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने रश्मिका और विजय को शादी की बधाई दी है। 
 


 
05:15 PM, 26-Feb-2026

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करेंगे विजय और रश्मिका

कोडावा परंपरा से शादी करने के बाद विजय और रश्मिका पैपराजी से मिल सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह तस्वीरें साथ करेंगे।

04:52 PM, 26-Feb-2026

विजय देवरकोंडा के दोस्तों ने साझा की तस्वीरें

विजय देवरकोंडा के दोस्तों ने साझा की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर कुछ साझा की तस्वीरें हैं। कई दोस्त एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं और उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया है- 'दूल्हे की टीम।' विरोश की शादी वाला हैशटैग भी इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:17 PM, 26-Feb-2026

डीजे गणेश उदयपुर पहुंचे

विजय और रश्मिका की शादी के जश्न के लिए डीजे गणेश उदयपुर पहुंचे। वह इस शादी में अपने म्यूजिक से समा बांधेंगे। 
03:06 PM, 26-Feb-2026

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत लगीं रश्मिका

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान वो सिल्क के कपड़ों में दुल्हन के तौर पर नजर आईं। जो पारंपरिक रीति-रिवाजों को दर्शाता है। वो दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत नजर आईं।
02:12 PM, 26-Feb-2026

कोरियन ड्रामा से प्रेरित रही थीम

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी की रस्में एक खास कोरियाई ड्रामा से प्रेरित थीम पर आधारित शाम के साथ शुरू हुईं। यह थीम रश्मिका मंदाना के कोरियाई पॉप कल्चर के प्रति प्यार को दर्शाती हैं। रात का मुख्य आकर्षण कोरियाई ड्रामा की थीम पर आधारित एक खास केक था, जिसने समारोह को और भी खास बना दिया।
01:41 PM, 26-Feb-2026

श्रव्या वर्मा ने साझा की हल्दी सेरेमनी से तस्वीर

एक ओर जहां फैंस शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कॉस्ट्यूम डिजाइनर श्रव्या वर्मा ने हल्दी समारोह के दौरान की एक तस्वीर साझा की है। इसमें वो पीले रंग के आउटफिट में चेहरा पर रंग लगाए नजर आ रही हैं। उनके दोनों हाथों पर विरोश का टैग बंधा हुआ है। उनकी तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि हल्दी में जमकर मस्ती की गई है।

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed