Raju Srivastava Health LIVE Update: चार बार आ चुका है राजू श्रीवास्तव को बुखार, अब तक नहीं हटा वेंटिलेटर
{"_id":"631c1432580b454672598f74","slug":"raju-srivastava-health-update-live-wife-shikha-daughter-antara-aiims-delhi-kanpur-uttar-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastava Health LIVE Update: चार बार आ चुका है राजू श्रीवास्तव को बुखार, अब तक नहीं हटा वेंटिलेटर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sat, 10 Sep 2022 11:40 PM IST
वर्तिका तोलानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:40 PM IST
खास बातें
Raju Srivastava Health LIVE Update: प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते एक महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले 30 दिनों में न तो उन्हें होश आया है और न ही उनका वेंटिलेटर हटा है। हालांकि, उनका बीपी, ऑक्सीजन लेवल और बॉडी मूवमेंट नॉर्मल है।
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:37 PM, 10-Sep-2022
शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई चिंता
शत्रुघ्न सिन्हा ने कॉमेडियन के स्वास्थ को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर राजू श्रीवास्तव की पत्नी और उनके परिवार के बारे में लिखा और उनके जल्दी स्वास्थ होने की कामना की।We are really concerned & worried about the ace actor, stand up comedian king, par excellence, self made man, a very fine human being #RajuSrivastava One can imagine the trauma his wife & family must be going through. It's very disappointing that he has been in hospital
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 10, 2022
09:19 PM, 10-Sep-2022
विवादों में भी फंस चुके हैं राजू
राजू श्रीवास्तव अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सभी को गुदगुदाने वाले के अलावा अन्य चीजों पर भी अपनी बेबाक राय भी रखते हैं। वह अक्सर कई किरदारों पर भी मीम्स बनाते भी नजर आ चुके हैं। हालांकि इसके चलते कई बार वह विवादों में भी फंसे हैं।
विज्ञापन
07:11 PM, 10-Sep-2022
बिग बी ने भेजा था खास मैसेज
10 अगस्त को राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके दो दिन बाद अमिताभ बच्चन ने उनके जल्दी ठीक होने के लिए एक वॉइस मैसेज भेजा था। बेहोशी की हालत में ही कॉमेडियन को बिग बी का मैसेज सुनाया गया था।05:29 PM, 10-Sep-2022
किसी और की ओर से कोई...
बेटी अंतरा ने आगे लिखा था, केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है।'
04:25 PM, 10-Sep-2022
बेटी अंतरा ने कहा था...
हाल ही में राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने कॉमेडियन के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा किया था। अंतरा श्रीवास्तव ने अपने बयान में लिखा था, 'प्रिय सभी शुभचिंतकों, मेरे पिता राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं।
03:25 PM, 10-Sep-2022
पत्नी से कर चुके हैं बात
राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए हाल ही में अजीत सक्सेना ने मीडिया हाउस को बताया था कि राजू भैया ने आंख खोलकर अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को देखा। उन्होंने भाभी (राजू की पत्नी) का हाथ छुआ। और उन्हें दिलासा देते हुए यह कहने की कोशिश की कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 10-Sep-2022
राजू के दोस्त भी पहुंचे थे मंदिर
राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और राजू के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ राजू के बचपन के दोस्त संजय कपूर भी मौजूद थे।
01:11 PM, 10-Sep-2022
फैंस, परिवार और राजू की टीम कर रही है प्रार्थना
कॉमेडियन के सेहत में सुधार के लिए फैंस और उनके परिवार के लोग दिन-रात प्रार्थना कर रहे हैं। राजू के मुख्य सलाहकार हाल ही में कानपुर के पनकी मंदिर में पूजा कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
12:03 PM, 10-Sep-2022
भाजपा के पूर्व सांसद ने कि प्रार्थना करने की अपील
भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि राजू देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों को हंसाने का काम करते हैं। उनके लिए सभी लोग दुआ कर रहे हैं। ऐसे महापुरुष को कुछ नहीं हो सकता है। वे जल्द स्वस्थ होकर हम सबके बीच आएंगे।
11:15 AM, 10-Sep-2022
पीएम और सीएम दोनों रख रहे राजू की सेहत पर नजर
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों राजू की सेहत को लेकर चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम ने कॉमेडियन की पत्नी शिखा से फोन पर बात की थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राजू की सेहत की मॉनिटरिंग के लिए ओएसडी को तैनात किया है।