फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav Death: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, हार्ट अटैक के बाद एम्स में किया गया था भर्ती

Wed, 21 Sep 2022 12:50 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 21 Sep 2022 12:50 AM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Update LIVE: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती हैं। कॉमेडियन को पिछले 41 दिन से होश नहीं आया है। उनकी हालत देख जहां फैंस और परिवारजन चिंता में हैं, तो वहीं डॉक्टर्स के लिए भी यह परेशानी का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं कॉमेडियन की सेहत से जुड़ी हर पल की अपडेट के बारे में-

विज्ञापन
Raju Srivastava Passes Away after Heart Attack  at the Age of 58
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:50 AM, 21-Sep-2022
देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रिवास्तव 10 अगस्त से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद लगातार डॉक्टर्स राजू की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
11:13 PM, 20-Sep-2022

भाई ने कहा...
राजू के भाई ने हाल ही में इन खबरों से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अब वह राजू को इस अस्पताल से सीधे उनके घर लेकर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल के डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है। 

विज्ञापन
09:26 PM, 20-Sep-2022

हाल ही में उड़ी थी यह अफवाह
राजू की तबीयत में ज्यादा सुधार न दिखने की वजह से पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि जल्द ही कॉमेडियन का परिवार उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्त करेगा। लेकिन, यह महज एक अफवाह थी।

07:58 PM, 20-Sep-2022

डॉक्टर्स क्यों नहीं हटा रहे वेंटिलेटर?
राजू इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। लेकिन, मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी हाल स्थिर है। दीपू ने यह भी बताया कि डॉक्टर्स ने कई बार वेंटिलेटर हटाने पर विचार किया। लेकिन, बार-बार बुखार आने की वजह से डॉक्टर्स ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। 

06:14 PM, 20-Sep-2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा है। कहा जा रहा है कि जब तक राजू के ब्रेन के अपरहेड तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचेगा तब तक उन्हें होश नहीं आएगा।
04:10 PM, 20-Sep-2022

राजू के परिवार ने की अपील

राजू श्रीवास्तव के भर्ती होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में कॉमेडियन के परिवार वाले लगातार फैंस से अपनी कर रहे हैं कि लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें और सिर्फ विश्वसनीय सूत्रों की जानकारी पर भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:02 PM, 20-Sep-2022

वर्कआउट करते हुए बेहोश हुए थे राजू

बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए राजू अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। िसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है।
02:36 PM, 20-Sep-2022

पाइप के जरिए दिया जा रहा खाना

खबरों के अनुसार बीते कई दिनों से एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को पाइप के जरिए दूध और अन्य तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। इस दौरान उनके अंगों में भी सुधार देखने को मिला है, लेकिन अभी भी उनका ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से वह होश में नहीं आ पा रहे हैं। 
01:33 PM, 20-Sep-2022

राजू की हालत में नहीं हो रहा सुधार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजू श्रीवास्तव की हालत में 40 दिन बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। 41वें दिन यानी मंगलवार को भी राजू श्रीवास्तव बेहोश ही हैं। खबरों के मुताबिक उनका इलाज जाने-माने डॉक्टर नीतीश नाइक द्वारा किया जा रहा है। 
12:11 PM, 20-Sep-2022

शत्रुघ्न सिन्हा ने की अपील

बीते दिनों बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एम्स प्रबंधन से राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने एम्स पर ऐसा नहीं करने पर  सवाल भी उठाए थे। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed