12:50 AM, 21-Sep-2022
देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रिवास्तव 10 अगस्त से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद लगातार डॉक्टर्स राजू की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
11:13 PM, 20-Sep-2022
भाई ने कहा...
राजू के भाई ने हाल ही में इन खबरों से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अब वह राजू को इस अस्पताल से सीधे उनके घर लेकर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल के डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है।
09:26 PM, 20-Sep-2022
हाल ही में उड़ी थी यह अफवाह
राजू की तबीयत में ज्यादा सुधार न दिखने की वजह से पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि जल्द ही कॉमेडियन का परिवार उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्त करेगा। लेकिन, यह महज एक अफवाह थी।
07:58 PM, 20-Sep-2022
डॉक्टर्स क्यों नहीं हटा रहे वेंटिलेटर?
राजू इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। लेकिन, मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी हाल स्थिर है। दीपू ने यह भी बताया कि डॉक्टर्स ने कई बार वेंटिलेटर हटाने पर विचार किया। लेकिन, बार-बार बुखार आने की वजह से डॉक्टर्स ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।
06:14 PM, 20-Sep-2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा है। कहा जा रहा है कि जब तक राजू के ब्रेन के अपरहेड तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचेगा तब तक उन्हें होश नहीं आएगा।
04:10 PM, 20-Sep-2022
राजू के परिवार ने की अपील
राजू श्रीवास्तव के भर्ती होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में कॉमेडियन के परिवार वाले लगातार फैंस से अपनी कर रहे हैं कि लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें और सिर्फ विश्वसनीय सूत्रों की जानकारी पर भरोसा करें।
03:02 PM, 20-Sep-2022
वर्कआउट करते हुए बेहोश हुए थे राजू
बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए राजू अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। िसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है।
02:36 PM, 20-Sep-2022
पाइप के जरिए दिया जा रहा खाना
खबरों के अनुसार बीते कई दिनों से एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को पाइप के जरिए दूध और अन्य तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। इस दौरान उनके अंगों में भी सुधार देखने को मिला है, लेकिन अभी भी उनका ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से वह होश में नहीं आ पा रहे हैं।
01:33 PM, 20-Sep-2022
राजू की हालत में नहीं हो रहा सुधार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजू श्रीवास्तव की हालत में 40 दिन बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। 41वें दिन यानी मंगलवार को भी राजू श्रीवास्तव बेहोश ही हैं। खबरों के मुताबिक उनका इलाज जाने-माने डॉक्टर नीतीश नाइक द्वारा किया जा रहा है।
12:11 PM, 20-Sep-2022
शत्रुघ्न सिन्हा ने की अपील
बीते दिनों बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एम्स प्रबंधन से राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने एम्स पर ऐसा नहीं करने पर सवाल भी उठाए थे।