फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav Health Live: यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को सौंपी राजू की देखरेख की जिम्मेदारी, हालत स्थिर

Mon, 05 Sep 2022 12:54 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 05 Sep 2022 12:54 AM IST
खास बातें

Comedian Raju Srivastava Health Update LIVE: दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती हुए कॉमेडियन को 23 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी उनकी हालत में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। पिछले दिनों उनको इन्फेक्शन की वजह से बुखार हो गया था, जिसके बाद कॉमेडियन के परिवार वाले और फैंस काफी चिंतित हो गए थे। तीसरे दिन उन्हें बुखार से पूरी तरह आराम मिल गया है। राजू की देखरेख के लिए यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में आप राजू के स्वास्थ्य का हर एक अपडेट जानने के लिए इस लाइव कवरेज को फॉलो कर सकते हैं। पढ़िए...

विज्ञापन
Raju Srivastav Health Live Updates up government handed over responsibility to resident commissioner
राजू श्रीवास्तव - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/

लाइव अपडेट

12:52 AM, 05-Sep-2022
बता दें कि कॉमेडियन 1980 से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें पहचान 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन ने दिलाई थी। वहीं, उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'आमदानी अठन्नी खर्चा' रुपया जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
11:27 PM, 04-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने के लिए फैंस लगातार दुआएं मांग रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' 

विज्ञापन
10:22 PM, 04-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मोहसिन खान के साथ मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने लिखा, 'राजू श्रीवास्तव मैं आपसे सहमत हूं। मोहसिन टीआरपी किंग हैं। वैसे आप जल्दी ठीक हो जाइए।'
 
06:11 PM, 04-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव के शरीर में मूवमेंट बढ़ा है और वह अपने हाथ-पैर हिला रहे हैं। लेकिन सुधार धीरे-धीरे हो रहा है, ऐसे में पूरी तरह से ठीक होने में उन्हें अभी समय लगेगा।
02:13 PM, 04-Sep-2022
राजू के भाई ने बताया था कि शनिवार को आईसीयू में उनकी बेटी अंतरा गईं थी। बुखार आने के बाद आईसीयू में सिर्फ उनकी पत्नी शिखा को ही एंट्री दी जा रही थी। डॉक्टर्स ने अभी वेंटिलेटर हटाने से मना कर दिया है।
12:26 PM, 04-Sep-2022
10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से उनका ICU में इलाज हो रहा है। इससे पहले 14 अगस्त को राजू को फीवर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:19 AM, 04-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर उनके साथ बनाया हुआ एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वे खुद 'जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है...' गाना गाते दिख रहे हैं।
 
09:30 AM, 04-Sep-2022
बता दें कि राजू श्रीवास्तव को कोमा में गए हुए 26 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्हें एक बार भी होश नहीं आया है। उनके भाई ने बताया कि डॉक्टर्स कह रहे हैं कि उनकी रिकवरी बेहद स्लो है। उन्हें होश में आने में अभी समय लग सकता है।
 
08:53 AM, 04-Sep-2022
कॉमेडियन के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, 'आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना सर, मैं वंदना करता हूं आपके लिए।'
08:34 AM, 04-Sep-2022

Raju Srivastav Health Live: यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को सौंपी राजू की देखरेख की जिम्मेदारी, हालत स्थिर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है। तीसरे दिन उन्हें बुखार से पूरी तरह आराम मिल गया है। राजू की देखरेख के लिए यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये जानकारी उनके बड़े भाई ने दी है। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed