फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pulkit Kriti Wedding Live: शादी के कार्यक्रम हुए शुरू, नाचते-गाते बरात लेकर वेन्यू तक पहुंचे पुलकित

Fri, 15 Mar 2024 10:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 15 Mar 2024 10:09 PM IST
खास बातें

बॉलीवुड के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। बीते लंबे समय तक डेटिंग के बाद यह जोड़ा अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने के लिए तैयार है। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में जारी हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी धूम देखने को मिली। वहीं अब हर किसी की नजरें जोड़े की शादी की तस्वीरों पर टिकी हुई हैं। कुछ ही देर में यह जोड़ा परिणय सूत्र में बंधने वाला है। 

 

विज्ञापन
Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding Live Updates Know Venue Guest List See Latets Photos Videos
कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट वेडिंग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:07 PM, 15-Mar-2024
वेन्यू तक पहुंची बरात
पुलकित और कृति की शादी दिल्ली एनसीआर स्थित मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत में हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलकित शेरवानी में नाचते-गाते हुए बरात लेकर शादी के वेन्यू तक पहुंचे हैं।
06:57 PM, 15-Mar-2024
'पागलपंती' के सेट से शुरू हुई लव स्टोरी
पुलकित और कृति ने करीब पांच वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया है। इनकी लव स्टोरी फिल्म 'पागलपंती' के सेट से शुरू हुई। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म भी किया था।
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 'वीरे दी वेडिंग' और 'तैश' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
विज्ञापन
06:10 PM, 15-Mar-2024
दावत में मिलेगा दिल्ली की चाट का जायका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलकित और कृति की शादी की दावत में हर राज्य का मशहूर खानपान शामिल किया गया है। मेहमानों के लिए खासतौर से दावत में दिल्ली की चाट रखी गई है।
 
05:37 PM, 15-Mar-2024
मेहमानों को परोसे जाएंगे खास व्यंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति और पुलकित के शादी समारोह में आने वाले मेहमानों को अलग-अलग राज्यों के व्यंजन परोसे जाएंगे। शादी में हर इंतजाम बेहत खास है। कहा जा रहा है कि शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी।
04:11 PM, 15-Mar-2024

शादी में 200 मेहमान शामिल

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी रचाने वाले हैं। बावजूद इसके वर और वधू पक्ष से तकरीबन 200 मेहमान शामिल हुए हैं, जो जोड़े को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देंगे। 
04:01 PM, 15-Mar-2024

कमाई में आगे कौन?

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा कमाई के मामले में भी एक-दूजे को कड़ी टक्कर देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलकित सम्राट की कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये है। वहीं कृति खरबंदा भी 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:21 PM, 15-Mar-2024

कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट वेडिंग

पुलकित सम्राट हाल ही में 'फुकरे' की तीसरी किस्त में दिखाई दिए और जोया अख्तर के वेब शो 'मेड इन हेवन सीजन 2' में एक विशेष भूमिका निभाई थी। वहीं, कृति खरबंदा अपनी आगामी फिल्म 'रिस्की रोमियो' की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म मई 2024 में आएगी। 
02:48 PM, 15-Mar-2024

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे पुलकित सम्राट

जानकारी हो कि पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी है। इससे पहले अभिनेता श्वेता रोहिरा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, शादी के 11 महीने बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई और आगे चलकर पुलकित-श्वेता ने अपनी राहें अलग कर लीं। 
02:46 PM, 15-Mar-2024

पुलकित-कृति की लव स्टोरी

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा साल 2019 से रिलेशनशिप में हैं। जानकारी के अनुसार दोनों को अनीस बज्मी की फिल्म ‘पागलपंती’ की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। पांच साल तक रिश्ते में रहने के बाद यह जोड़ा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 
11:17 AM, 15-Mar-2024

शादी में शामिल होंगे ये सितारे

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की इंटीमेट वेडिंग में इंडस्ट्री के कुछ चर्चित चेहरों के शामिल होने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में आने वाले मेहमानों में  फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी, लव रंजन, ऋचा चड्ढा, अली फजल, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और मीका सिंह जैसे नाम शामिल हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed