फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2023 Live: आरआरआर ने ऑस्कर में भी रचा इतिहास, बेस्ट मूवी का अवॉर्ड 'एवरीथिंग एवरीवेयर' के नाम

Mon, 13 Mar 2023 09:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Mar 2023 09:58 AM IST
खास बातें

Oscar Awards Ceremony 2023 Live News in Hindi: आरआरआर, ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर में भारत की दावेदारी पेश की है। हालांकि, ऑल दैड ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। बता दें कि ऑस्कर में प्रेजेंटर के रूप में दीपिका पादुकोण मौजूद हैं।

विज्ञापन
Oscar 2023 Live RRR Naatu Naatu Song Academy Awards Winners Full List Photos Videos News in Hindi
आरआरआर - फोटो : social media

लाइव अपडेट

09:58 AM, 13-Mar-2023

बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर

बेस्ट पिक्चर कैटिगरी में ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, अवतार:  द वे ऑफ वॉटर, द बंशीज ऑफ इनिशरिन, एल्विस, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस, द फैबलमैन्स, टार, टॉप गन: मैवरिक, ट्राएंगल ऑफ सैडनेस और वूमेन टॉकिंग के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ। यहां बाजी एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के हाथ लगी।
08:25 AM, 13-Mar-2023

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर

ऑस्कर की इस कैटिगरी में आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को जगह मिली थी। इसका मुकाबला टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ से था। इस कैटिगरी में नाटू-नाटू ने बाजी मारी।
विज्ञापन
08:24 AM, 13-Mar-2023

साउंड का ऑस्कर

इस कैटिगरी में अवतार: द वे ऑफ वॉटर, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, एल्विस, टॉप गन: मैवरिक और द बैटमैन के बीच मुकाबला था। इनमें टॉप गन: मैवरिक ने बाजी मारी।
08:13 AM, 13-Mar-2023

अडॉप्टेज स्क्रीनप्ले का ऑस्कर

इस श्रेणी में टॉप गन: मैवरिक, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, ग्लास ओनियन: द नाइव्स आउट मिस्ट्री, लिविंग और वूमेन टॉकिंग को नॉमिनेट किया गया था। यह अवॉर्ड वूमेन टॉकिंग ने जीता।
 
08:12 AM, 13-Mar-2023

ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर

इस कैटिगरी में ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, बेबीलोन, द बंशीज ऑफ इनिशरिन, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस और द फैबलमैन्स को जगह मिली थी। इनमें ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट ने अवॉर्ड जीता।
 
08:10 AM, 13-Mar-2023

ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर

इस कैटिगरी में द बंशीज ऑफ इनिशरिन, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस, टार, द फैबलमैन्स और ट्राएंगल ऑफ सेडनेस को जगह मिली थी। इनमें एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:07 AM, 13-Mar-2023

प्रॉडक्शन डिजाइन का ऑस्कर

ऑस्कर अवॉर्ड्स की इस कैटिगरी में अवतार: द वे ऑफ वॉटर, बेबीलोन, एल्विस, द फैबलमैन्स और ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट को जगह मिली थी। इनमें ऑन क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट ने बाजी मारी।
 

 
08:05 AM, 13-Mar-2023

एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर

इस कैटिगरी में द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स के अलावा माई ईयर ऑफ डिक्स, द फ्लाइंग सेलर, आइस मर्चेंट्स और एन ऑस्ट्रिच टोल्ड मी द वर्ल्ड इज फेक एंड आई थिंक आई बिलीव इट को जगह मिली थी। द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स ने यह अवॉर्ड जीता।
08:00 AM, 13-Mar-2023

बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर

इस कैटिगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हीस्परर्स, हॉलआउट, हाउ डू यू मीजर ए ईयर? द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के बीच टक्कर थी। इसमें भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हीस्परर्स ने बाजी मारी।
07:58 AM, 13-Mar-2023

चैडविक बोसमैन को दी गई श्रद्धांजलि

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के दौरान चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि साल 2020 में बोसमैन का निधन हो गया था।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed