Aryan Khan Bail Live: आर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत, गुरुवार तक के लिए टली सुनवाई
- Aryan Khan Bail Hearing Today Live Updates: ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि आज भी जमानत पर फैसला नहीं हो सका। कोर्ट ने इस मामले के सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
आर्यन खान को आज भी नहीं मिली बेल
आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए सुनवाई टाल दी। गुरुवार दोपहर 2.30 बजे फिर से इस मामले की सुनवाई होगी।कोर्ट में मुनमुन धमेचा के वकील अपना पक्ष रख रहे हैं
कोर्ट में मुनमुन धमेचा के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- उन्होंने ड्रग्स का सेवन नहीं किया। मेरे पास कुछ बरामद भी नहीं हुआ। मेरा आर्यन और अरबाज से लेना देना नहीं है।अरेस्ट मेमो पढ़ रहे रोहतगी
मुकुल रोहतगी बुधवार को भी आर्यन खान मामले में अपना पक्ष रख रहे हैं। रोहतगी कोर्ट में अरेस्ट मेमो पढ़कर सुना रहे हैं।एक घंटे से दलील दे रहे देसाई
अमित देसाई की दलीलों को सुन रहे जज साम्ब्रे ने कहा- आपको अपनी दलीलों को खत्म करने के लिए और कितना समय लगेगा। इस पर देसाई ने कहा-30 मिनट। जस्टिस साम्ब्रे ने उन्हें टोकते हुए कहा- फिर इस मामले की सुनवाई कल होगी।तीन अलग लोग फिर साजिश कैसे: देसाई
ड्रग्स के निजी इस्तेमाल का है मामला: देसाई
देसाई: ये मामला ड्रग्स के निजी इस्तेमाल से ज्यादा का नहीं है। केस को बेवजह बड़ा किया जा रहा है। तीनों के साथ गिरफ्तार महिला का पंचनामा नहीं किया गया।गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की गई: देसाई
अमित देसाई की दलील: 41ए में नोटिस जारी कर जांच में मदद मांगनी चाहिए थी। अरबाज पर सिर्फ ड्रग्स सेवन का आरोप लगा है। जब साजिश नहीं थी तो गिरफ्तारी क्यों की गई। बेल नियम है जबकि जेल अपवाद होना चाहिए।हाई कोर्ट में तर्कों के तीर
आरोपियों की दलीलें खत्म होने के बाद एनसीबी के वकील अपना पक्ष रखेंगे। कोर्ट में अभी अरबाज और मुनमुन का पक्ष रखा जाएगा, इसके बाद ही कोर्ट किसी फैसले पर पहुंचेगी। मुकुल रोगतगी ने मंगवार को कहा था- गिरफ्तारी के बदले आर्यन को नोटिस जाना चाहिए था। आर्यन का आरोपियों से भी कोई रिश्ता नहीं है।अमित देसाई पेश कर रहे दलील
कोर्ट पहुंचे आर्यन खान के वकील
कोर्ट में अभी 35 नंबर की सुनवाई चल रही है। आर्यन खान मामले की सुनवाई का नंबर 37 है। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी कोर्ट पहुंच चुके हैं।Former AG Mukul Rohatgi, appearing for Aryan Khan in drugs on cruise ship case, at the Bombay High Court
— ANI (@ANI) October 27, 2021
Hearing on Aryan Khan's bail application in the case to be held shortly pic.twitter.com/S9jV7npUID