फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaali Poster Controversy News Live: बजरंग दल और भाजपा सदस्यों ने फूंका महुआ मोइत्रा और लीना का पुतला, भावनाएं आहत करने का आरोप

Thu, 07 Jul 2022 10:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 07 Jul 2022 10:38 PM IST
खास बातें

Kaali Poster Controversy Live News Update in Hindi: डॉक्युमेंट्री 'काली' की मेकर लीना मणिमेकलई के नए ट्वीट के बाद विवाद भड़क रहा है। एक तरफ जहां लोग उनपर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता शहजाद पूनावाला, लेफ्ट पार्टिज जैसे कांग्रेस, टीएमसी आदि पर लीना को सपोर्ट करने का आरोप लगा रहे हैं। क्या है यह मामला? क्यों हो रहा है विवाद? अब तक किस-किसने क्या कहा? और लीना पर क्या कार्रवाई हुई है? अगर आप भी ऐसे सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो यह लाइव ब्लॉग आपके लिए है। पढ़िए...

विज्ञापन
Kaali Poster Controversy Live Updates Film Maker Leena Manimekalai Share Photo of Shiv and Parvati Actor News in Hindi
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:30 PM, 07-Jul-2022
बजरंग दल ने फूंका टीएमसी सांसद का पुतला

बिहार के नवादा जिले में बजरंग दल और भाजपा के सदस्यों ने गुरुवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली' की निर्देशक लीना मणिमेकलाई का पुतला फूंका। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।
04:46 PM, 07-Jul-2022

भोपाल में भी दर्ज हुआ मामला

महुआ मोइत्रा और मणिमेकलाई के खिलाफ भोपाल में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
04:03 PM, 07-Jul-2022

लीना के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

03:32 PM, 07-Jul-2022

दक्षिणेश्वर काली मंदिर ने जताई पोस्टर पर आपत्ति

दक्षिणेश्वर काली मंदिर ने 'काली' के पोस्टर की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "जैसा कि हमने पहले कहा, हम अभी भी कहते हैं कि कई जगह हैं जहां शराब से पूजा की जाती है, वहां का नियम है। लेकिन बहुचर्चित पोस्टर में जो दिखाया गया है वह कभी भी स्वीकार्य नहीं है।"
02:55 PM, 07-Jul-2022

शशि थरूर पर विवेक अग्निहोत्री ने साधा निशाना

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने शशि थरूर पर निशाना साधते हुए लिखा, 'तो लगता है कांग्रेस ने भी शशि थरूर से दूरी बना ली है। मिस्टर थरूर के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीर हिंदू का नरसंहार नकली है, लेकिन महुआ मोइत्रा ने जो बकवास कहा है वह इंजील है। क्यों नहीं?'
01:28 PM, 07-Jul-2022

ममता बैनर्जी ने दी मोइत्रा को नसीहत

मां काली पर दिए गए बयान को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा को नसीहत दी है। बनर्जी ने कहा कि कुछ कहने से पहले लोगों की भावनाओं को समझना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:13 PM, 07-Jul-2022

लीना के खिलाफ एक और एफआईआर

करणी सेना ने जयपुर के वैशाली नगर थाने में 'काली' की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
12:45 PM, 07-Jul-2022

अनुपम खेर ने मोइत्रा पर साधा निशाना

12:32 PM, 07-Jul-2022

लीना ने बीजेपी पर कसा तंज

अब लीना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा, 'बीजेपी पेरोल ट्रोल आर्मी को पता नहीं है कि लोक थिएटर कलाकार अपने प्रदर्शन के बाद कितना शांत रहते हैं। यह मेरी फिल्म से नहीं है। यह रोजमर्रा के ग्रामीण भारत से है जिसे ये संघ परिवार अपनी अथक नफरत और धार्मिक कट्टरता से नष्ट करना चाहते हैं। भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता।'
12:14 PM, 07-Jul-2022

मणिमेकलई पर भड़के नरोत्तम मिश्रा

फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की नई पोस्ट से फिर बवाल हो गया है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकृत मानसिकता करार देते हुए ट्विटर को पत्र लिखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मणिमेकलई जैसी विकृत मानसिकता वाले लोगों की ऐसी पोस्ट को रोकने के लिए अपने स्तर पर भी प्रयास करने होंगे। उनकी स्कैनिंग करनी होगी ताकि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री सोशल मीडिया पर न आए।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed