Raju Srivastav Death News LIVE: राजू के निधन से नम हुईं आंखें, उत्तर प्रदेश विधानसभा ने रखा 2 मिनट का मौन
Comedian Raju Srivastava Passed Away Live News in Hindi: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
लाइव अपडेट
राजू श्रीवास्तव ने 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉबे टू गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' में एक्टिंग की। राजू श्रीवास्तव ने 'बिग बॉस' सीजन तीन में भी भाग लिया था। राजू ने कॉमेडी की दुनिया में अपना एक अलग ही नाम कमाया था और घर घर से प्यार जीता था।
रोहन जोशी ने राजू श्रीवास्तव के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी हटाई
कॉमेडियन-अभिनेता रोहन जोशी ने आज दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बारे में एक नोट पोस्ट किया। नेटिजन्स द्वारा फटकारे जाने के बाद, रोहन ने राजू के खिलाफ किए गए अपने कमेंट को डिलीट किया और साथ ही माफी भी मांगी। अपने माफीनामे में उन्होंने लिखा, "यही सोच कर डिलीट किया क्यूंकी एक मिनट के गुस्से के बाद मुझे आज एहसास हुआ कि यह मेरी व्यक्तिगत भावनाओं के बारे में नहीं है। मुझे माफ करें अगर मेरे इस कमेंट से दुख हुआ हो तो।" रोहन ने दिवंगत अभिनेता को कॉमेडियन अतुल खत्री की श्रद्धांजलि पर एक असंवेदनशील टिप्पणी पोस्ट की थी, जिसमें उनके निधन को 'अच्छा छुटकारा' बताया था।
अजय देवगन ने जताया दुख
In your lifetime you gifted us laughs & more laughs, on & off the screen. Your untimely demise makes me very sad.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 21, 2022
RIP Raju. 🕉 Shanti.
May the Almighty give your family strength in this hour of bereavement 🙏 pic.twitter.com/RWG6AcHrid
विवेक ओबरॉय ने वीडियो साझा कर दी श्रद्धांजलि
Rest in Peace #RajuSrivastav
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) September 21, 2022
Om Shanti 🙏🏻 pic.twitter.com/Mjtlrfp48l
नितिन गडकरी को पहुंची क्षति
Anguished to hear about the demise of Comedy Legend Raju Srivastav Ji.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 21, 2022
An Entertainer par Excellence, his mannerisms & observational comedy truly mirrored the daily life of us Indians.
My condolences to his family members. Om Shanti
अक्षय कुमार ने जताया आभार
ज़िंदगी भर बहुत हँसाया राजू भाई तुमने…भगवान से प्रार्थना है कि आपकी आत्मा को सदगती मिले 🙏 pic.twitter.com/eG97rLPme1
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 21, 2022