फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Case Live: आर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत, कल दोपहर तीन बजे फिर होगी सुनवाई

Tue, 26 Oct 2021 06:26 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 26 Oct 2021 06:26 PM IST
खास बातें

Aryan Khan Bail Hearing Today Live: आर्यन खान 18 दिन से जेल की हवा खा रहा है। इस मामले में आर्यन 8 अक्तूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। उस पर NDPS कानून के तहत ड्रग्स रखने और इस्तेमाल करने का आरोप है।

विज्ञापन
Aryan Khan Bail Hearing Today Live Updates: Shahrukh Khan Son Aryan Khan's Bail Hearing in Bombay High Court, Will He Get Bail Or Jail
मुंबई क्रूज ड्रग केस आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई आज लाइव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:11 PM, 26-Oct-2021
आर्यन खान की जमानत अर्जी पर कल भी जारी रहेगी सुनवाई। कल लंच के बाद 2.30PM पर सुनवाई होगी। मुकुल रोहतगी ने अपनी सारी दलीलें पेश कर दी हैं।

06:05 PM, 26-Oct-2021
क्रूज ड्रग्स मामले में 11  नंबर के आरोपी मनीष राजगरिया को 2॰4 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन अब उनके वकील अजय दुबे ने कहा कि मनीष को 50 हजार के बॉन्ड पर जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
05:55 PM, 26-Oct-2021
आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी की दलीलें पूरी हो गई हैं। अपनी दलीलों में मुकुल रोहतगी ने ये साफ किया कि उन्हें एनसीबी या अभियोजन पक्ष से किसी से भी कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा हम यहां खड़े हैं और मुझे लगता है ये जमानत का एक उपयुक्त मामला है। मुकुल रोहतगी ने साथ ही कहा कि मुझे बेतुके विवाद से कोई सरोकार नहीं है। उनके बाद अब अरबाज मर्चेंट की तरफ से वकील अमित देसाई उनका पक्ष रख रहे हैं।
05:47 PM, 26-Oct-2021
मुकुल रोहतगी ने अपनी दलील में ये भी कहा कि आर्यन 20 दिन से जेल में हैं अगर वो इतने बड़े परिवार से नहीं होते तो यहां इतनी हलचल नहीं होती। मुकुल रोहतगी ने अपनी दलील में कहा कि जो भी चैट है उसे साबित करना होगा। आर्यन लगातार अपनी बात दोहरा रहा है कि मैंने कुछ नहीं किया किसी को प्रभावित नहीं किया। आर्यन ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। जबकि एनसीबी का कहना है कि आरोपी और सबूतों को प्रभावित किया जा रहा है।


 
05:33 PM, 26-Oct-2021
मुकुल रोहतगी ने अपनी दलील में आगे कहा कि अरबाज उनके क्लाइंट आर्यन खान के कंट्रोल में नहीं थे। इसे कैसे कॉन्शियश पजेशन कहा जा सकता है। कॉन्शियश पजेशन को लेकर भी मुकुल रोहतगी ने कुछ जजमेंट कॉपी भी कोर्ट में सौपी है।

 
05:25 PM, 26-Oct-2021
अपनी दलील पेश करते हुए मुकुल रोहतगी ने आर्यन और अचित के बीच हुई चैट का भी जिक्र क्रिया। मुकुल रोहतगी ने अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि आर्यन और अचित के बीच कुछ महीने पहले चैट हुई थी लेकिन किसी गेम को लेकर। इसे बिलकुल अलग तरह से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा ये चैट 12 महीने पुराने हैं। सभी बच्चे पोकर गेम खेल रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:09 PM, 26-Oct-2021
अपनी पैरवी में मुकुल रोहतगी ने आगे कहा कि आर्यन किसी भी ड्रग रैकेट में शामिल नहीं है। एनसीबी के पास कोई सबूत नहीं है कि आर्यन ने ड्रग्स रैकेट के लिए फायनांस किया।
05:04 PM, 26-Oct-2021
आर्यन के वकील का कहना है कि व्हाट्सऐप चैट का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। एनसीबी ये कह रही है कि आर्यन ड्रग्स का सेवन करता था, विदेश के लोगों से उसके संपर्क थे। ये तमाम बातें ट्रायल की हैं, इन बातों को कोर्ट में साबित करना होगा।
05:04 PM, 26-Oct-2021
मुकुल रोहतगी कहते हैं, आर्यन खान का अन्य 20 आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। अरबाज के अलावा मेरे क्लायंट और अन्य 20 आरोपियों में कोई संबंध नहीं था।
05:02 PM, 26-Oct-2021
समीर वानखेड़े पर उठाए सवाल
कोर्ट रूम में मुकुल रोहतगी ने समीर वानखेड़े पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'समीर वानखेडे ने कल कहा था की एक राजनीतिक व्यक्ति से दुश्मनी की वजह से ऐसा हो रहा है लेकिन आज वे कह रहें है आर्यन भी उसमें शामिल हैं। आर्यन के पास से कोई रिकवरी नहीं हुई है। यहां तक कि अरबाज ने भी कहा है कि उनके पास ड्रग्स नहीं था।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed