Aryan Khan Bail Hearing Live: आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं, 20 अक्तूबर को सुनाया जाएगा फैसला
{"_id":"6167a351d61c6d34e4240952","slug":"aryan-khan-bail-hearing-live-updates-shahrukh-khan-son-bail-plea-mumbai-cruise-drugs-case-latest-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Bail Hearing Live: आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं, 20 अक्तूबर को सुनाया जाएगा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thu, 14 Oct 2021 05:02 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 14 Oct 2021 05:02 PM IST
खास बातें
आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट से कहा कि उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जो ये बताते हैं कि आर्यन काफी सालों से प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन कर रहा है। इतना ही नहीं उसने दूसरे देशों में भी नशा किया है। वहीं दूसरी तरफ बहुत से सितारे शाहरुख और आर्यन के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:01 PM, 14-Oct-2021
आर्यन खान को नहीं मिली जमानत
04:52 PM, 14-Oct-2021
आर्यन खान को नहीं मिली जमानत
14 अक्तूबर को कई घंटे की सुनवाई के बाद भी आर्यन खान को जमानत नहीं मिली। अब इस मामले में 20 अक्तूबर को फैसला सुनाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि आर्यन खान को तब तक जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन
04:23 PM, 14-Oct-2021
आर्यन के वकील ने दी दलीलें, शौविक चक्रवर्ती केस का दिया हवाला
आर्यन के वकील ने जमानत के लिए अपनी दलीलें पेश कीं। इस दौरान उन्होंने सौविक चक्रवर्ती के मामले का हवाला देते हुए कहा कि चार्जशीट पेश होने के तुरंत बाद सौविक को जमानत मिल गई थी। ऐसे में उनके मुवक्किल को भी जमानत मिल जानी चाहिए।03:07 PM, 14-Oct-2021
आर्यन खान के ड्रग्स मामले में एक के बाद एक सितारों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है जहां अधिकतर सितारे स्टार किड का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस फेम उर्फी जावेद ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उर्फी ने कहा कि, 'आर्यन को इस सदमे से बाहर आने में बहुत समय लगेगा क्योंकि लोग उसे लगातार कोस रहे हैं। लोग ऐसा आक्रोश बलात्कार और हत्या के मामले में क्यों नहीं दिखाते'।
02:16 PM, 14-Oct-2021
लंच ब्रेक के चलते आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई रुकी। अब 2:45 पर शुरू होगी अदालत की कार्यवाही।
01:59 PM, 14-Oct-2021
आर्यन की जमानत याचिका दोबारा शुरू होने पर एनसीबी ने कोर्ट से कहा कि आर्यन खान अक्सर ड्रग्स का सेवन करता है और हमारे पास इसके सबूत हैं। एनसीबी ने कहा कि उनके पास मौजूद सबूत बताते हैं कि शाहरुख का बेटा आर्यन अक्सर प्रतिबंधित ड्रग्स का इस्तेमाल करता था और ऐसा वो कई साल से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:17 PM, 14-Oct-2021
आर्यन की जमानत याचिका पर आज दिन में 12 बजे से सुनवाई शुरू होनी थी लेकिन सरकारी वकील कोर्ट नहीं पहुंचे थे। वहीं आर्यन खान के वकील कोर्ट रूम में मौजूद हैं। अब उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हो चुकी है।
12:12 PM, 14-Oct-2021
आर्यन खान की जमानत अर्जी की सुनवाई के बीच बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हाल ही में फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी इस पर अपने विचार साझा किए हैं और एनसीबी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एनसीबी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सुपर डुपर स्टार बना दिया है।
All genuine and intelligent fans of @iamsrk should thank the great NCB for making their SUPER STAR’s son into a SUPER DUPER STAR ..As a @iamsrk ‘s genuine fan I just want to shout JAI NCB 🙏💐💪💃🏿
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 13, 2021
11:12 AM, 14-Oct-2021
आर्यन खान समेत पांच आरोपियों को क्वारंटीन बैरक से निकालकर कॉमन सेल में भेज दिया गया है। ऑर्थर रोड जेल के सुप्रिटेंडेंट नितिन वायचल ने बताया कि आर्यन और बाकी आरोपियों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कॉमन सेल में भेज दिया गया है।
Mumbai: Aryan Khan and 5 others shifted to the common cell from quarantine barrack in the jail after their Covid report came negative, says Nitin Waychal
— ANI (@ANI) October 14, 2021
superintendent of Arthur Road Jail
10:49 AM, 14-Oct-2021
रिपोर्ट के अनुसार 12 बजे एएसजी अनील सिंह आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे।