फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16 Finale Live: एमसी स्टैन ने जीती बिग बॉस 16 की ट्रॉफी, कांटे के मुकाबले में रनरअप बने शिव ठाकरे

Mon, 13 Feb 2023 12:42 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 Feb 2023 12:42 AM IST
खास बातें

बिग बॉस 16 के विनर का एलान हो गया है। एमसी स्टैन ने कड़े मुकाबले में शिव ठाकरे को मात दी। इससे पहले कम वोट मिलने की वजह से प्रियंका चौधरी भी घर से बाहर हो गई थीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 grand finale 2023 live updates Shiv Thakare Priyanka Chahar Choudhary Mc Stan Archana Gautam
एमसी स्टैन - फोटो : social media

लाइव अपडेट

12:35 AM, 13-Feb-2023
बिग बॉस 16 सीजन के विनर एमसी स्टैन बने हैं। फाइनल राउंड में उन्होंने शिव ठाकरे को मात दे दिया। शिव ठाकरे रनर अप की गद्दी पर विराजमान हुए। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी पहले ही एलिमिनेट हो गईं।
12:16 AM, 13-Feb-2023
बिग बॉस 16 फिनाले से बाहर हुईं प्रियंका चाहर चौधरी। प्रियंका को सपोर्ट करने वाले फैंस को निराश होना पड़ा है।
विज्ञापन
12:00 AM, 13-Feb-2023
फैन पेज के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी शो से बाहर हो गई हैं और एमसी स्टैन इस सीजन के नए विनर बनेंगे।
11:46 PM, 12-Feb-2023
बिग बॉस 16 में सलमान खान के सामने शिव ठाकरे ने माना कि उन्हें घर में सिर्फ प्रियंका ही टक्कर दे सकती हैं। साजिद ने भी कहा कि प्रियंका काफी स्ट्रॉन्ग हैं। सलमान खान ने पूछा कि मंडली नहीं होती तो शिव आखिर कैसे खेलते। 
11:40 PM, 12-Feb-2023
 बिग बॉस 16 में सलमान खान ने एमसी स्टैन से उनकी गर्लफ्रेंड बूबा की बात कराई। बातचीत के दौरान स्टैन की गर्लफ्रेंड बूबा नाराज हो गई कि स्टैन ने प्रियंका चाहर चौधरी के फेसकट की तारीफ क्यों की। सभी घरवाले इस बात को सुनकर हंसने लगे थे। 
11:26 PM, 12-Feb-2023
बिग बॉस 16 में बड़ा उलटफेर हुआ है, घर से बाहर निकाले गए एमसी स्टैन को दोबारा घर के अंदर भेज दिया गया और प्रियंका चाहर चौधरी को एविक्ट करवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:53 PM, 12-Feb-2023
शो से बेघर होने वाली टीना दत्ता का सलमान ने सपना पूरा किया। सलमान कभी किसी का दिल नहीं तोड़ते। उन्होंने टीना दत्ता का सपना पूरा करने के लिए उन्हें अपनी साइकिल पर बिठा कर स्टेज का एक राउंड लगाया।
10:44 PM, 12-Feb-2023
बिग बॉस 16 फिनाले का फैसला अब बेहद करीब हे। फिनाले की जंग अब शिव और प्रियंका के बीच शुरू हो गई है। इन तीनों में से ही कोई इस सीजन का विनर बनेगा। नजीतों में कुछ वक्त और लगने वाला है। तब तक इंतजार ही किया जा सकता है।
10:17 PM, 12-Feb-2023
बिग बॉस 16 में तारा सिंह और सकीना यानी सनी देओल और अमीषा ने के साथ एंट्री ली है। दोनों की फिल्म गदर 2 इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। शो का प्रमोशन करने के लिए दोनों ने इस शो में कदम रखा है। अमीषा पटेल को दर्शकों ने काफी समय बाद पर्दे पर देखा है। 
10:03 PM, 12-Feb-2023
बिग बॉस 16 से बाहर हो गए शालीन भनोट हो गए। इसके साथ ही एकता कपूर ने शालीन भनोट को अपना नया शो बेकाबू ऑफर किया ,जिसे देख शालीन खुश हो गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed