UP Board Result 2025: इस दिन जारी हो सकते है यूपी बोर्ड के नतीजे, नया अपडेट आया सामने; पढ़ें यहां
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:47 AM IST
खास बातें
UPMSP UP Board Result 2025 Date Time Updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार 54 लाख से अधिक छात्रों को है। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के कारण छात्रों और अभिभावकों में परिणाम जारी होने की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, बोर्ड ने इस भ्रम को समाप्त करते हुए परिणाम जारी करने की संभावित तिथि बताई है।
ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि परिणाम 24 अप्रैल से पहले घोषित नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, 2023 में नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। पढ़ें यूपी बोर्ड परिणाम लाइव अपडेट्स
छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल आपको लिंक पर जाकर पंजीकरण कर लेना चाहिए। पंजीकरण करने के बाद, आपको रिजल्ट से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी। वहीं, परिणाम जारी होने पर एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, जिससे आप तेजी से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board)
- फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
कमेंट
कमेंट X