UP Board Result 2023 Live Toppers Stories: यूपी बोर्ड नतीजों में छोटे जिले आगे, मंडल मुख्यालय रहे फिसड्डी
{"_id":"6448afb9f031eb708f054f64","slug":"up-board-result-2023-toppers-success-stories-records-board-exam-result-analysis-2023-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2023 Live Toppers Stories: यूपी बोर्ड नतीजों में छोटे जिले आगे, मंडल मुख्यालय रहे फिसड्डी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Wed, 26 Apr 2023 05:48 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 26 Apr 2023 05:48 PM IST
खास बातें
UP Board 2023 Exam Result Analysis Toppers Success Stories: यूपी बोर्ड नतीजों का एलान मंगलवार, 25 अप्रैल को हुआ। इस साल रिजल्ट में हाईस्कूल का पास प्रतिशत 89.78 फीसदी तो इंटरमीडिएट यानी 12वीं में पास प्रतिशत 75.52 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
UP Board Result 2023 Toppers
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:43 PM, 26-Apr-2023
UP Board Result High School Topper कुशाग्र का लक्ष्य डॉक्टर बनना
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में इस बार टॉपर लिस्ट में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दो परीक्षार्थी रहे। दोनों को 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसमें एक कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय हैं तो दूसरी अयोध्या की मिश्कत नूर हैं। कुशाग्र मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले हैं। कुशाग्र डॉक्टर बनना चाहते हैं।
04:41 PM, 26-Apr-2023
UP Board Result 10th Topper वंचित तबके की सेवा करना चाहती हैं प्रियांशी
अमर उजाला डॉट कॉम से बातचीत में प्रियांशी ने बताया कि काफी कम उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। प्रियांशी ने बताया कि पापा हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा करते थे। वह कहते थे कि तुम्हें जो बनना होगा, वही बनना। घर का कभी दबाव नहीं रहेगा। प्रियांशी ने बताया कि आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग परेशान रहते हैं। उन तक पहुंचना मेरी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
04:33 PM, 26-Apr-2023
UP Board 10th Topper प्रियांशी का सपना आईएएस बनना
यूपी बोर्ड हाई स्कूल में सीतापुर बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा प्रियांशी सोनी ने प्रदेश में टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 में 590 अंक हासिल किए हैं। प्रियांशी के माता-पिता ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की थी। प्रियांशी कहती हैं कि मैं बड़ी होकर आईएएस अफसर बनूंगी। लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। यहां पढ़ें सफलता की पूरी कहानियां ..
03:33 PM, 26-Apr-2023
UP Board Result 12th Topper: शुभ का सपना IAS अफसर बनना
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया है। शुभ को 97.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शुभ बड़े होकर आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। 'अमर उजाला डॉट कॉम' ने शुभ से खास बातचीत की। यहां पढ़ें शुभ की सफलता की कहानी
02:45 PM, 26-Apr-2023
UP Board Result 2023: ऐसे समझें कक्षा 12वीं का पर्सेंटेज निकालना
- उदाहरण के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पांच विषय हैं।
- पांचों विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं। यानी कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 होते हैं।
- अब किसी छात्र को सभी विषयों में कुल मिलाकर 400 अंक मिले हैं तो उन 400 अंकों को कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 से विभाजित करना है।
- जैसे (400/500) = 0.80 हुआ। अब इसे 100 से गुणा कर दें तो यह 80 हो जाएगा।
- अर्थात उस छात्र को 80 फीसदी मार्क्स मिले हैं।
02:07 PM, 26-Apr-2023
UP Board Result 2023: कक्षा 10वीं में ऐसे निकालें अपना पर्सेंटेज
- उदाहरण के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में छह विषय होते हैं।
- सभी छह विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं। यानी कुल अंक या कुल पूर्णांक 600 होते हैं।
- अब किसी छात्र को सभी विषयों में कुल मिलाकर 400 अंक मिले हैं तो उन 400 अंकों को कुल अंक या कुल पूर्णांक 600 से विभाजित करना है।
- जैसे (400/600) = 0.66 हुआ। अब इसे 100 से गुणा कर दें तो यह 66.66 हो जाएगा।
- अर्थात उस छात्र को 66.66 फीसदी मार्क्स मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 PM, 26-Apr-2023
UP Board Result 2023 ऐसे निकालें पर्सेंटेज
यूपी बोर्ड रिजल्ट का प्रतिशत जानने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों में से जितने अंक मिले हैं, तो उसे कुल अंकों से विभाजित करना होगा और फिर 100 से गुणा करना होगा। फॉर्मूले को ऐसे समझें - {(प्राप्तांक / कुल अंक) × 100}।
01:05 PM, 26-Apr-2023
UP Board Result 2023: पर्सेंटेज के लिए इस फॉर्मूले का करना होगा इस्तेमाल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही छात्रों के सामने एक परेशानी आ जाती है। यह परेशानी है अपने रिजल्ट का पास प्रतिशत यानी पर्सेंटेज निकालने की है।
12:32 PM, 26-Apr-2023
UP Board 10th 12th Result 2023 Know Facts
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया जा चुका है। इस बार हाई स्कूल में कुल पंजीकृत में से 13,16,487 छात्र पास हुए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 27,69,258 बच्चों ने किया था पंजीकरण। हाई स्कूल 89.76 प्रतिशत पास हुए हैं जबकि उच्च माध्यमिक में 75.52 प्रतिशत पास हुए।
11:58 AM, 26-Apr-2023
UP Board Result Toppers: 12वीं में शुभ चपरा, 10वीं में प्रियांशी सोनी
यूपी बोर्ड 2023 के परिणामों में कक्षा 12वीं में स्टेट टॉपर शुभ चपरा बने हैं तो वहीं कक्षा 10वीं में प्रियांशी सोनी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कमेंट
कमेंट X