फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Class 10th Topper: ये हैं यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स, पढ़ें इनके संघर्ष की कहानी

Tue, 25 Apr 2023 08:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 25 Apr 2023 08:00 PM IST
सार

UP Board Class 10th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रियांशी सोनी टॉपर रही हैं।  
 

विज्ञापन
UP Board 10th Result 2023 Out Check UPMSP UP Board Class 10 Topper List Know Full Details
up board 10th topper 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

UP Board Result 2023 Class 10 Topper's Success Stories: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल में कुल 89.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इनमें 86.64% बालक और 93.34% बालिकाएं हैं। सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। आइए जानते हैं कौन-कौन रहे टॉपर...


 

UP Board 10th Result 2023 Out Check UPMSP UP Board Class 10 Topper List Know Full Details
UP Result 10th Topper 2023 Priyanshi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Board 10th Topper प्रियांशी ने हाईस्कूल में लहराया परचम

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में सीतापुर बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा प्रियांशी सोनी ने प्रदेश में टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 में 590 अंक हासिल किए हैं। प्रियांशी के माता-पिता ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की थी। प्रियांशी कहती हैं कि मैं बड़ी होकर आईएएस अफसर बनूंगी। लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। प्रियांशी के अनुसार, आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग परेशान रहते हैं। उनतक पहुंचना मेरी जिम्मेदारी होगी। प्रियांशी से अमर उजाला डॉट कॉम ने बात की। उन्होंने बताया कि काफी कम उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। प्रियांशी ने बताया कि पापा हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा करते थे। वह कहते थे कि तुम्हें जो बनना होगा, वही बनना। घर का कभी दबाव नहीं रहेगा। तुम घर की लक्ष्मी ही नहीं, सरस्वती भी हो।


 
UP Board 10th Result 2023 Out Check UPMSP UP Board Class 10 Topper List Know Full Details
कुशाग्र पांडेय - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर बनना कुशाग्र का लक्ष्य

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में इस बार टॉपर लिस्ट में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दो परीक्षार्थी रहे। दोनों को 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसमें एक कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय हैं तो दूसरी अयोध्या की मिश्कत नूर हैं। कुशाग्र मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले हैं। पिता राजेश कुमार पांडेय भी उसी विद्यालय के शिक्षक हैं, जहां से कुशाग्र पढ़ाई कर रहे हैं। प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के तौर पर राजेश की सैलरी काफी कम है। इसके बावजूद बड़ी की कठिनाई से वह परिवार के छह सदस्यों का पालन-पोषण कर रहे हैं। मां सुधा पांडेय गृहणी हैं। कुशाग्र कहते हैं, 'हमें गरीबी का एहसास है। हमारा पूरा परिवार इस चीज को समझता है। मेरे पापा घर चलाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।' राजेश फिजिक्स के शिक्षक हैं। कुशाग्र ने कहा, 'पापा ऑलराउंडर हैं। वह सारे विषयों के अच्छे जानकार हैं। इसलिए वह हमेशा मुझे और मेरे भाई बहनों को पढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board 10th Result 2023 Out Check UPMSP UP Board Class 10 Topper List Know Full Details
up board 10th topper 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
अयोध्या की रहने वाली मिस्कत नूर हाईस्कूल की परीक्षा में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहीं हैं। इन्हें 600 में से 587 अंक प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें : UP Board 12th Result Toppers: मिलिए यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर से, किसी को बनना है IAS तो कोई बनेगा डॉक्टर 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed