😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Live
›
Education
›
UP Board 12th Result 2024 Live Updates UPMSP UP Board Inter Result Topper List Marksheet at upmsp.edu.in
UP Board 12th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, सीतापुर के शुभम वर्मा ने किया टॉप
{"_id":"6622c8b17eed57d4c70668d3","slug":"up-board-12th-result-2024-live-updates-upmsp-up-board-inter-result-topper-list-marksheet-at-upmsp-edu-in-2024-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board 12th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, सीतापुर के शुभम वर्मा ने किया टॉप","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:53 PM IST
खास बातें
UPMSP UP Board Class 12th Result 2024 Live Updates: यूपी बोर्ड आज इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो चुका है। बोर्ड के अध्यक्ष दिब्यकांत शुक्ल ने आज प्रयागराज स्थित बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट घोषित किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया।
रिजल्ट जारी हो चुका है। अब छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर आएं।
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले अभी यहां देखें।
UP Board Class 12th Result 2024 Live: 12वीं में लड़कियां आगे
इंटरमीडिएट का 82.60% है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
02:58 PM, 20-Apr-2024
UP Board Class 12th Result 2024 Live: छात्रों ने हासिल किए इतने मॉर्क्स
UP Board Class 12th Result 2024
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में पहले स्थान पर आए सीतापुर के शुभम वर्मा ने 500 में से 489 मॉर्क्स हासिल किए। जबकि 488 नंबर के साथ छह छात्र दूसरे स्थान पर आए हैं।
विज्ञापन
02:48 PM, 20-Apr-2024
UP Board Class 12th Result 2024 Live: दूसरे स्थान पर छह छात्र
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में दूसरे स्थान पर छह बच्चे हैं। जिनमें, बागपत के विशु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर के राज वर्मा और कशिश मौर्य, सिद्धार्थ नगर के चार्ली गुप्ता, देवरिया के सुजाता पाण्डेय हैं, जिन्होंने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
02:25 PM, 20-Apr-2024
UP Board Class 12th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में शुभम वर्मा ने किया टॉप
शुभम वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में शुभम वर्मा ने किया टॉप
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
02:18 PM, 20-Apr-2024
UP Board Class 12th Result 2024 Live: 12वीं के रिजल्ट में लड़कियां आगे रहीं
इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.60% है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
02:09 PM, 20-Apr-2024
UP Board Class 12th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का 82.60 प्रतिशत रहा परिणाम
यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। इस बार यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का परिणाम 82.60 रहा। जबकि गत सत्र में इंटरमीडिएट का परिणाम 75.52 प्रतिशत रहा था। इस साल का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 20-Apr-2024
UP Board Class 12th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के 25 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षार्थियों का सवा महीने का इंतजार खत्म हो चुका है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
01:17 PM, 20-Apr-2024
UP Board Class 12th Result 2024 Live: कुछ देर का इंतजार और 2 बजे जारी होगा रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम आज 20 अप्रैल को जारी हाेना है। परीक्षार्थी अपना परिणाम जारी करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थी माई रिजल्ट प्लस पोर्टल पर अपने अंक देख सकते हैं। results.amarujala.com पर जल्दी पंजीकृत करें। रिजल्ट आते ही आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा।
01:00 PM, 20-Apr-2024
UP Board Class 12th Result 2024 Live: जिलावार भी जारी होगा परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यिमक शिक्षा परिषद आज 20 अप्रैल काे अपना इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। 2 बजे प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड कार्यालय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम प्रदेशवार जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा जिलावार भी परिणाम जारी किया जाएगा।
11:37 AM, 20-Apr-2024
UP Board 12 Result Live: जानिए कब हुईं थीं परीक्षाएं और मूलयांकन
यूपी बोर्ड की 12 की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ हुई थी। जो कि 4 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च को पूरा हुआ था। परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन को लेकर इस बार यूपी बोर्ड ने खास सख्ती बरती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X