UK Board Result 2022 Out Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, पिछले साल से कम रहा रिजल्ट
{"_id":"629d545fa9ad655717061a7f","slug":"uk-board-result-2022-live-updates-ubse-uttarakhand-board-result-class-10th-12th-at-ubse-uk-gov-in","type":"live","status":"publish","title_hn":"UK Board Result 2022 Out Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, पिछले साल से कम रहा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 06 Jun 2022 07:32 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:32 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Board 10th 12th Results Declared Soon Live Updates उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शाम चार बजे जारी कर दिया गया है। अमर उजाला आपको अपने लाइव ब्लॉग की मदद से बोर्ड परिणाम से जुड़ा हर अपडेट देता रहेगा। इस ब्लॉग में परीक्षा, टॉपर्स और छात्रों के सफलता प्रतिशत से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। मोबाइल और ई-मेल पर रिजल्ट पाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
UK Board Result 2022 Declared
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:43 PM, 06-Jun-2022
UK Board Results: पारदर्शिता के साथ समय पर जारी किए परिणाम
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पारदर्शिता के साथ समय पर तैयार किए गए और जारी भी कर दिए हैं।
06:01 PM, 06-Jun-2022
UK Board Result 2022 Toppers List Out: ये हैं हाई स्कूल के टॉपर्स
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से हाई स्कूल परीक्षा 2022 के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। टॉप-5 में आठ होनहारों ने जगह बनाई है।| क्र.सं. | रैंक | टॉपर का नाम | स्कोर |
| 1 | 1 | मुकुल सिस्वाल | 99 फीसदी |
| 2 | 2 | आयुषी अवस्थी | 98.6 फीसदी |
| 3 | 2 | आयुष जुएल | 98.6 फीसदी |
| 4 | 3 | रबीना कोरंगा | 98.4 फीसदी |
| 5 | 4 | शिवांश साहू | 98.2 फीसदी |
| 6 | 5 | सोनी | 98 फीसदी |
विज्ञापन
05:21 PM, 06-Jun-2022
UK Board Result 2022 Toppers List Out: ये हैं इंटरमीडिएट के टॉपर्स
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। टॉप-5 में नौ होनहारों ने जगह बनाई है।
| क्र.सं. | रैंक | टॉपर का नाम | स्कोर |
| 1 | 1 | दीया राजपूत | 97 फीसदी |
| 2 | 2 | अंशुल बहुगुणा | 96.80 फीसदी |
| 3 | 3 | सुमित सिंंह मेहता | 96.60 फीसदी |
| 4 | 3 | दर्शित चौहान | 96.60 फीसदी |
| 5 | 4 | विवेक कुमार दिवाकर | 96.40 फीसदी |
| 6 | 5 | विपिन सिंंह | 96.20 फीसदी |
| 7 | 5 | असना अंसारी | 96.20 फीसदी |
| 8 | 5 | शालिनी | 96.20 फीसदी |
| 9 | 5 | वरनदीप कौर सैनी | 96.20 फीसदी |
05:18 PM, 06-Jun-2022
UK Board Result 2022 Out Live: जिले वार ऐसे देखें परिणाम की स्थिति
05:07 PM, 06-Jun-2022
UK Board Result 2022: शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी
उत्तराखंड बोर्ड परिणाम जारी करने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सभी छात्र- छात्राओं को उनके पास पर होने पर बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं अभिव्यक्त कीं।
05:06 PM, 06-Jun-2022
Uttarakhand Board Result 2022: इंटरमीडिएट में हरिद्वार दीया राजपूत टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट में एसवीएमआईसी मायापुर हरिद्वार की छात्रा दीया राजपूत ने टॉप किया है। दीया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 06-Jun-2022
UK Board 10th, 12th Result 2022: हाईस्कूल परीक्षा में मुकुल बने टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार टिहरी के छात्र मुकुल सिस्वाल ने टॉप किया है। मुकुल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
04:43 PM, 06-Jun-2022
UBSE Board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की ओर से परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और results.amarujala.com पर अपलोड किया गया है। जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
04:37 PM, 06-Jun-2022
UK Board 10th, 12th Result 2022: पांच चरणों में ऐसे देखें परिणाम
- चरण 1: सबसे पहले परिणाम देखने के लिए इन वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- चरण 2: UBSE UK Board 12th Result 2022 या UBSE UK Board 10th Result 2022 पर क्लिक करें।
- चरण 3: आवश्यक लॉगिन विवरण रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- चरण 4: परिणाम पीडीएफ में प्रदर्शित होगा, इसमें अपनी जानकारियां चेक कर लें।
- चरण 5: अब परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
04:31 PM, 06-Jun-2022
Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां Result.AmarUjala.Com पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X