Sarkari Naukri Result 2023 Live: 10वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएशन किए युवाओं के लिए नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
{"_id":"6440a9dd7357c10d490cb7e8","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-and-more-hindi-news-2023-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: 10वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएशन किए युवाओं के लिए नौकरियां, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 20 Apr 2023 10:05 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:05 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023: 10वीं-12वीं पास करने के बाद हर युवा का सपना एक अच्छी नौकरी पाने का होता है। जिसके लिए वह मेहनत भी करता है। आज हम आपको ढेर सारी नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:04 PM, 20-Apr-2023
सरकारी नौकरी लाइव EPFO Recruitment 2023 की चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में चरण-1 और चरण-2 परीक्षाएं शामिल हैं। एसएसए के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 600 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि दो घंटे 30 मिनट है। एसएसए के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर डाटा एंट्री टेस्ट है। स्टेनोग्राफर के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में 800 अंकों के प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे 10 मिनट है। दूसरे चरण में स्टेनोग्राफी टेस्ट होता है।
09:24 PM, 20-Apr-2023
सरकारी नौकरी EPFO Recruitment 2023: पात्रता मानदंड
सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की हो।स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा : 18 वर्ष से 27 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
09:03 PM, 20-Apr-2023
Sarkari Naukri EPFO Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : 2674 पद
स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : 185 पद
08:22 PM, 20-Apr-2023
Jobs Recruitment ईपीएफओ में 2859 पदों पर भर्ती
यह भर्ती अभियान ईपीएफओ में 2859 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2023 है। चयन पात्रता को पूरा करने, मेरिट सूची में रैंक, मेडिकल फिटनेस, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और ईपीएफओ द्वारा निर्धारित ऐसे अन्य मानदंडों के अधीन है।
07:30 PM, 20-Apr-2023
सरकारी नौकरियां EPFO Recruitment 2023
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती की जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
06:32 PM, 20-Apr-2023
Sarkari Naukri UPSC CMS 2023
इन पदों के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख नौ मई, 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:29 PM, 20-Apr-2023
Govt Jobs UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा के लिए भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा (UPSC CMS 2023) भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
04:26 PM, 20-Apr-2023
CRPF Constable Recruitment 2023
सीआरपीएफ के इस भर्ती अभियान के माध्यम से पहले कुल 9212 पद भरे जाने थे। इनमें से 9105 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 107 पद महिला उम्मीदवारों के लिए थे। लेकिन अब इसमें 148 पदों को और जोड़ा गया है। इन पदों में बुगलर, कुक, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, नाई, धोबी और बढ़ई सहित अन्य शामिल हैं।
04:24 PM, 20-Apr-2023
CRPF Constable Recruitment 2023 Last Date
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अपडेट सामने आया है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की जहां पहले आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2023 तक थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 02 मई 2023 तक कर दिया गया है।
01:55 PM, 20-Apr-2023
JKSSB Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित डिवीजन / जिला कैडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 16 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X