RBSE 5th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं का परिणाम जारी; 97.30% रहा पास प्रतिशत, पढ़ें अपडेट
{"_id":"647810561f49ecb61605209a","slug":"rbse-5th-result-2023-rajasthan-board-8th-result-at-rajeduboard-rajasthan-gov-in-bser-result-link-topper-list-2023-06-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"RBSE 5th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं का परिणाम जारी; 97.30% रहा पास प्रतिशत, पढ़ें अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 01 Jun 2023 03:25 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 03:25 PM IST
खास बातें
RBSE 5th Class Result 2023 Live:: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से कक्षा पांचवीं के 14 लाख 60 हजार 130 विद्यार्थियों का बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसी के साथ, राजस्थान में कक्षा पांचवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए करीब 15 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया। खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां MY Results Plus पर क्लिक करें।
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट (RBSE)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:05 PM, 01-Jun-2023
RBSE Class 5th Result परीक्षा परिणाम में 97.30% फीसदी बच्चे पास
राजस्थान शिक्षा विभाग ने आरबीएसई कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में 97.30% फीसदी बच्चे पास हुए हैं। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर देखे जा सकते हैं।
01:54 PM, 01-Jun-2023
RBSE 5th Result 2023: पांचवीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
-
सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाएं। -
कक्षा पांचवीं के परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। -
कक्षा पांच का चयन करें, अपना जिला चुनें और रोल नंबर दर्ज करें। -
अब आपके बच्चे का रिजल्ट सामने स्क्रीन पर आ जाएगा। -
इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
01:51 PM, 01-Jun-2023
Sarkari Result Rajasthan Board 5th Result 2023
राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम में छात्राओं का पास प्रतिशत 97.50 फीसदी रहा है, जबकि छात्रों का परीक्षा परिणाम 97.13 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 14 लाख 68 हजार 130 परीक्षार्थी हुए शामिल हुए थे।
01:37 PM, 01-Jun-2023
RBSE 5th Result 2023 Out
राजस्थान में कक्षा पांचवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। पांचवीं बोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 97.30% रहा है।
01:29 PM, 01-Jun-2023
RBSE 5th Result 2023: पांचवीं कक्षा का परिणाम चंद मिनट में
राजस्थान में कक्षा पांचवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए करीब 15 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि इन 14 लाख 60 हजार 130 विद्यार्थियों का बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम चंद मिनट में जारी किया जाएगा।
01:08 PM, 01-Jun-2023
RBSE 5th Result 2023: पांचवीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
-
सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाएं। -
कक्षा पांचवीं के परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। -
कक्षा पांच का चयन करें, अपना जिला चुनें और रोल नंबर दर्ज करें। -
अब आपके बच्चे का रिजल्ट सामने स्क्रीन पर आ जाएगा। -
इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:38 PM, 01-Jun-2023
RBSE 5th Result: 13 से 21 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है। पांचवीं बोर्ड परीक्षा में 14 लाख 60 हजार 130 विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थी शाला दर्पण पोर्टल पर चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड पांचवीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुईं थी।
11:53 AM, 01-Jun-2023
RBSE Result 2023 इन आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक
-
www.rajshaladarphan.nic.in -
www.rajeduboard.rajasthan.gov.in -
www.rajresults.nic.in
11:32 AM, 01-Jun-2023
RBSE Rajasthan Board Class 5th Sarkari Results
वहीं, कक्षा पांचवीं के रिजल्ट की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला गुरुवार, एक जून को आईटी सेवा केंद्र, बीकानेर से करेंगे। नतीजों की घोषणा के बाद कक्षा पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल पर देखने को मिलेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के परिजन और अभिभावक रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
11:01 AM, 01-Jun-2023
Sarkari Results RBSE Rajasthan Board 10th Result
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, आरबीएसई 10वीं के परिणाम की तारीख और समय पर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कमेंट
कमेंट X