फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

RBSE 12th Result Out Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, वाणिज्य में 99.07% विद्यार्थी पास; यहां देखें

Thu, 22 May 2025 06:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 22 May 2025 06:01 PM IST
खास बातें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Declared Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने तीनों संकाय- विज्ञान, वाणिज्य और कला के परिणाम एक साथ जारी किए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।

अब छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही वे अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें और देखें अपना रिजल्ट

विज्ञापन
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2025 Out Live Rajasthan Board Inter Result rajeduboard.rajasthan.gov.in
RBSE Rajasthan Board 12 Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:59 PM, 22-May-2025

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2025: 12वीं के नतीजों में लड़कियों का वर्चस्व

राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। कॉमर्स में कंगना के 99.20% और साइंस में प्रीति के 99.80% नंबर आए हैं। यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट...

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियों का वर्चस्व, टॉपर्स में एक भी लड़के का नाम नहीं
05:38 PM, 22-May-2025

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट ठप! पांच स्टेप्स से देखें परिणाम

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक साथ लाखों छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे साइट ठप हो गई है या खुलने में दिक्कत आ रही है। ऐसे हालात में छात्रों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल के जरिए भी केवल 5 आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां क्लिक करके देखें स्टेप्स...
विज्ञापन
05:28 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result 2025: प्रीति ने 99.80% अंकों के साथ हासिल किया प्रथम स्थान

RBSE 12th Topper List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। आर्ट्स वर्ग में चार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.60% अंक प्राप्त किए हैं। इन टॉपर्स में अनुप्रिया राठौड़ (पिता - बृज राज सिंह राठौड़), प्रगति अग्रवाल (पिता - शिव कुमार अग्रवाल), प्रियंका (पिता - राम चंद्र) और उर्मिला (पिता - मकर राम) शामिल हैं।

कॉमर्स वर्ग में कल्पना ओसलानी ने 99.20% अंकों के साथ टॉप किया है। उनके पिता का नाम गौरव कोसनानी है। वहीं, साइंस वर्ग में प्रीति ने 99.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता का नाम राजेश कुमार है।

संकाय नाम पिता का नाम प्राप्त अंक (%)
विज्ञान प्रीति राजेश कुमार 99.80%
आर्ट्स अनुप्रिया राठौड़ बृज राज सिंह राठौड़ 99.60%
आर्ट्स प्रगति अग्रवाल शिव कुमार अग्रवाल 99.60%
आर्ट्स प्रियंका राम चंद्र 99.60%
आर्ट्स उर्मिला मकर राम 99.60%
कॉमर्स कंगना कोसनानी गौरव कोसनानी 99.20%
05:22 PM, 22-May-2025

Rajasthan Board Class 12th Result: रिजल्ट का पूरा विवरण

इस बार बोर्ड ने तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) का परिणाम एक साथ घोषित किया है। विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 98.43% रहा, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 98.07% और छात्राओं का 99.02% रहा। वाणिज्य संकाय में कुल 99.07% छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिसमें छात्रों का परिणाम 99.27% और छात्राओं का 98.97% रहा। वहीं कला संकाय का कुल परिणाम 97.78% दर्ज किया गया, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 97.09% और छात्राओं का 98.42% रहा।

05:12 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपने वर्ग (Science, Arts, Commerce) के अनुसार 12वीं रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अंत में रिजल्ट का एक प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें।
05:05 PM, 22-May-2025

Rajasthan Board Inter Result: कॉमर्स संकाय का रिजल्ट बेहतर

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं में आर्ट्स का रिजल्ट 97.78 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 98.43 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:03 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result Out Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 22 मई, 2025 को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे पहले अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम विज्ञान, वाणिज्य और कला (science, commerce and arts) सहित तीनों वर्ग के लिए घोषित किए गए हैं।

यहां क्लिक करें और देखें अपना रिजल्ट
04:37 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Class Result 2025: शिक्षा मंत्री करेंगे टापर्स से बातचीत

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर,कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए हैं। मंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बोर्ड कार्यालय अजमेर से जुडेंगे। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार शिक्षा मंत्री तीनों विषयों (विज्ञान, कला, वाणिज्य) के दो-दो टॉपर्स से संवाद करेंगे।
04:21 PM, 22-May-2025

RBSE 12th Result: इन पांच स्टेप्स से रिजल्ट करें चेक

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा आज शाम को की जाएगी। यदि आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट खुलने में परेशानी हो या सर्वर डाउन हो जाए, तो छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल के माध्यम से भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। यहां पर वे केवल 5 आसान स्टेप्स में अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें लंबे इंतजार या तकनीकी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां जानें विस्तार से...
03:39 PM, 22-May-2025

12 RBSE Result 2025: कैसा रहा था पिछले साल अजमेर जिले का प्रदर्शन?

पिछले साल अजमेर जिले ने राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया था। जिले में कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 98.14 प्रतिशत रहा, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में 97.30 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट भी प्रभावशाली रहा, जहां 95.85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।  
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed