{"_id":"682f0abec961b73f9802e7fe","slug":"rbse-rajasthan-board-12th-result-2025-out-now-check-pass-percentage-and-topper-s-list-here-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RBSE 12th Topper List 2025: विज्ञान में प्रीति, वाणिज्य में कंगना अव्वल; आर्ट्स संकाय से निकले चार टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RBSE 12th Topper List 2025: विज्ञान में प्रीति, वाणिज्य में कंगना अव्वल; आर्ट्स संकाय से निकले चार टॉपर
Thu, 22 May 2025 05:53 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 22 May 2025 05:53 PM IST
सार
RBSE Class 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। 12वीं में विज्ञान वर्ग की प्रीति ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस स्टोरी में दिए सीधे लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
RBSE 12th Topper List 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। नतीजों के साथ ही बोर्ड ने इस वर्ष के लिए विद्यार्थियों का कुल पास प्रतिशत भी बताया है। 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय की प्रीति ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक हासिल कर टॉप किया है। वाणिज्य में कंगना शीर्ष पर हैं। वहीं, आर्ट्स संकाय में चार छात्राएं पहले स्थान पर हैं। टॉपर लिस्ट नीचे देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट यहां पढ़ें
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नागौर कलेक्ट्रेट कार्यालय से वीसी के जरिए परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
संकाय-वार पास प्रतिशत
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं में आर्ट्स का रिजल्ट 97.78 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 98.43 फीसदी रहा है। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 8,93,616 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से विज्ञान संकाय के 2,73,984, वाणिज्य संकाय के 28,250 और कला संकाय के 5,87,475 विद्यार्थी थे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,907 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।| संकाय | कुल पास प्रतिशत | छात्रों का पास प्रतिशत | छात्राओं का पास प्रतिशत |
| साइंस | 98.43% | 98.07% | 99.02% |
| कॉमर्स | 99.07% | 99.27% | 98.97% |
| आर्ट्स | 97.78% | 97.09% | 98.42% |
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें...
RBSE 12th Topper List 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
विज्ञान संकाय में प्रीति ने 99.80% अंक हासिल किए हैं। प्रीति के पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक हैं। विज्ञान संकाय के साथ-साथ वे 12वीं की स्टेट टॉपर भी हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। कॉमर्स में कंगना ने 99.20% अंक हासिल किए हैं।
| संकाय | नाम | प्रतिशत | पिता का नाम |
| विज्ञान | प्रीति | 99.80% | राजेश कुमार |
| आर्ट्स | अनुप्रिया राठौड़ | 99.60% | बृज राज सिंह राठौड़ |
| प्रगति अग्रवाल | 99.60% | शिव कुमार अग्रवाल | |
| प्रियंका | 99.60% | राम चंद्र | |
| उर्मिला | 99.60% | मकर राम | |
| कामर्स | कंगना | 99.20% | गौरव |
RBSE 12th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com/results पर जाएं।
- होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपने वर्ग (Science, Arts, Commerce) के अनुसार 12वीं रिजल्ट लिंक चुनें।
- अब अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में रिजल्ट का एक प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X