फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Result 2025: Girls Dominate Rajasthan Board Class 12 Results, No Boys in Toppers List

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में लड़कियों का वर्चस्व, टॉपर्स में एक भी लड़के का नाम नहीं

Thu, 22 May 2025 06:35 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 22 May 2025 06:35 PM IST
सार

RBSE Rajasthan Board Class 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। 12वीं में विज्ञान वर्ग की प्रीति ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा कोई भी लड़का टॉपर लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाया। जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 

यहां क्लिक करें और देखें अपना रिजल्ट

विज्ञापन
RBSE Result 2025: Girls Dominate Rajasthan Board Class 12 Results, No Boys in Toppers List
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। नतीजों के साथ ही बोर्ड ने इस वर्ष टॉपर लिस्ट भी जारी की है। हालांकि इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में एक भी लड़के का नाम टॉपर लिस्ट में शामिल नहीं हैं। 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय की प्रीति ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक हासिल कर टॉप किया है। वाणिज्य में कंगना शीर्ष पर हैं। वहीं, आर्ट्स संकाय में चार छात्राएं पहले स्थान पर हैं। टॉपर लिस्ट नीचे देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन

RBSE 12th Topper List 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

विज्ञान संकाय में प्रीति ने 99.80% अंक हासिल किए हैं। प्रीति के पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक हैं। विज्ञान संकाय के साथ-साथ वे 12वीं की राज्य टॉपर भी हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। वहीं कॉमर्स में कंगना ने 99.20% अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


यहां क्लिक करें और देखें अपना रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संकाय नाम प्राप्त अंक (%)
आर्ट्स अनुप्रिया राठौड़ 99.60%
आर्ट्स प्रगति अग्रवाल 99.60%
आर्ट्स प्रियंका 99.60%
आर्ट्स उर्मिला 99.60%
कॉमर्स कंगना कोसनानी 99.20%
विज्ञान प्रीति 99.80%

Rajasthan Board Class 12th Result: रिजल्ट का पूरा विवरण

इस बार बोर्ड ने तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) का परिणाम एक साथ घोषित किया है। विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 98.43% रहा, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 98.07% और छात्राओं का 99.02% रहा। वाणिज्य संकाय में कुल 99.07% छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिसमें छात्रों का परिणाम 99.27% और छात्राओं का 98.97% रहा। वहीं कला संकाय का कुल परिणाम 97.78% दर्ज किया गया, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 97.09% और छात्राओं का 98.42% रहा।

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट ठप! घबराएं नहीं, पांच स्टेप्स से अमर उजाला पर देखें सकेंगे परिणाम

RBSE Result 2025: ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
  • अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
यहां क्लिक करें और देखें अपना रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed