फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan Board Rbse Result 2025 Official Website Down Check Your Result on Amar Ujala Steps to Follow

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट ठप! घबराएं नहीं, पांच स्टेप्स से अमर उजाला पर देखें सकेंगे परिणाम

Thu, 22 May 2025 05:22 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 22 May 2025 05:22 PM IST
सार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक साथ लाखों छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे साइट ठप हो गई है या खुलने में दिक्कत आ रही है। ऐसे हालात में छात्रों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल के जरिए भी केवल 5 आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

RBSE 12th result 2025 check here

विज्ञापन
Rajasthan Board Rbse Result 2025 Official Website Down Check Your Result on Amar Ujala Steps to Follow
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखें अमर उजाला की वेबसाइट पर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज कक्षा 12वीं के परिणाम को घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने एक साथ तीनों संकायों का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में लाखों छात्र एक साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने से साइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में छात्रों की सुविधा के लिए अमर उजाला ने एक रिजल्ट पोर्टल amarujala.com/results उपलब्ध कराया है, जहां वे बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह पोर्टल तेज, सुरक्षित और उपयोग में आसान है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
विज्ञापन

इस साल का पास प्रतिशत

कक्षा 12वीं के सभी संकायों में छात्रों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। कॉमर्स संकाय में सबसे अधिक 99.07% विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि साइंस संकाय में कुल 98.43% और आर्ट्स संकाय में 97.78% छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। 12वीं में 8.93 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों में सभी स्ट्रीम्स में बेहतरीन सफलता देखने को मिली थी। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73% और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 98.95% छात्र पास हुए थे।

पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि कोई विषय 100 अंकों का है, तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाने होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं, उनमें दोनों भागों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। यदि कोई छात्र किसी एक भाग में भी निर्धारित प्रतिशत से कम अंक लाता है, तो वह उस विषय में फेल माना जाएगा।

ये रहे पांच आसान तरीके

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट https://www.amarujala.com/results/rajasthan-board पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने कक्षा 12वीं का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed