Pariksha Pe Charcha Live: पीएम मोदी बोले- भारत में लोग औसतन छह घंटे स्क्रीन पर बिताते हैं, यही चिंता की बात
{"_id":"63d33dd5e1329531ff668871","slug":"pariksha-pe-charcha-2023-live-updates-pm-narendra-modi-to-interact-with-students-todaym-2023-01-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Pariksha Pe Charcha Live: पीएम मोदी बोले- भारत में लोग औसतन छह घंटे स्क्रीन पर बिताते हैं, यही चिंता की बात","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Fri, 27 Jan 2023 12:40 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 27 Jan 2023 12:40 PM IST
खास बातें
Pariksha Pe Charcha 2023 PM Narendra Modi Live: पीएम नरेंद्र मोदी की मास्टर क्लास के लिए इस बार पिछले साल की तुलना में दोगुना का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:39 PM, 27-Jan-2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी कभी होता है कि आलोचना करने वाला कौन है ये महत्वपूर्ण होता है। जो अपना है वे कहता है तो आप उसे सकारात्मक लेते हैं लेकिन जो आपको पसंद नहीं है वे कहता है तो आपको गुस्सा आता है। आलोचना करने वाले आदतन करते रहते हैं तो उसे एक बक्से में डाल दीजिए क्योंकि उनका इरादा कुछ और है।
12:38 PM, 27-Jan-2023
PM मोदी ने कहा हमारे देश में अब गैजेट-उपयोगकर्ता के लिए औसतन छह घंटे का स्क्रीन-टाइम है। यह निश्चित रूप से उस समय और ऊर्जा की मात्रा को दर्शाता है जो किसी व्यक्ति द्वारा अर्थहीन और उत्पादकता के बिना निकाल दी जाती है। यह गहरी चिंता का विषय है और लोगों की रचनात्मकता के लिए खतरा है।
विज्ञापन
11:54 AM, 27-Jan-2023
स्मार्टली करें हार्डवर्क-पीएम
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि पहले काम को समझिए... हमें भी जिस चीज की जरूरत है उसी पर फोकस करना चाहिए।अगर मुझे कुछ अचीव करना है तो मुझे स्पेसिफिक एरिया पर फोकस करना होगा... तभी परिणाम मिलेगा। हमें 'स्मार्टली हार्डवर्क' करना चाहिए, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे।11:41 AM, 27-Jan-2023
टाइम मैनेजमेंट पर भी बोले पीएम
पीएम ने छात्रों से कहा कि केवल परीक्षा के लिए ही नहीं हमें अपने जीवन में हर स्तर पर टाइम मैनेजमेंट को लेकर जागरूक रहना चाहिए। आप ऐसा स्लैब बनाइए कि जो आपको कम पसंद विषय है उसको पहले समय दीजिए... उसके बाद उस विषय को समय दीजिए जो आपको पसंद है।11:39 AM, 27-Jan-2023
पीएम की सलाह- दबाव में न रहें छात्र
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि दबाव में न रहें! सोचें, विश्लेषण करें, कार्य करें और फिर जो आप चाहते हैं उसे प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें।11:35 AM, 27-Jan-2023
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं वैसे भी जीवन में हमे समय के प्रबंधन के प्रति जागरूक रहना चाहिए। काम का ढेर इसलिए हो जाता है क्योंकि समय पर उसे नहीं किया। काम करने की कभी थकान नहीं होती, काम करने से संतोष होता है। काम ना करने से थकान होती है कि इतना काम बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:33 AM, 27-Jan-2023
पीएम मोदी ने कहा कि परिवारों को अपने बच्चों से उम्मीदें होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह सिर्फ 'सामाजिक स्थिति' बनाए रखने के लिए है, तो यह खतरनाक हो जाता है।
11:31 AM, 27-Jan-2023
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि आप अच्छा करेंगे तो भी हर कोई आप से नई अपेक्षा करेगा... चारों तरफ से दबाव होता है, लेकिन क्या हमें इस दबाव से दबना चाहिए? ऐसे ही आप भी यदि अपनी एक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप भी ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे। कभी भी दबाव के दबाव में ना रहें।
11:27 AM, 27-Jan-2023
परीक्षा पर चर्चा' मेरी भी परीक्षा है- पीएम मोदी
परीक्षा पर चर्चा' मेरी भी परीक्षा है और देश के कोटि-कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं... मुझे ये परीक्षा देने में आनंद आता है।11:21 AM, 27-Jan-2023
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शुरू हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी छात्रों से संवाद कर रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X