फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET UG Result 2025 Out: नीट यूजी परिणाम घोषित, राजस्थान के महेश बने ऑल इंडिया टॉपर; देखें टॉपर्स लिस्ट

Sat, 14 Jun 2025 02:47 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 14 Jun 2025 02:47 PM IST
खास बातें

NTA NEET Result Declared Updates in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी।

विज्ञापन
NEET UG Result 2025 Out Check Cut off Final Answer Key Scorecard neet.nta.nic.in Direct Link
नीट यूजी रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

02:21 PM, 14-Jun-2025

NEET UG 2025: 12.36 लाख+ अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

NEET UG Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
नीट यूजी 2025 के नतीजों के अनुसार, इस वर्ष कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 22,09,318 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 66,751 उम्मीदवार परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस साल कुल 12,36,531 उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है।

NEET UG 2025: नीट में कम आए मार्क्स तो क्या करें? जानिए आपके लिए MBBS-BDS के अलावा कौन-कौन से हैं करियर ऑप्शन

01:34 PM, 14-Jun-2025

NEET UG 2025: कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स

NEET UG Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
वर्ग (श्रेणी) कटऑफ स्कोर 2025
सामान्य / ईडब्ल्यूएस (General / EWS) 686–144
सामान्य / ईडब्ल्यूएस – पीडब्ल्यूडी (General / EWS – PwD) 143–127
ओबीसी / एससी / एसटी (OBC / SC / ST) 143–113

NEET UG Cut-Off 2025: नीट यूजी के नतीजों में सभी वर्गों के लिए कम हुआ कटऑफ, सामान्य का स्कोर घटकर 686–144
विज्ञापन
01:28 PM, 14-Jun-2025

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी रिजल्ट ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होते समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन या वेबसाइट स्लो हो सकती है। लेकिन घबराएं नहीं, छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे:
  • neet.nta.nic.in
  • nta.ac.in
  • examinationservices.nic.in
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम देखने के लिए इनमें से किसी भी वेबसाइट पर अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन करें।
 
01:14 PM, 14-Jun-2025

NEET UG 2025 Topper: राजस्थान के महेश बने ऑल इंडिया टॉपर

NEET UG Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
नीट यूजी 2025 के टॉप रैंकर्स की सूची में राजस्थान के महेश कुमार केसवानी ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। उन्होंने 99.9999547 परसेंटाइल स्कोर किया है। उनके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरी रैंक मिली, जबकि महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने तीसरी रैंक प्राप्त की। सभी टॉपर्स सामान्य श्रेणी से हैं। 

NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी में महेश बनें ऑल इंडिया टॉपर, लड़कियों में अविका अग्रवाल अव्वल; देखें सूची
 
रैंक रोल नंबर अभ्यर्थी का नाम लिंग श्रेणी परसेंटाइल राज्य
1 3923210013 महेश कुमार केसवानी पुरुष सामान्य 99.9999547 राजस्थान
2 3003211526 उत्कर्ष अवधिया पुरुष सामान्य 99.9999095 मध्य प्रदेश
3 3115101159 कृषांग जोशी पुरुष सामान्य 99.9998189 महाराष्ट्र
4 2313103182 मृणाल किशोर झा पुरुष सामान्य 99.9998189 दिल्ली (NCT)
5 2301113256 अविका अग्रवाल महिला सामान्य 99.9996832 दिल्ली (NCT)
6 2208206152 जेनिल विनोदभाई भायानी पुरुष सामान्य 99.9996832 गुजरात
7 3802101056 केशव मित्तल पुरुष सामान्य 99.9996832 दिल्ली (NCT)
8 2201115100 झा भाव्या चिराग पुरुष सामान्य 99.9996379 महाराष्ट्र
01:11 PM, 14-Jun-2025

NEET UG Result: 20.8 लाख कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हुआ

नीट यूजी 2025 के लिए इस साल 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 13.76 लाख लड़कियां और 9.98 लाख लड़के शामिल हैं। इनमें से कुल 20.8 लाख परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
01:03 PM, 14-Jun-2025

NEET UG Result 2025 Out Live: नीट यूजी का परिणाम घोषित

NEET UG Result 2025 Out Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल नीट यूजी में करीब 20.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब मेडिकल, डेंटल और आयुष कोर्सों में प्रवेश के अगले चरण यानी काउंसलिंग की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 14-Jun-2025

NEET UG Result 2025: कब हुई थी परीक्षा 

नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 22.7 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा भारत के 557 शहरों में 4,750 केंद्रों पर और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
12:16 PM, 14-Jun-2025

NEET UG Result 2025: 20.80 लाख उम्मीदवार हुए थे परीक्षा में शामिल

नीट यूजी 2025 परीक्षा को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस साल कुल 22.79 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन 20.80 लाख परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो पाए। नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों छात्र MBBS, BDS जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए अपनी किस्मत आजमाते हैं।
11:47 AM, 14-Jun-2025

NEET UG Result 2025 Date: क्या 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी छात्रों का जारी होगा नीट यूजी रिजल्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने याचिका दायर करने वाले 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी के नीट यूजी परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नीट यूजी रिजल्ट 2025 तय तारीख को जारी हो सकता है। हालांकि, एनटीए की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
11:18 AM, 14-Jun-2025

NEET UG Final Answer Key 2025: दो प्रश्नों में दिए गए दो-दो सही विकल्प

नीट यूजी 2025 के परिणाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। खास बात यह है कि इस उत्तर कुंजी में दो प्रश्नों के दो-दो सही उत्तर स्वीकार किए गए हैं। यानी अगर किसी उम्मीदवार ने इन प्रश्नों में दिए गए किसी एक सही विकल्प को चुना है, तो उसे पूर्ण अंक दिए जाएंगे।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed