{"_id":"684d2ee3325bc3aa160f16fc","slug":"neet-ug-2025-topper-mahesh-tops-all-india-in-neet-ug-avika-aggarwal-leads-among-girls-check-full-list-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी में महेश बने ऑल इंडिया टॉपर, लड़कियों में अविका अग्रवाल अव्वल; देखें सूची","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी में महेश बने ऑल इंडिया टॉपर, लड़कियों में अविका अग्रवाल अव्वल; देखें सूची
Sat, 14 Jun 2025 01:42 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:42 PM IST
सार
NEET UG 2025 Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन
नीट यूजी रिजल्ट 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2025 Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल नीट यूजी में करीब 20.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कों में महेश, तो लड़कियों में अविका ने किया टॉप
इस साल राजस्थान के महेश कुमार केसवानी ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल कर नीट यूजी 2025 के टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी को तीसरी रैंक मिली है। लड़कियों में अविका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं और देशभर में अव्वल रहीं। टॉपर्स की इस सूची में दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के कई छात्रों ने भी जगह बनाई है।
विज्ञापन
NEET UG 2025 Topper: टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची
| रैंक | रोल नंबर | अभ्यर्थी का नाम | लिंग | श्रेणी | परसेंटाइल | राज्य |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 3923210013 | महेश कुमार केसवानी | पुरुष | सामान्य | 99.9999547 | राजस्थान |
| 2 | 3003211526 | उत्कर्ष अवधिया | पुरुष | सामान्य | 99.9999095 | मध्य प्रदेश |
| 3 | 3115101159 | कृषांग जोशी | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | महाराष्ट्र |
| 4 | 2313103182 | मृणाल किशोर झा | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | दिल्ली (NCT) |
| 5 | 2301113256 | अविका अग्रवाल | महिला | सामान्य | 99.9996832 | दिल्ली (NCT) |
| 6 | 2208206152 | जेनिल विनोदभाई भायानी | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | गुजरात |
| 7 | 3802101056 | केशव मित्तल | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | दिल्ली (NCT) |
| 8 | 2201115100 | झा भाव्या चिराग | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | महाराष्ट्र |
| 9 | 4409201097 | हर्ष केदावत | पुरुष | सामान्य | 99.9995474 | दिल्ली (NCT) |
| 10 | 314101176 | आरव अग्रवाल | पुरुष | सामान्य | 99.9995474 | महाराष्ट्र |
टॉपर्स की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
NEET UG 2025: कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स
नीट यूजी 2025 के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सभी श्रेणियों के लिए कटऑफ स्कोर जारी कर दिए हैं। इस वर्ष सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ स्कोर 686 से 144 के बीच तय किया गया है। वहीं, सामान्य / ईडब्ल्यूएस – पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह कटऑफ 143 से 127 के बीच रहा। इसके अलावा ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए नीट यूजी 2025 का कटऑफ स्कोर 143 से 113 के बीच निर्धारित किया गया है।संबंधित वीडियो:-
| वर्ग (श्रेणी) | कटऑफ स्कोर 2025 |
|---|---|
| सामान्य / ईडब्ल्यूएस (General / EWS) | 686–144 |
| सामान्य / ईडब्ल्यूएस – पीडब्ल्यूडी (General / EWS – PwD) | 143–127 |
| ओबीसी / एससी / एसटी (OBC / SC / ST) | 143–113 |
NEET UG 2025: रिजल्ट करने का आसान स्टेप्स
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अपने एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X