NEET UG 2025: नीट में कम आए मार्क्स तो क्या करें? जानिए आपके लिए MBBS-BDS के अलावा कौन-कौन से हैं करियर ऑप्शन
NEET UG Result 2025: नीट यूजी रिजल्ट जारी हो चुका है। मेडिकल और हेल्थ सेक्टर में MBBS और BDS के अलावा भी कई शानदार करियर ऑप्शन हैं, जो न सिर्फ कम खर्चीले हैं बल्कि जल्दी रोजगार और अच्छा वेतन भी दिला सकते हैं। आइए जानते है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Result 2025: नीट यूजी रिजल्ट जारी हो चुका है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स इस परीक्षा के जरिए डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि एमबीबीएस की सीटें सीमित हैं और कॉम्पटीशन जबरदस्त। ऐसे में सवाल उठता है- अगर MBBS या BDS नहीं मिला तो क्या? क्या डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाएगा?
बिलकुल नहीं! मेडिकल और हेल्थ सेक्टर में MBBS और BDS के अलावा भी कई शानदार करियर ऑप्शन हैं, जो न सिर्फ कम खर्चीले हैं बल्कि जल्दी रोजगार और अच्छा वेतन भी दिला सकते हैं।
NEET 2025: कम स्कोर वालों के लिए टॉप 8 मेडिकल कोर्स
नीट यूजी के नतीजों में अगर आपके कम स्कोर आते है तो इसका मतलब यह नहीं कि आपका मेडिकल करियर खत्म हो गया है। अगर आपको MBBS या BDS में सीट नहीं मिल पाई, तो भी आपके पास कई शानदार विकल्प हैं जो मेडिकल और हेल्थकेयर फील्ड में करियर बनाने का मौका देते हैं।
नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, आयुर्वेद (BAMS), वेटरनरी साइंस (BVSc & AH), बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल साइंस और डेंटल सर्जरी (BDS) जैसे कोर्स न सिर्फ कम खर्च में आते हैं, बल्कि जल्दी रोजगार और अच्छी सैलरी के अवसर भी प्रदान करते हैं। इन कोर्सेज की मांग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए अगर आपका स्कोर अपेक्षाकृत कम है, तो घबराएं नहीं- अपनी रुचि, बजट और करियर गोल्स को ध्यान में रखते हुए इन वैकल्पिक कोर्सेज पर ध्यान दें और मेडिकल फील्ड में अपनी जगह बनाएं।
- BSc Nursing (बीएससी नर्सिंग): बीएससी नर्सिंग एक चार साल का कोर्स है जो छात्रों को पेशेंट केयर, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और पब्लिक हेल्थ जैसी जरूरी स्किल्स सिखाता है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के साथ कम से कम 50% अंक होना जरूरी है।
- BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी): BAMS एक 5.5 साल का कोर्स है जिसमें 4.5 साल की पढ़ाई और 1 साल की इंटर्नशिप शामिल होती है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतरीन है जिन्हें प्राकृतिक चिकित्सा, हर्बल ट्रीटमेंट और पारंपरिक आयुर्वेदिक पद्धतियों में रुचि है। BAMS में दाखिले के लिए नीट यूजी क्वालिफाई करना और 12वीं में PCB के साथ कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है।
- BPT (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी): BPT एक 4.5 साल का कोर्स है, जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप भी शामिल होती है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो हेल्थकेयर, स्पोर्ट्स और फिटनेस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इसमें शरीर की मूवमेंट थेरेपी, रिहैबिलिटेशन, एक्सरसाइज साइंस और पोस्ट-इंजरी रिकवरी की ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स के लिए 12वीं में PCB विषयों के साथ कम से कम 50% अंक जरूरी होते हैं।
- BSc Biotechnology और BSc Biomedical Science: अगर आपका रुझान रिसर्च, इनोवेशन और मेडिकल टेक्नोलॉजी की ओर है, तो BSc Biotechnology और BSc Biomedical Science आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। BSc Biotechnology एक 3 से 4 साल का कोर्स है जिसमें छात्रों को जेनेटिक इंजीनियरिंग, वैक्सीन डेवलपमेंट, एग्रीटेक और बायोमेडिकल रिसर्च जैसे विषयों में गहराई से अध्ययन कराया जाता है। वहीं BSc Biomedical Science भी 3-4 साल का कोर्स है, जिसमें छात्रों को मानव शरीर की कार्यप्रणाली, मेडिकल रिसर्च, क्लिनिकल टेस्टिंग और मेडिकल डिवाइस डेवलपमेंट के बारे में सिखाया जाता है।
- BDS (डेंटल सर्जरी): अगर आप मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टर बनना चाहते हैं लेकिन MBBS की कड़ी प्रतिस्पर्धा से बचना चाहते हैं, तो BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह 5 साल का कोर्स होता है जिसमें 4 साल की पढ़ाई और 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल होती है। इसमें एडमिशन के लिए NEET क्वालिफाई करना जरूरी है।
- BPharma (बैचलर ऑफ फार्मेसी): अगर आपको हेल्थकेयर और साइंस में रुचि है, लेकिन डॉक्टर बनना आपका लक्ष्य नहीं है, तो BPharma (बैचलर ऑफ फार्मेसी) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह 4 साल का प्रोफेशनल कोर्स है जिसमें दवाओं का निर्माण, उनकी जांच, रिसर्च, मार्केटिंग और रिटेल से जुड़ी पढ़ाई होती है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं में PCB या PCM के साथ न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी होता है।
NEET के बाद सही करियर का चुनाव कैसे करें?
नीट के बाद अगर आपका स्कोर MBBS के लिए पर्याप्त नहीं है या आप किसी अन्य विकल्प की तलाश में हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में कई ऐसे कोर्स हैं जो शानदार करियर की गारंटी देते हैं। सबसे पहले अपनी रुचि पहचानें, अगर आपको क्लिनिकल सेटिंग में पेशेंट्स के साथ काम करना पसंद है तो नर्सिंग या BDS एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके बाद आप अपना बजट जरूर देखें, क्योंकि कुछ कोर्स जैसे BSc नर्सिंग, BPT या BAMS कम खर्च में पूरे होते हैं और जल्दी नौकरी दिलाते हैं।
अगर आप विदेशों में काम करने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसे कोर्स चुनें जिनका ग्लोबल स्कोप हो। जैसे नर्सिंग, फार्मेसी या बायोटेक्नोलॉजी, जिनकी अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भारी मांग है। कॉलेज चुनते समय NIRF रैंकिंग, यूजीसी/AICTE मान्यता और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जैसे फैक्टर्स पर ध्यान दें। सही कोर्स और कॉलेज का चुनाव करके आप NEET के बाद भी एक सफल और सम्मानजनक मेडिकल करियर बना सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X