फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Cut-Off 2025 Drop in Cut-Off Scores for All Categories General Falls to 686–144

NEET UG Cut-Off 2025: नीट यूजी के नतीजों में सभी वर्गों के लिए कम हुआ कटऑफ, सामान्य का स्कोर घटकर 686–144

Sat, 14 Jun 2025 02:34 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 14 Jun 2025 02:34 PM IST
सार

NEET UG 2025: नीट यूजी के नतीजे 14 जून को जारी कर दिए गए है। इस बार नीट यूजी का कटऑफ एनटीए ने सभी कैटेगरी के लिए घटाया है। जनरल कैटेगरी के लिए यह अब 686–144 है। अन्य वर्गों का कटऑफ नीचे देखें...

विज्ञापन
NEET UG Cut-Off 2025 Drop in Cut-Off Scores for All Categories General Falls to 686–144
NEET UG Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET UG Cut-Off 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही इस साल की कटऑफ लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर प्रकाशित कर दी है। खास बात यह है कि इस बार सभी कैटेगरी में कटऑफ मार्क्स में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...

विज्ञापन


जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए नीट यूजी 2025 कटऑफ अब 686 से 144 के बीच है, जबकि पिछले वर्ष यह 720–162 था। यह गिरावट परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल उपस्थित छात्रों की संख्या और उपलब्ध MBBS सीटों की संख्या जैसे कई कारकों के आधार पर तय की गई है।
विज्ञापन


NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी में महेश बने ऑल इंडिया टॉपर, लड़कियों में अविका अग्रवाल अव्वल; देखें सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए के मुताबिक, जिन छात्रों ने कटऑफ स्कोर को पार कर लिया है, वे अब नीट यूजी काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के पात्र हैं। इस काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए MBBS, BDS और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

NEET UG 2025: नीट में कम आए मार्क्स तो क्या करें? जानिए आपके लिए MBBS-BDS के अलावा कौन-कौन से हैं करियर ऑप्शन

NEET UG 2025: कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स

श्रेणी (Category) न्यूनतम परसेंटाइल मानदंड NEET UG 2025 (अंक सीमा / कुल उम्मीदवार)
सामान्य / EWS ≥ 50वां परसेंटाइल 686–144 / 11,01,151
ओबीसी ≥ 40वां लेकिन < 50वां 143–113 / 88,692
एससी ≥ 40वां लेकिन < 50वां 143–113 / 31,995
एसटी ≥ 40वां लेकिन < 50वां 143–113 / 13,940
सामान्य / EWS – PwBD ≥ 45वां लेकिन < 50वां 143–127 / 472
ओबीसी – PwBD ≥ 40वां लेकिन < 45वां 126–113 / 216
एससी – PwBD ≥ 40वां लेकिन < 45वां 126–113 / 48
एसटी – PwBD ≥ 40वां लेकिन < 45वां 126–113 / 17
कुल — 12,36,531

पिछले तीन वर्षों में कटऑफ स्कोर में अंतर

नीट यूजी परीक्षा के पिछले तीन वर्षों (2023, 2024 और 2025) में कटऑफ स्कोर और उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या में महत्वपूर्ण अंतर देखा गया। सामान्य/EWS वर्ग के लिए 2023 में कटऑफ स्कोर 720–137 था, जिसमें 10,14,372 उम्मीदवार सफल हुए थे। 2024 में यह स्कोर बढ़कर 720–162 हो गया और कुल 11,65,334 उम्मीदवार पास हुए, जबकि 2025 में कटऑफ स्कोर घटकर 686–144 हो गया, और 11,01,151 उम्मीदवार सफल हुए। 

यहां पढ़ें लाइव अपडेट...

ओबीसी वर्ग में 2023 में 88,592, 2024 में 1,00,876 और 2025 में 88,692 उम्मीदवार सफल हुए। वहीं एससी वर्ग में क्रमशः 29,918, 34,420 और 31,995 उम्मीदवारों ने क्वालिफाइ किया। एसटी वर्ग में 2023 में 12,437, 2024 में 14,414 और 2025 में 13,940 उम्मीदवार सफल रहे।

NEET UG Result 2025 OUT: नीट-यूजी परीक्षा के नतीजे घोषित, neet.nta.nic.in पर देखें अपना परिणाम

PwBD श्रेणी में भी आंकड़े बदलते नजर आए। सामान्य/EWS – PwBD वर्ग में 2023 में 405, 2024 में 473 और 2025 में 472 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। इसी प्रकार, ओबीसी–PwBD में 2023 में 179, 2024 में 269 और 2025 में 216 उम्मीदवार सफल रहे। SC–PwBD वर्ग में तीनों वर्षों में क्रमशः 50, 54 और 48 उम्मीदवार सफल रहे, जबकि ST–PwBD वर्ग में यह संख्या 2023 में 23, 2024 में 13 और 2025 में 17 रही। कुल मिलाकर, 2023 में 11,45,976, 2024 में 13,15,853 और 2025 में 12,36,531 उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed