फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MPBSE MP Board Result 2025 OUT: एमपी बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं-12वीं में लाड़ली बेटियों ने मारी बाजी

Tue, 06 May 2025 12:24 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 06 May 2025 12:24 PM IST
खास बातें

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 OUT Updates : मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 6 मई को सुबह 10 बजे घोषित हो गए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समत्व भवन, भोपाल से नतीजों का ऐलान किया गया। इस बार 10वीं में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस वर्ष 74.48 फीसदी रहा। अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देखने के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
 

MP Board 10th Result 2025 Direct Link Check Here
MP Board 12th Result 2025 Direct Link Check Here

विज्ञापन
MP Board Class 10th 12th Result 2025 OUT: MPBSE High School Inter Result Direct Link Topper Marksheet
MP Board Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

11:57 AM, 06-May-2025

MPBSE 10th-12th Result: जिलेवार प्रदर्शन

जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो नरसिंहपुर ने 92.73% के साथ सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि मंडला 89.83% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

11:53 AM, 06-May-2025

MPBSE MP Board 10th-12th Result: एमपी बोर्ड के दोनों नतीजों में लड़कियों का परचम

एमपी बोर्ड द्वारा घोषित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष भी कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। कक्षा 10 की मेरिट सूची में कुल 212 छात्रों में से 144 लड़कियां शामिल हैं, जबकि कक्षा 12 की मेरिट सूची में 159 में से 89 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए हैं।

यह भी पढ़ें:- MP Board 12th Stream Wise Topper: टॉप-3 पर विज्ञान संकाय का कब्जा; यहां देखें स्ट्रीम-वाइज 12वीं की टॉपर लिस्ट 
विज्ञापन
11:39 AM, 06-May-2025

MP Board 12th Result 2025: 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

लड़के
  • पंजीकृत छात्र: 3,00,341
  • परीक्षा में शामिल: 2,99,261
  • पास हुए छात्र: 2,13,594
  • पास प्रतिशत: 71.37%
लड़कियां
  • पंजीकृत छात्राएं: 3,04,061
  • परीक्षा में शामिल: 3,03,313
  • पास हुई छात्राएं: 2,35,213
  • पास प्रतिशत: 77.55%
11:37 AM, 06-May-2025

MP Board 10th Result 2025: हाईस्कूल में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार, लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 4,08,884 लड़के पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 4,05,685 परीक्षा में उपस्थित हुए और 2,96,944 छात्र पास हुए। इसका पास प्रतिशत 73.21% रहा। वहीं, लड़कियों की संख्या थोड़ी कम रही, लेकिन परिणाम अधिक प्रभावशाली रहे। कुल 4,01,135 लड़कियां पंजीकृत हुई थीं, जिनमें से 3,99,247 ने परीक्षा दी और 3,16,470 सफल रहीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 79.27% रहा, जो लड़कों की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है।
11:00 AM, 06-May-2025

कक्षा 10वीं की टॉप-5 लिस्ट में 8 बेटियां शामिल

एमपी बोर्ड की 10वीं क्लास में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप-5 लिस्ट में 8 लड़कियां और 3 लड़कों ने अपनी जगह बनाई हैं।

10:50 AM, 06-May-2025

MP Board 12th Topper List 2025: एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं।
 
रैंक संकाय नाम प्रतिशत प्राप्तांक जिला
1 विज्ञान प्रियल द्विवेदी 98.4 492 सतना
2 वाणिज्य रिमझिम करोठिया 98.2 491 ग्वालियर
3 विज्ञान हर्ष पांडे 98.0 490 सतना
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 06-May-2025

MP Board 10th Topper List: यहां देखें 10वीं की टॉपर लिस्ट

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। जबकि रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने। एमपी बोर्ड 10वीं में जबलपुर की शैजाह फातिमा 498 अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं।
 
रैंक छात्र/छात्रा का नाम प्राप्त अंक जिले का नाम
1 प्रज्ञा जायसवाल 500 सिंगरौली
2 आयुष द्विवेदी 499 रीवा
3 शैजाह फातिमा 498 जबलपुर
4 मानसी साहू 497 सीधी
4 सुहानी प्रजापति 497 उज्जैन
4 शिवांश पांडे 497 सतना
4 अजली शर्मा 497 रीवा
5 सुम्बुल खान 496 सागर
5 तुरन्नुम रंगरेज  496 दामोह
5 अनिमेष वर्मा 496 रीवा
5 अनुराग साहू 496 सिंगरौली
5 प्राची कौरव 496 नरसिंहपुर
10:40 AM, 06-May-2025

MP Board Result 2025: सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट संस्थानों को पीछे छोड़ा

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस वर्ष शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों की तुलना में बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों के छात्रों ने परीक्षा परिणामों में प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है।
10:28 AM, 06-May-2025

MPBSE MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 76.42 फीसदी रहा

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इस बार 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि बीते वर्ष 58.10 फीसदी रहा था। इस साल बीते 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। 
10:18 AM, 06-May-2025

MP Board Result 2025: 10वीं में प्रज्ञा और 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। जबकि रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। 10वीं की मेरिट लिस्ट में 212 नाम शामिल है। जिसमें 144 छात्राएं और केवल 68 छात्र हैं।

Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed