MP Board 12th Stream Wise Result: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कक्षा 12वीं में सतना जिले की प्रियल द्विवेदी (492 अंक) ने टॉप किया है। सभी संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। साथ ही टॉप-3 में भी विज्ञान संकाय का दबदबा रहा है। पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर ग्वालियर की रिमझिम करोठिया (वाणिज्य संकाय) ने 491 अंक हासिल किए। जबकि तीसरे स्थान पर भी विज्ञान के हर्ष पांडे (सतना) ने 500 मार्क्स प्राप्त किए। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स...
MP Board 12th Stream Wise Topper: टॉप-3 पर विज्ञान संकाय का कब्जा; यहां देखें स्ट्रीम-वाइज 12वीं की टॉपर लिस्ट
MPBSE MP Board 12th Toppers List 2025: एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजों के साथ ही बोर्ड ने 12वीं के सभी संकायों की टॉपर्स की सूची भी प्रकाशित कर दी है।
एमपी बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
एमपी बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
MP Board 12th Topper List 2025: एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं। 12वीं के टॉपर्स इस प्रकार हैं:
| रैंक | संकाय | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | जिला |
| 1 | विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 98.4 | 492 | सतना |
| 2 | वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 98.2 | 491 | ग्वालियर |
| 3 | विज्ञान | हर्ष पांडे | 98.0 | 490 | सतना |
MPBSE 12th Stream-wise Topper: संकाय-वार टॉपर
विज्ञान संकाय में प्रियल द्विवेदी ने 492 अंको के साथ टॉप किया है। प्रियल 12वीं की स्टेट टॉपर भी हैं। वाणिज्य संकाय में रिमझिम करोठिया ने 491 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है। कला में अंकुर यादव ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है। कृषि में हरिओम साहू ने 486 अंक हासिल किए और संकाय में टॉप किया। जीव विज्ञान संकाय में गार्गी अग्रवाल ने 484 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, गृह विज्ञान में 478 अंकों के साथ योग्यता टंक ने टॉप किया है। सभी संकायों के टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:
| संकाय | नाम | प्राप्तांक | जिला |
| विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 492 | सतना |
| वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 491 | ग्वालियर |
| कला | अंकुर यादव | 489 | रीवा |
| गृह विज्ञान | योग्यता टंक | 478 | भिण्ड |
| जीव विज्ञान | गार्गी अग्रवाल | 484 | दमोह |
| कृषि | हरिओम साहू | 486 | छिंदवाड़ा |
MP Board Arts Stream Topper: कला संकाय के टॉप-5 टॉपर्स की सूची
एमपी बोर्ड कला संकाय में इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर रीवा जिले के अंकुर यादव रहे, जिन्होंने 489 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर तीन छात्र संयुक्त रूप से रहे: रीवा के आर्यन पांडे, अभिषेक मिश्रा और शहडोल की हीना देवी, इन सभी ने 488 अंक प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर विदिशा जिले की अर्चना अहिरवार रहीं, जिन्होंने 487 अंक प्राप्त किए। चौथे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे: पन्ना के रंजीत कुमार पटेल, रीवा की दिव्यांशी सिंह भदोरिया, और इंदौर की वैदेही मंडलोई, इन सभी ने 486 अंक अर्जित किए।
पांचवें स्थान पर दो छात्र संयुक्त रूप से रहे: विदिशा के अंश शर्मा और भोपाल के निखिल कुमार पांडे, दोनों ने 485 अंक प्राप्त किए।
MP Board Science Stream Topper: विज्ञान संकाय के टॉप-5 टॉपर्स की सूची
एमपी बोर्ड के विज्ञान संकाय में इस वर्ष सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सतना जिले की प्रियल द्विवेदी ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 492 अंक अर्जित किए। दूसरे स्थान पर सतना के हर्ष पांडे और धार जिले के सरफराज पटेल संयुक्त रूप से रहे, दोनों ने 490 अंक प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर रीवा जिले की मन्दाकिनी पांडे रहीं, जिन्होंने 489 अंक प्राप्त किए। चौथा स्थान दतिया के यशं सूर्यन और जबलपुर के कार्तिक गुप्ता को संयुक्त रूप से मिला, दोनों ने 488 अंक हासिल किए। पांचवें स्थान पर मुरैना के हर्ष राजोरिया, टीकमगढ़ की तान्या साहू और छिन्दवाड़ा की सोनू हिंगवे संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने 487 अंक प्राप्त किए।
MP Board Commerce Stream Topper: वाणिज्य संकाय के टॉप-5 टॉपर्स की सूची
वाणिज्य संकाय में इस वर्ष का प्रथम स्थान ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने प्राप्त किया है, जिन्होंने 491 अंक अर्जित किए। दूसरे स्थान पर सीधी के अभय सिंह रहे, जिन्हें 489 अंक प्राप्त हुए। तीसरा स्थान मण्डला जिले के मो. जीशान कुरैशी को मिला, जिन्होंने 488 अंक हासिल किए।
चौथे स्थान पर तीन छात्र संयुक्त रूप से रहे। भोपाल की निशु पंडित, भोपाल के प्रांजल कुशवाहा और मण्डला के तेजस ठाकुर, इन सभी ने 487 अंक प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर रीवा की प्राची पांडे रहीं, जिन्होंने 486 अंक अर्जित किए। वाणिज्य संकाय में राज्य के विभिन्न जिलों से विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया है।
कमेंट
कमेंट X