फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main Result Live: खत्म हुआ इंतजार, जेईई मेन पेपर-1 का परिणाम जारी; 14 छात्रों ने हासिल किया 100% स्कोर

Tue, 11 Feb 2025 05:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 05:56 PM IST
खास बातें

JEE Mains 2025 Result (Out) Live Updates: जेईई मेन के 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों के परिणाम एनटीए ने जारी कर दिए हैं। सोमवार शाम से ही सोशल मीडिया पर जेईई मेन सत्र-1 परिणाम का लिंक वायरल हो रहा था। हालांकि, इसकी मदद से अभ्यर्थी परिणाम चेक नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब एनटीए ने परिणाम लाइव कर दिया है। जो भी छात्र जेईई मेन सत्र-1 के पेपर-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

जेईई मेन सत्र-1 पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा में 14 छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। पेपर-1 की परीक्षा के लिए कुल 13,11,544 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 12,58,136 (95.93 फीसदी) छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पेपर-1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को कुल 304 शहरों में स्थित 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
 

विज्ञापन
JEE Main Result 2025 Live NTA JEE Main Session 1 Result Out at jeemain.nta.nic.in; 14 Students socred 100%
JEE Main Result 2025 Live - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:56 PM, 11-Feb-2025

JEE Main Result: कब आएगा पेपर-2 का परिणाम

एनटीए ने पेपर-1 के नतीजों की घोषणा आज, 11 फरवरी को कर दी है। इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है कि पेपर-2 के नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे।
05:47 PM, 11-Feb-2025

Credentials to Check JEE Main Result: इनकी मदद से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

जेईई मेन सत्र-1 पेपर-1 का रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परिणाम देखने के लिए आपको इनकी मदद से लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन
05:42 PM, 11-Feb-2025

JEE Main 2025 Toppers List: 14 छात्रों ने हासिल किया 100 फीसदी स्कोर

क्रम संख्या नाम राज्य
1 आयुष सिंघल राजस्थान
2 कुशाग्र गुप्ता कर्नाटक
3 दक्ष दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
4 हर्ष झा दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
5 राजित गुप्ता राजस्थान
6 श्रेयस लोहिया उत्तर प्रदेश
7 सक्षम जिंदल राजस्थान
8 सौरव उत्तर प्रदेश
9 विशाद जैन महाराष्ट्र
10 अर्णव सिंह राजस्थान
11 शिवेन विकास तोशनीवाल गुजरात
12 साई मनोगना गुथिकोंडा आंध्र प्रदेश
13 ओम प्रकाश बेहरा राजस्थान
14 बानी ब्रता माजी तेलंगाना

 

05:40 PM, 11-Feb-2025

JEE Main Result Out: 14 छात्रों ने हासिल किया 100 फीसदी स्कोर

जेईई मेन सत्र-1 के लिए आयोजित पेपर-1 की परीक्षा में कुल 14 छात्रों ने 100 फीसदी स्कोर हासिल किया है। पेपर-1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को कुल 304 शहरों में स्थित 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
05:37 PM, 11-Feb-2025

JEE Main Result Out: जेईई मेन सत्र-1 पेपर-1 का रिजल्ट जारी

एनटीए ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित जेईई मेन सत्र-1 के लिए पेपर-1 की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम नोटिस के अनुसार, पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा के लिए कुल कुल 13,11,544 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 12,58,136 (95.93 फीसदी) छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

12:10 PM, 11-Feb-2025

JEE Main 2025 Result Live: जेईई मेन सत्र-1 परिणाम के जारी होने पर संशय

जेईई मेन परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले रिजल्ट लिंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, इस लिंक पर क्लिक करने पर एरर दिखाई दे रहा है। यह दावा किया जा रहा है कि एनटीए द्वारा तकनीकी समस्या का समाधान किए जाने के बाद, विद्यार्थी इस लिंक (jeemain.nta.nic.in/results-for-jeemain-2025-session-1/link) से अपना जेईई मेन रिजल्ट और स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:49 AM, 11-Feb-2025

JEE Main Result Live: परिणाम लिंक सोशल मीडिया पर वायरल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन 2025 सत्र 1 (JEE Main Session 1 Result) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। 

हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों से रिजल्ट लिंक में दिक्कत आ रही है, जिसे NTA जल्द ही सुधारने की प्रक्रिया में है। अभी आधिकारिक वेबसाइट पर इसका लिंक नहीं दिख रहा है।

09:56 PM, 10-Feb-2025

JEE Main Result 2025: अब तक की महत्वपूर्ण तिथियां

  • जेईई मेन्स सत्र 1 2025 परीक्षा तिथि: 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी (पेपर 1) और 30 जनवरी (पेपर 2)
  • अनंतिम कुंजी जारी की गई: 4 फरवरी, 2025
  • आपत्ति विंडो बंद होने की तिथि: 6 फरवरी, 2025
  • अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 10 फरवरी 2025
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जल्द ही परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। सूचना बुलेटिन के अनुसार, परिणाम 12 फरवरी तक घोषित किया जा सकता है। 
08:52 PM, 10-Feb-2025

JEE Main 2025 Result Live: जेईई मेन सत्र-2 के लिए पंजीकरण शुरू

जेईई मेन सत्र-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. के माध्यम से सत्र-2 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। सत्र-2 की परीक्षा संभवतः 1 से 8 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
07:37 PM, 10-Feb-2025

JEE Main Result 2025 Live: 13 लाख से अधिक बीटेक उम्मीदवार हुए शामिल

एनटीए ने 22 जनवरी से 30 जनवरी तक जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा आयोजित की, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए कुल 13,00,273 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल उपस्थिति 94.4% रही। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed