फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

GSEB HSC and Gujcet Results Live: जीएसईबी 12वीं विज्ञान और गुजसेट का रिजल्ट जारी, यहां पढ़ें लाइव अपडेट

Thu, 12 May 2022 11:21 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 11:21 AM IST
खास बातें

GSEB HSC Science and Gujcet Results Live: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) यानी गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान परीक्षा 2022 और गुजरात सीईटी यानी गुजसेट (Gujcet) के रिजल्ट की घोषणा आज सुबह 10 बजे कर दी गई है। जीएसईबी एचएससी विज्ञान और गुजरात सीईटी के परिणाम जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध हैं। हम यहां amarujala.com/education पर संबंधित सभी लाइव अपडेट हिंदी भाषा में आप तक पहुंचा रहे हैं। संबंधित खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
GSEB HSC Science and Gujcet 2022 Results Out Live Update Gujarat Board result 2022 at gseb.org know how to check
जीएसईबी : गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान और गुजरात सीईटी रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:08 AM, 12-May-2022

GSEB Results : 12वीं विज्ञान परीक्षा परिणाम में छात्राएं आगे

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान के नतीजों में छात्राओं ने मामूली अंतर से बाजी मार ली है। छात्राओं का पास प्रतिशत 72.45 फीसदी रहा है। जबकि ओवरऑल परिणाम 72.02 फीसदी रहा है। 
10:58 AM, 12-May-2022

GSEB Results : 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे पांच लाख छात्र-छात्राएं

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान और अन्य संकाय के लिए बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल राज्य में लगभग पांच लाख छात्र-छात्राएं कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
10:28 AM, 12-May-2022

Sarkari Result : GSEB HSC Science and Gujcet Results Out

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान परीक्षा 2022 और गुजरात सीईटी (Gujcet) के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार जीएसईबी की निम्नलिखित वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं - 
  1. gsebeservice.com
  2. www.gseb.org
  3. result.gseb.org
  4. gujcet.gseb.org
10:15 AM, 12-May-2022

GSEB Results Live: जीएसईबी 12वीं विज्ञान और गुजसेट का रिजल्ट जारी

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) यानी गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान परीक्षा 2022 और गुजरात सीईटी यानी गुजसेट (Gujcet) के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। 
09:59 AM, 12-May-2022

GSEB Result 2022: इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) यानी गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान परीक्षा 2022 और गुजरात सीईटी यानी गुजसेट (Gujcet) के रिजल्ट इन वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
  1. gsebeservice.com
  2. www.gseb.org
  3. result.gseb.org
  4. gujcet.gseb.org
09:56 AM, 12-May-2022

सरकारी रिजल्ट : जीएसईबी एचएससी साइंस 2022 का परिणाम

राज्य शिक्षा विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, गुजरात बोर्ड, जीएसईबी एचएससी साइंस 2022 का परिणाम गुरुवार, 12 मई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:44 AM, 12-May-2022

Gujcet Results Live: गुजरात सीईटी का रिजल्ट आज

जीएसईबी एचएससी विज्ञान और गुजरात एचएससी परिणाम जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हम यहां amarujala.com/education पर संबंधित सभी लाइव अपडेट हिंदी भाषा में आप तक पहुंचाएंगे।
09:23 AM, 12-May-2022

GSEB Results Live: GSEB HSC Science Results

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान परीक्षा 2022 और गुजरात सीईटी के परिणाम आज यानी गुरुवार, 12 मई, 2022 को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे।
09:12 AM, 12-May-2022

GSEB Results Live: जीएसईबी 12वीं विज्ञान और गुजसेट का रिजल्ट जारी, यहां पढ़ें लाइव अपडेट

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) यानी गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान परीक्षा 2022 और गुजरात सीईटी यानी गुजसेट (Gujcet) के रिजल्ट की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।  
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed